Close Menu
    What's Hot

    बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, घर-घर पहुंचकर जुटाया जनसमर्थन

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    आईटीबीपी जवानों और पूर्व छात्रों के सहयोग से पीएम श्री नवोदय विद्यालय में रोपे गए 180 नारियल के पौधे

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » एके गौराहा बने विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम राजनांदगांव क्षेत्र के अध्यक्ष
    छत्तीसगढ़

    एके गौराहा बने विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम राजनांदगांव क्षेत्र के अध्यक्ष

    timesofcgBy timesofcgOctober 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के निर्देश पर सेवानिवृत्त अतिरिक्त मुख्य अभियंता अश्वनी कुमार गौराहा ने विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम, राजनांदगांव क्षेत्र के अध्यक्ष का पदभार विधिवत रूप से ग्रहण किया। पदभार ग्रहण समारोह क्षेत्रीय प्रशासनिक भवन स्थित कार्यालय में आयोजित किया गया।
    इस अवसर पर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक शिरीष सेलट, अधीक्षण अभियंता शंकेश्वर कंवर, कार्यपालन अभियंता एडी टंडन, लेखाधिकारी भावेश बाल्दे, सुश्री गीता ठाकुर सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री गौराहा को शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
    श्री गौराहा की नियुक्ति के बाद अब राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और कबीरधाम जिलों के अंतर्गत आने वाले राजनांदगांव, डोंगरगांव, डोंगरगढ़, मोहला, खैरागढ़ कवर्धा एवं पंडरिया संभागों के बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान त्वरित और पारदर्शी रूप से हो सकेगा।
    यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (उपभोक्ता परिवेदना निवारण) विनियम, 2023 के अंतर्गत की गई है। आयोग द्वारा गठित चयन समिति की अनुशंसा पर विचार कर श्री गौराहा के नाम को मंजूरी दी गई। उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष या 65 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक, जो भी पहले हो, तक रहेगा। इस पद पर उन्हें नियमानुसार वेतन व भत्ते प्राप्त होंगे।
    उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग राज्य में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के निवारण के साथ-साथ विद्युत क्षेत्र में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के लिए कार्य करता है। आयोग का यह प्रयास उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    देशभर के 128 उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित हुईं शिक्षिका चित्रा साहू

    October 5, 2026

    लता फाउंडेशन ने जयपुर में आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान समारोह, छत्तीसगढ़ के डॉ. हेमशंकर साहू हुए सम्मानित

    October 4, 2026

    सियान मितान सप्ताह में 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने लिया प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ

    October 4, 2026

    जयपुर में कल अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह, डॉ. हेमशंकर साहू को मिलेगा उत्कर्ष सम्मान

    October 3, 2026

    सियान मितान सप्ताह का शुभारंभ, 100 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

    October 2, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.