Close Menu
    What's Hot

    जिला कांग्रेस का हल्लाबोल : ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ो’ के नारों से गूंजा शहर, पुतला फूंका

    October 8, 2026

    स्वदेशी जागरण मंच की राजनांदगांव इकाई की नई कार्यकारिणी गठित, रितु रायजादा बनीं शहर संयोजक

    October 8, 2026

    संस्कार सिटी कॉलेज में न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अर्पित अग्रवाल ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » डोंगरगढ़ नवरात्रि : शहर में यातायात रहेगा विशेष प्रबंधित, भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
    राजनांदगांव

    डोंगरगढ़ नवरात्रि : शहर में यातायात रहेगा विशेष प्रबंधित, भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

    timesofcgBy timesofcgMarch 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक चैत्र नवरात्रि पर्व के चलते शहर व आसपास के इलाकों में यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं। डोंगरगढ़ स्थित माँ बम्लेश्वरी मंदिर में देश-प्रदेश भर से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता की सुविधा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए विस्तृत यातायात एडवायजरी जारी की है।

    भारी वाहनों पर रोक
    कलेक्टर के आदेशानुसार नवरात्रि के दौरान राजनांदगांव शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। बालोद की ओर से आने वाले भारी वाहन मोहारा बायपास, खैरागढ़ की ओर से आने वाले वाहन गठुला मार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग-53 से गुजरने वाले वाहन ट्रांसपोर्ट नगर एवं सीआईटी बायपास से डायवर्ट किए जाएंगे।

    राष्ट्रीय राजमार्ग-53 में पैदल मार्ग
    एनएच-53 में अंजोरा से ठाकुरटोला टोल प्लाजा तक बायीं ओर और ठाकुरटोला टोल प्लाजा से रामदरबार की ओर दाहिनी ओर मार्ग विशेष रूप से पैदल यात्रियों के लिए आरक्षित किया गया है। वाहनों को वन-वे सिस्टम के तहत अलग दिशा से चलाया जाएगा।

    पदयात्रियों और छोटे वाहनों का मार्ग
    राजनांदगांव की ओर से आने वाले कार और मोटरसाइकिल यात्री तुमड़ीबोड़ से मुरमुंदा, मुरमुंदा से बधियाटोला या गुरुद्वारा/क्षीरपानी पार्किंग में वाहन खड़े करेंगे। नागपुर की ओर से आने वाले श्रद्धालु चिचोला से लालबहादुर नगर एवं गाजमर्रा से गौशाला पार्किंग नंबर 6 और 7 में वाहन पार्किंग करेंगे। खैरागढ़ की ओर से आने वाले श्रद्धालु अग्रसेन तिराहा या नगर पालिका पार्किंग नंबर 3 में वाहन पार्क करेंगे।

    पदयात्रा मार्ग पर वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध
    मोतीपुर, लिटिया, सुकुलदैहान, मूसरा, बेलगांव और अछोली मार्ग से आने-जाने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

    अनावश्यक ट्रैफिक से बचाव के उपाय
    गुंडरदेही-बालोद की ओर से आने वाले वाहन चालक अर्जुंदा-सुरगी मार्ग से राजनांदगांव बायपास रोड का उपयोग करें। रायपुर-दुर्ग-धमधा की ओर से आने वाले वाहन तिलई रोड मार्ग अपनाएं। ट्रक और मालवाहक वाहन लेट रात्री में राजनांदगांव हाईवे का प्रयोग करें ताकि जाम से बचा जा सके।

    ढाबा संचालकों से अपील
    अंजोरा बायपास स्थित सभी ढाबा संचालक कृपया वाहन पार्किंग को अंदर कराएँ और रोड किनारे अनावश्यक गाड़ी खड़ी करने से बचें। यातायात नियमों का पालन कर श्रद्धालुओं और आम जनता की सुविधा में सहयोग करें।

    राजनांदगांव पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे ट्रैफिक निर्देशों का पालन करें और श्रद्धालु यात्रियों के सुगम आवागमन में सहयोग करें।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.