Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
MP Morning News: शारदीय नवरात्रि का 5वां दिन आज, मैदान में उतरेंगे बीजेपी के हाईटेक रथ, शाम तक जारी हो सकती है कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची

मनीषा त्रिपाठी, भोपाल। आज शारदीय नवरात्रि का 5वां दिन है। आश्विन माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है। 9 दिन मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। आज 5वें दिन मां स्कंदमाता की पूजा होगी। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धा भाव की भावना के साथ भक्त मां दुर्गा की पूजा कर रहे हैं।

बीजेपी का हाईटेक रथ

बीजेपी के हाईटेक रथ चुनावी मैदान में उतरेंगे। आज प्रदेश कार्यालय से हाईटेक प्रचार रथ रवाना होंगे। रथ सभाओं के माध्यम से एक करोड़ से अधिक लोगों तक संदेश पहुंचाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, विष्णुदत्त शर्मा हाईटेक रथों को हरी झंडी दिखाएंगे। संभागीय मुख्यालयों से वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रथ रवाना किए जाएंगे।

19 अक्टूबर महाकाल आरती: भगवान महाकाल के मस्तक पर चंद्र और त्रिपुण्ड अर्पित कर श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन

कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची

कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची आज जारी हो सकती है। करीब 60 सीटों पर उम्मीदवार के नाम लगभग तय हो गए है। कल देर रात तक 5 घंटे चली बैठक में नाम फाइनल किए गए है। 20 से 25 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर सहमति नहीं बन पाई है। नामों पर एमपी के नेताओं के बीच ही सहमित नहीं बन पा रही है। 25 नामों पर सहमति बनाने पर आज फिर एमपी के नेता बैठेंगे। CEC के पहले एमपी के नेता 20 से 25 सीटों पर सहमति बनाने के लिए बैठक करेंगे। शाम तक सूची जारी हो सकती है।

MP Election 2023: वोटर आईडी नहीं होने पर भी कर सकेंगे मतदान, यहां जानिए कैसे डाल सकते हैं वोट…

MP MORNING NEWS

Read more- Health Ministry Deploys an Expert Team to Kerala to Take Stock of Zika Virus

https://lalluram.com/mp-bhopal-today-fifth-day-of-shardiya-navratri-bjp-hi-tech-campaign-ratha-second-list-of-congress-candidates-may-be-released/