Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » खनिज माफिया पर प्रशासन का शिकंजा, अवैध उत्खनन व परिवहन करते 3 हाईवा और जेसीबी जप्त
    राजनांदगांव

    खनिज माफिया पर प्रशासन का शिकंजा, अवैध उत्खनन व परिवहन करते 3 हाईवा और जेसीबी जप्त

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailApril 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के कड़े निर्देश के बाद जिले में खनिज का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध मुहिम तेज कर दी गई है। मंगलवार को खनिज विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आकस्मिक दबिश देकर अवैध उत्खनन और परिवहन में लगे तीन वाहनों सहित एक जेसीबी मशीन को जप्त किया है। प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

    तहसील के कई गांवों में दी दबिश
    खनिज अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विभाग की विशेष टीम ने राजनांदगांव तहसील के अंतर्गत ग्राम कुंवारझोलकी, ठेलकाडीह, ढारा, मोहारा, डोंगरगढ़, बोरतलाव, सुकुलदैहान और घुमका सहित आधा दर्जन से अधिक संवेदनशील क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने मौके पर ही अवैध रूप से खनिजों का दोहन करते हुए वाहनों को रंगे हाथों पकड़ा।

    इन पर गिरी गाज
    चूना पत्थर (गिट्टी) का अवैध परिवहन: अहिवारा निवासी अरुण गुप्ता के स्वामित्व वाली 12 चक्का हाईवा (CG 04 MJ 6242) को चूना पत्थर का अवैध परिवहन करते पकड़ा गया। वाहन चालक अनिल कुमार इसे लेकर जा रहा था, जिसे ठेलकाडीह पुलिस के सुपुर्द किया गया है।

    मुरूम व मिट्टी की तस्करी: दुर्ग निवासी सेवासिंह ओबेरॉय के हाईवा (CG 07 BJ 9929) को मुरूम व मिट्टी के अवैध परिवहन पर जप्त किया गया। इसे भी ठेलकाडीह थाने में खड़ा कराया गया है।

    अवैध उत्खनन में जेसीबी जप्त: ग्राम ढारा में अवैध उत्खनन की सूचना पर टीम ने दबिश दी। यहां राजेंद्र जंघेल के स्वामित्व वाली माजदा (CG 08 L 3688) और एक जेसीबी मशीन (CG 07 NA 8565) को मुरूम का अवैध उत्खनन व परिवहन करते पकड़ा गया। इन वाहनों को मोहारा थाने के सुपुर्द कर दिया गया है।

    जारी रहेगी निगरानी
    प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पकड़े गए सभी प्रकरणों में ‘खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम’ के तहत कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग के अधिकारियों का कहना है कि खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण को रोकने के लिए जिले में लगातार गस्त और निगरानी जारी रहेगी।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 20261 Views

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 20261 Views

    बस्तर के होनहार अविनाश तिवारी से टोक्यो में मिले मुख्यमंत्री : छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापना को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा

    August 24, 20251 Views

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 20260 Views

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 20260 Views

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.