Close Menu
    What's Hot

    जिला कांग्रेस का हल्लाबोल : ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ो’ के नारों से गूंजा शहर, पुतला फूंका

    October 8, 2026

    स्वदेशी जागरण मंच की राजनांदगांव इकाई की नई कार्यकारिणी गठित, रितु रायजादा बनीं शहर संयोजक

    October 8, 2026

    संस्कार सिटी कॉलेज में न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अर्पित अग्रवाल ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » नारी शक्ति विरोध से कांग्रेस का चेहरा बेनकाब हुआ : खूबचंद पारख
    राजनांदगांव

    नारी शक्ति विरोध से कांग्रेस का चेहरा बेनकाब हुआ : खूबचंद पारख

    timesofcgBy timesofcgApril 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। भाजपा के वरिष्ठ नेता खूबचंद पारख ने एनडीए द्वारा संसद में लाए गए नारी शक्ति अधिनियम बिल का विपक्षी पार्टी कांग्रेस व उनके साथियों द्वारा लोकसभा में पारित नहीं होने देने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि कांग्रेस की शुरू से ही महिला विरोधी मानसिकता रही है।

    पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से लेकर मनमोहन सिंह तक महिलाओं के 30 प्रतिशत आरक्षण के संबंध में बिल पास नहीं होने दिया। महिलाओं को संसद में आने से रोकने के लिए तरह- तरह के उपक्रम किए। उन्हें परकटी तक कहा गया। जो महिला विरोधी मानसिकता का परिचायक है।आज जब देश की आधी आबादी महिला शक्ति हर क्षेत्रों में झंडे गाड़ रही है तब कांग्रेस सहित उनके विपक्षी साथियों को महिला की राह में रोड़ा अटकाने का काम कर रहे हैं।

    श्री पारख ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा महिलाओं को आगे बढ़ाने हर संभव प्रयास किया जा रहा है। आजादी के 70 साल बाद उन्हें उनका हक नहीं दिया गया, आज जब उनका हक देने की बात आ रही है तो कांग्रेस और विपक्षी दल परिसीमन और दक्षिण में सीटें कम होने का भ्रम फैलाने के नाम पर नारी शक्ति अधिनियम बिल का विरोध कर अपनी महिला विरोधी मानसिकता का खुलकर इजहार किया।

    खूबचंद पारख ने कहा कि देश के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के इस महिला विरोधी मानसिकता का मूल्य उन्हें चुकाना पड़ेगा। देश की महिलाएं आने वाले चुनाव में कांग्रेस को मजा अवश्य चुकाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश व प्रांतों की भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं के हित में कदम उठाना उनके हाथ को मजबूत करना विपक्षियों को फूटे आंख नहीं भा रहा है।

    खूबचंद पारख ने आक्रोशित स्वर में कहा कि पुरुषवादी मानसिकता वाले कांग्रेसी आज भी महिलाओं को पैर की जूती बनाकर रखना चाहते हैं लेकिन हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी को कतई यह मंजूर नहीं। वे आज नहीं तो कल महिलाएं को उनका हक दिलाकर रहेंगे। धारा 370, राम मंदिर निर्माण आदि की तरह महिलाओं का 30 प्रतिशत वाला नारी शक्ति अधिनियम बिल पास करवाना कर छोड़ेंगे। पारख ने कहा कि कांग्रेसी और विपक्षियों के महिला विरोधी मानसिकता का रुख महिला सशक्तिकरण की ओर ज़रूर मोड़ेंगे। और देश में कहीं भी होने वाले चुनाव में महिलाएं कांग्रेस और महिला विरोधी मानसिकता वाले दलों को वोट न देकर मोदी जी की भाजपा के पछ में मतदान कर ऐसे लोगों को करारा जवाब देगी।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    जिला कांग्रेस का हल्लाबोल : ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ो’ के नारों से गूंजा शहर, पुतला फूंका

    October 8, 2026

    वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च में शहर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन

    October 8, 2026

    तेलीबाँधा सिर्फ एक चौक का नाम नहीं, साहू समाज की आस्था, पहचान और गौरव है : ओमप्रकाश साहू

    October 7, 2026

    गरबा आयोजन में सनातन संस्कृति की मर्यादा एवं धार्मिक आस्था का रखें विशेष ध्यान : सुनील सेन

    October 7, 2026

    बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, घर-घर पहुंचकर जुटाया जनसमर्थन

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.