Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
Vishvas Sarang Full Biography: कौन हैं BJP नरेला प्रत्याशी विश्वास सारंग

Vishvas Sarang Full Biography: विश्वास सारंग का जन्म – 29 दिसम्बर 1971 को हुआ। भारतीय जनता पार्टी से जुड़े मध्यप्रदेश के एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे 2008 से भोपाल के नरेला से मध्यप्रदेश विधानसभा के पहले एवं वर्तमान विधायक हैं। सारंग ने 2013 से 2018 तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अधीन मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया। 2023 election में वह फिर नरेला से प्रत्याशी बनाये गए हैं।

पढ़ाई-लिखाई 

विश्वास सारंग की शिक्षा स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल लखेरापुरा, भोपाल से हुई है, जहाँ उन्होंने बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की l गोंदिया जिले के M.I.E.T. महाविद्यालय से बी.ई. (सिविल इंजीनियरिंग) की उपाधि प्राप्त की। सारंग बाल्यकाल से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवक रहे हैं। आपने छात्र जीवन में रहते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की।

राजनीतिक सफर 

1993 से 1995 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य।

1998 से 2001 तक भारतीय जनता युवा मोर्च में भोपाल महानगर के ज़िलाध्यक्ष।

2002 से 2004 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य।

1999 से 2004 तक भोपाल नगर निगम वार्ड 14 से पार्षद।

2004 से 2007 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश महामंत्री।

2007 से 2010 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष।

2008 से 2014 तक वनोपज संघ के अध्यक्ष।

2008 से पदस्थ नरेला विधानसभा क्षेत्र भोपाल के विधायक।

2010 से 2012 तक भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य।

2011 से 2012 तक भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता।

2013 में नरेला क्षेत्र, भोपाल से पुनः विधायक।

2016 में भोपाल गैस त्रासदी राहत तथा पुनर्वास एवं सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री।

इतने देशों की यात्रा 

वर्ष 2011 में – विधायक प्रतिनिधिमंडल के साथ ग्रीस, स्विट्ज़रलैण्ड, बेल्जियम, आस्ट्रिया, जर्मनी, फ़्रांस, यू.ए.ई. एवं मलेशिया की यात्रा की। वर्ष 2012 में – दक्षिण अफ्रिका, वर्ष 2016 में – चीन गए।

https://npg.news/politics/vishvas-sarang-minister-mp-narela-assembly-full-biography-wife-case-family-assets-npg-biography-series-mp-election-2023-1250801