Yaariyan 2 Teaser : मुंबई। साल 2014 में आई हिमांश कोहली और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘यारियां’ ने दर्शकों का दिल बखूबी जीता था। दिव्या खोसला कुमार के डायरेक्शन में बनी यारियां ने ऑडियंस से लेकर क्रिटिक्स तक सभी को इम्प्रेस किया। ऐसे में दिव्या अब ‘यारियां 2’ लेकर आ रही हैं, खास बात ये है कि इस बार वह डायरेक्टर नहीं बल्कि लीड रोल में नजर आएंगी। जिसका अंदाजा आप गुरुवार को रिलीज हुए ‘यारियां 2’ के टीजर को देख कर आसानी से लगा सकते हैं।
दरअसल, फिल्म ‘यारियां’ कॉलेज रोमांस के इर्द-गिर्द बुनी गई थी। अब 2023 में ‘यारियां 2’ भी उस दर्शक वर्ग को फोकस कर बनाई गई है। फिल्म की कहानी में इस बार भाई-बहन के रिश्ते की मिठास और उनकी बॉन्डिंग को दोस्तों की तरह दिखाया गया है। राधिका राव और विनय सप्रू की इस म्यूजिकल प्रस्तुति में प्यार, भावनाओं और दोस्ती की बानगी है। खास बात यह भी है कि दिव्या खोसला कुमार जहां पिछली फिल्म की डायरेक्टर थीं, वहीं इस बार वह लीड रोल में नजर आ रही हैं। ‘यारियां 2’ इसी साल 20 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के 2 मिनट 22 सेकेंड के टीजर के आखिर में हमें ‘सनी सनी’ गाने का नया वर्जन भी सुनने को मिलता है।
बता दें कि, साल 2014 में रिलीज ‘यारियां’ ने बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। फिल्म का बजट कम था, लिहाजा यह हिट साबित हुई थी। तब फिल्म में हिमांश कोहली के साथ रकुल प्रीत सिंह की जोड़ी थी।