Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
RR vs GT: IPL 2024: संजू सैमसन और रियान पराग की तूफानी पारी में उड़ा गुजरात

RR vs GT: IPL 2024: Jaipur: IPL 2024 का 24वा मुकाबला बुधवार 10 अप्रेल को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस बीच राजस्थान के होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेला जा रहा है। इस IPL में RR ने 4 मुकाबलों में सभी मुकाबले जीतकर 8 पॉइंट्स और पॉजिटिव रनरेट के साथ पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर जगह बनाई हुई है वही दूसरी तरफ GT ने 5 मुकाबलों में से 2 ही मुकाबलो में अपनी जीत दर्ज कर पाई है। पॉइंट्स टेबल पर GT 4 अंक और नेगेटिव रनरेट के साथ सातवे स्थान पर है। इन आकड़ो को देखा जाए तो राजस्थान का पक्ष ज्यादा मजबूत नज़र आ रहा है।

गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला लिया। आज मौसम ख़राब होने के कारण टॉस में थोडा विलंभ हुआ। राजस्थान की सलामी जोड़ी यशस्वी जयसवाल और जोस बटलर ने पारी को अच्छी शुरुवात दी लेकिन ये जोड़ी ज्यादा समय तक मैदान में टिक नहीं पाई। राजस्थान को पहला झटका जयसवाल के रूप में मिला। यशस्वी जयसवाल 5 चौके लगाकर 24 रन के निजी स्कोर पर उमेश यादव की 4.2 बॉल पर मैथ्यू वेड को कैच दे बैठे। जोस बटलर भी आज टीम के लिए कुछ अच्छा नहीं कर पाए। बटलर 8 रन के निजी स्कोर पर राशिद खान का शिकार बने। राशिद खान ने जोस बटलर को 5.4 बॉल पर राहुल तेवतिया के हाथो कैच करवा पवेलियन का रास्ता दिखाया। संजू सैमसन और रियान पराग ने मिलकर पारी को संभाला और 6 ओवर की समाप्ति तक राजस्थान का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 43 रन हो चूका था।

रियान पराग ने तूफानी बल्लेबाज़ी कर धुआधार अर्धशतकीय पारी खेली। पराग ने 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। पराग का साथ देते हुए कप्तान संजू सैमसन ने एक कप्तानी पारी खेल अपना अर्धशतक पूरा किया। रियान पराग की तूफानी पारी का अंत 18.4 बॉल हुआ। मोहित शर्मा ने विजय शंकर के हाथो कैच करवा पवेलियन भेजा।

नए बल्लेबाज़ शिम्रोन हेटमायर ने मैदान में आते ही अपनी बल्लेबाज़ी का जौहर दिखाया और 5 गेंदों में 1 चौका और 1 छक्का लगाकर 13 रन जड़ दिए। कप्तान संजू सैमसन ने कप्तानी पारी खेल 38 गेंदों में 2 छक्के और 7 चौको की मदद से नाबाद 68 रन बनाए। राजस्थान ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए।

गुजरात की तरफ से उमेश यादव, राशिद खान और मोहित शर्मा ने 1-1 विकेट हासिल किये।

Rajasthan Royals

यशस्वी जयसवाल:   24 रन, 19 बॉल, 5 छक्के

जोस बटलर:           8 रन, 10 बॉल,

संजू सैमसन:           नाबाद  68* रन ,38 बॉल, 2 छक्के, 7 चौके

रियान पराग:           76 रन,  48 बॉल, 5 छक्के, 3 चौके

शिम्रोन हेटमायर:     नाबाद 13* रन, 5 बॉल, 1 छक्का, 1 चौका

Gujarat Titans

उमेश यादव:            4 ओवर, 1 विकेट, 47 रन

स्पेंसर जॉनसन:        4ओवर, 0 विकेट, 37 रन

राशिद खान:            4 ओवर, 1 विकेट, 18 रन

नूर अहमद:             4 ओवर, 0 विकेट, 43 रन

मोहित शर्मा:            4 ओवर, 1 विकेट, 51 रन

Rajasthan Royals Playing XI: यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, कुलदीप सेन, युजवेंद्र चहल

Gujarat Titans Playing XI: शुबमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, विजय शंकर, अभिनव मनोहर, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, मोहित शर्मा

https://npg.news/sports/rr-vs-gt-ipl-2024-sanju-samson-aur-riyan-parag-ki-toofani-pari-me-uda-gujarat-1264160