Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
MP News: डिप्टी कलेक्टर रेप के आरोप में गिरफ्तार

MP News।उज्जैन में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर डॉ. अभय सिंह खराड़ी को रेप के आरोप में बड़वानी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक महिला कर्मचारी ने 29 अप्रैल को उनके खिलाफ बड़वानी के महिला थाने में केस दर्ज कराया था। जिसके बाद से ही खराड़ी फरार चल रहे थे।

बड़वानी पुलिस ने गुरुवार रात को भोपाल से उन्हें गिरफ्तार किया। शुक्रवार को उन्हें बड़वानी कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। बता दें कि डॉ. अभय खराड़ी खराड़ी बड़वानी में पदस्थ थे। लोकसभा चुनाव के चलते एक महीने पहले ही उनका उज्जैन ट्रांसफर हुआ था।

डॉ. खराड़ी 2016 में बड़वानी में एसडीएम रह चुके हैं। रेप का ये मामला इसी दौरान का है। पीड़िता से उन पर डरा धमका कर रेप करने का आरोप लगाया था।

बड़वानी में महिला थाना टीआई अलका मेनिया ने बताया कि आरोपी अफसर की गिरफ्तारी के लिए चार सदस्यीय टीम उनकी तलाश में कई जिलों में पहुंची थी। खराड़ी ने चालाकी दिखाते हुए अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर रखा था। उनकी तलाश में पुलिस टीम सबसे पहले धार पहुंची। वहां से इंदौर पहुंची। उसके बाद साइबर टीम की मदद से भोपाल में दबिश देकर गुरुवार रात उन्हें गिरफ्तार किया।

बड़वानी में एसडीएम के पद पर रहने के दौरान खराड़ी उनकी कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा में रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी से भी विवाद भी सुर्खियों में रहा है। बड़वानी में एसडीएम रहने के बाद पिछले साल ही प्रमोशन होकर उनको बड़वानी में डिप्टी कलेक्टर बनाया था।

https://www.cgwall.com/mp-news-deputy-collector-arrested-on-rape-charges/