Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
Sex Racket- देह व्यापार रैकेट में नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

Sex Racket/पणजी। गोवा पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय यौन तस्करी रैकेट में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तटीय राज्य में पिछले सप्ताह इस रैकेट का भंडाफोड़ किया था।

पुलिस उपाधीक्षक जिवबा दलवी ने बताया कि देह व्यापार रैकेट की जांच के दौरान एक और विदेशी की संलिप्तता सामने आई थी। इसलिए, टीम को बेंगलुरु-कर्नाटक भेजा गया, जहां एक नाइजीरियाई को उसकी कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया गया।जिवबा दलवी ने कहा, “नाइजीरियन नागरिक आरोपी ओलोकपा का पता लगाने के लिए अंजुना पुलिस टीम को बेंगलुरु-कर्नाटक में तैनात किया गया था, जो सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद से फरार था।”

ओलोकपा पर 370, 370 (ए), 370 (3) आर/डब्ल्यू 34 आईपीसी और अनैतिक तस्करी (रोकथाम) अधिनियम की धारा 4, 5 और 8 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस उपाधीक्षक जिवबा दलवी ने कहा कि पुलिस दो मौकों पर आरोपी व्यक्ति का पता लगाने में कामयाब रही, हालांकि दोनों बार पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले वह भागने में कामयाब रहा।

दोनों बार 32 वर्षीय नाइजीरियाई नागरिक चार्ल्स एहुन को उक्त स्थान पर पाया गया, जहां नाइजीरियाई नागरिक फरार आरोपी ओलोकपा रह रहा था। लेकिन चार्ल्स एहुन के मोबाइल फोन की जांच करने के बाद यह पता चला कि वह बेंगलुरु में गोवा पुलिस टीम की आवाजाही के संबंध में आरोपी ओलोकपा को पनाह दे रहा था और जानकारी मुहैया करा रहा था।Sex Racke

पुलिस ने कहा कि इसलिए चार्ल्स को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ धारा 370, 370(ए), 370(3), 212 आर/डब्ल्यू 34 आईपीसी और अनैतिक तस्करी (रोकथाम) अधिनियम की धारा 4, 5 और 8 के तहत मामला दर्ज किया गया। उसे पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। 

गोवा पुलिस ने बीते शुक्रवार को एक अंतरराष्ट्रीय यौन तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने दो महिला केन्याई नागरिकों को गिरफ्तार करते हुए पांच महिलाओं को बचाया था। मंगलवार को इस सिलसिले में दो और लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। Sex Racke

The post Sex Racket- देह व्यापार रैकेट में नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार appeared first on CGWALL-Chhattisgarh News.

https://www.cgwall.com/nigerian-national-arrested-in-sex-racket-prostitution-racket/