Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
Somwar Rashifal: आज इन राशियों के लिए दिन रहेगा लाभ से भरा, इन्हें अपने सेहत में देना होगा ध्यान, जानिए 12 राशियों का राशिफल….

Astro- ‘शांति सुमन’

NPG DESK रायपुर I सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं–

आज का पंचांग :

आज 12 सितंबर 2022 सोमवार

तिथि – -द्वितीया 11:35 AM तक उसके बाद तृतीया

नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद 06:59 AM तक उसके बाद रेवती

योग- वृद्धि

राहुकाल – 4:59 PM से 6:31 PM

चन्द्रमा – मीन राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले आज शान्त और तनाव-रहित रहें। मनोरंजन और मेकअप पर ख़र्च न करें। जीवनसाथी के मामलों में ज़रूरत से ज़्यादा ना दखल दें। ग़ुस्से से बचें। साथी को पर्याप्त समय न दें, तो वह नाराज़ सकते है। कोई रिश्तेदार अचानक घर आ सकता है, जिसके चलते योजनाएं गड़बड़ा सकती हैं। यह दिन हो सकता है बहुत ही बढ़िया। दोस्तों या परिजनों के साथ फ़िल्म देखने की योजना भी बन सकती है।

आज का शुभ रंग – हरा

आज का मंत्र- आज दान करें तो लाभ होगा।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज व्यस्त रहेंगे। लेकिन फिर भी अच्छी तरह से आराम करें। आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएं, जो सकारात्मक और मददगार स्वभाव के हैं। जीवन-साथी थोड़ा अजीब व्यवहार कर सकता है। लेकिन सब्र रखें। साथी को लाल या नारंगी कोई भी वस्तु गिफ्ट करने से लव लाइफ बढ़िया चलेगी।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज किसी धार्मिक ग्रंथ का अध्ययन करें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज खाने पर नियंत्रण रखें। पैसे व वक्त दोनों का बचत करें। मनोरंजन पर ख़र्च न करें। घर में शांति और सुकून का माहौल बनाए रखने के लिए तालमेल से काम लें।संभावना है कि आपके और जीवनसाथी के बीच तनाव बढ़ सकता है। इससे बचाव करें। क्रिटिएविटी को नया आयाम देने के लिए अच्छा दिन है। बिस्तर के पायों में तांबे की चार कील गाड़ने से सेहत अच्छी रहेगी।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र आज आज 1 रोटी उबार कर गाय को खिला दें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले सेहत कमरदर्द, सरदर्द से परेशान रहेंगे, इसे नज़रअंदाज़ न करें। आराम करना न करें,निवेश से बचें। दोस्तों के साथ बाहर ख़ुशी के पल बिताएंगे। कुछ कार्यक्रम का आयोजन घर पर हो सकता है। साथी की छोटी-मोटी भूल को अनदेखा करें। लोगों से मिलने-जुलने का और अपने शौक़ पूरे करने का पर्याप्त समय है। सूर्य को अर्ध्य दें। बंदरों को गुड-चने खिलाने से सेहत अच्छी रहेगी।

आज का शुभ रंग- बैंगनी

आज का मंत्र- आज काले तील का दान करें और नीला वस्त्र से परहेज करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले ऊर्जा से भरपूर रहेगा, इसे अच्छे काम में लगाएं। रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है।प्रेम संबंध के लिए बेहतरीन दिन है। किसी विवाद में उलझ जाए तो टिप्पणी करने से बचें। जीवन साथी के बीच विश्वास के साथ विश्वास की कमी रहेगी। वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। मानसिक शांति के लिए कही घूमने जाएंगे।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- जातक सरसों तेल का दान करें

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले जातक धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि के काम करने के लिए अच्छा है। पैसे कमाने के नए मौके मिलेंगे। कुछ लोगों के लिए-परिवार में किसी नए का आना जश्न और उल्लास के पल लेकर आएगा। किसी को टॉफ़ी और चॉकलेट दें। अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो अपने सामान की सुरक्षा करने की ज़रूरत है। आज लज़ीज़ खाने का लुत्फ़ उठा सकते हैं। मांस, मदिरा का त्याग करने से हेल्थ अच्छी रहेगी।

आज का शुभ रंग- केसरिया

आज का मंत्र- आज घर में पेट्स रखें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। अगर आप अपनी घरेलू ज़िम्मेदारियों को अनदेखा न करें, तो कुछ ऐसे लोग नाराज़ हो सकते हैं, जो आपके साथ रहते हैं। नए प्रेम-संबंधों के बनने की संभावना है, लेकिन व्यक्तिगत जानकारियों को बताने से बचें।सयंम बनाकर रखें, क्रोध की अधिकता हो सकती है। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। लाभ की स्थिति बेहतर रहेगी। आय और खर्चे में संतुलन बनाने की जरूरत है।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज 5 पत्ते पीपल का लें उसमें पीला चंदन लगाकर नदी मे प्रवाहित कर दें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। माता का सानिध्य मिलेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।दिन नई आशाओं और उम्मीदों के साथ खत्म होगा। अगर आप बिजनेस में हैं तो यह दिन मिलाजुला कर अच्छा जाएगा। आज का दिन निवेश और शेयर बाजार में पैसे लगाने के लिए अच्छा नजर आ रहा है।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज पूजा और ध्यान करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है। पैसे की चिंता आपको थोड़ा सतायेगी, खासकर दोपहर तक आप पैस की उलझन में डूबेंगे। दोपहर बाद आपको परेशानियों से राहत मिलेगी। शाम का समय आपका अच्छा गुजरेगा। आप अपने पार्टनर के साथ ये समय व्यतीत करेंगे।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- किसी मंदिर जाए पंचमुखी दिया जलाएं

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है। पैसे की चिंता आपको थोड़ा सतायेगी, खासकर दोपहर तक आप पैस की उलझन में डूबेंगे। दोपहर बाद आपको परेशानियों से राहत मिलेगी। शाम का समय आपका अच्छा गुजरेगा। आप अपने पार्टनर के साथ ये समय व्यतीत करेंगे।

आज का शुभ रंग- हल्का हरा

आज का मंत्र- आज किसी ब्राह्मण को धोती और जनेऊ का दान करें। करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज दिन नशा से निजात पाने के लिए उचित है, नहीं तो बाद में इससे छुटकारा पाना बहुत मुश्किल होगा। यह न सिर्फ़ शरीर को नुक़सान पहुंचाता है, बल्कि दिमाग़ पर भी असरदार है। अपने दोस्त से बहुत लंबे समय बाद मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ सबकुछ भूलकर रोमांटिक वक्त बिताएंगे। सूर्य

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- आज कमगट्टे का फूल या माला लक्ष्मी जी को अर्पित करें धन लाभ होगा।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज सेहत को देखभाल की ज़रूरत है। आज कुछ पैसे जमा कर सकते हैं। आज पुराना उधार वापस मिल सकता हैं। आज जीवनसाथी के साथ बेहतरीन दिन है। यह न केवल आपका मन हल्का करेगा, बल्कि आप दोनों के बीच मतभेद दूर करने में भी मदद करेगा। जज़्बात क़ाबू में रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास हो सकती है। पुराने दोस्त से मिल सकते है। नौकरी पर ध्यान दें।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र पक्षियों को दान दें।

https://npg.news/exclusive/somwar-rashifal-aaj-en-rashiyon-ke-liye-din-rahega-labh-se-bhara-enhen-rakhana-hoga-apni-sehat-ka-dhyan-janiye-12-rashiyon-ka-hal-1232588