Close Menu
    What's Hot

    अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए 115 पौवा देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

    October 11, 2026

    नेहरू कॉलेज रोड पर चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा युवक गिरफ्तार

    October 11, 2026

    पुरानी रंजिश को लेकर महिला और बच्चों को चाकू दिखाकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » बाल दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बच्चों को दी अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता की हॉकी स्टिक
    खेल

    बाल दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बच्चों को दी अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता की हॉकी स्टिक

    timesofcgBy timesofcgNovember 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। बाल दिवस के अवसर पर राजनांदगांव में एक यादगार आयोजन हुआ, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली हॉकी स्टिक भेंट की। इस पहल ने बच्चों में खेल के प्रति उत्साह और उमंग का संचार किया।
    डॉ. रमन सिंह ने हॉकी स्टिक का वितरण करते हुए बच्चों को मिठाई खिलाई और भोजन करवाया। कार्यक्रम को और भी खास बनाने के लिए उन्होंने रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी की आधिकारिक प्लेयर जर्सी का भी अनावरण किया। इस ऑरेंज रंग की जर्सी को साहस, शक्ति, शांति और सद्भाव का प्रतीक माना जा रहा है। जर्सी और स्पोर्ट्स सॉक्स का वितरण चिखली स्कूल मैदान में अभ्यास कर रहे बच्चों को निःशुल्क किया जाएगा।
    राजनांदगांव के बच्चों ने इस दिन को और भी खास बना लिया, जब उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर स्पीकर हाउस का भ्रमण किया और उनके साथ समय बिताया। इस दौरान बच्चों के चेहरे पर उल्लास और रोमांच साफ देखा गया। पूर्व सांसद अभिषेक सिंह की उपस्थिति ने कार्यक्रम में और भी नयापन और गरिमा का संचार किया।
    इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और एनआईएस गोल्ड मेडलिस्ट कोच मृणाल चौबे ने बच्चों को निःशुल्क हॉकी प्रशिक्षण देने की जानकारी दी। यह प्रशिक्षण राजनांदगांव के पटरी पार क्षेत्र स्थित चिखली स्कूल मैदान में प्रतिदिन सुबह 5 बजे से आयोजित किया जा रहा है। रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी की पहल पर श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र के सैकड़ों बच्चे खेल, शिक्षा, अनुशासन और स्वास्थ्य के महत्व को समझते हुए अपने सर्वांगीण विकास की दिशा में अग्रसर हो रहे हैं।
    मृणाल चौबे ने इस आयोजन को लेकर कहा, डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव में खेलों के क्षेत्र में एक मजबूत आधार तैयार किया है। उन्होंने बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली खेल सामग्री मुहैया करवा कर उनका उत्साह बढ़ाया है।
    जर्सी और सॉक्स वितरण की जानकारी देते हुए समाजसेवी सुनील साहू ने कहा कि, चिखली स्कूल मैदान में अभ्यासरत बच्चों को निःशुल्क जर्सी और सॉक्स दिए जाएंगे। मृणाल चौबे के मार्गदर्शन में यहां के खिलाड़ी अपनी मेहनत से खेलो इंडिया और भारतीय खेल प्राधिकरण जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं में अपनी जगह बना रहे हैं।
    कार्यक्रम में रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष विष्णु नन्द चौबे, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी पप्पू यादव और पंकज भी उपस्थित रहे।
    इस पहल ने बच्चों में खेल के प्रति न सिर्फ प्रेम पैदा किया, बल्कि उन्हें यह विश्वास भी दिलाया कि खेल के मैदान में उनकी मेहनत और सपना कभी विफल नहीं जाएगा।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ हॉकी की विजयी शुरुआत, असम को 8-0 से हराया

    October 11, 2026

    महापौर एवं आयुक्त ने किया राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के पदक विजेताओं का सम्मान

    October 4, 2026

    स्पीड हैंडबॉल में राजनांदगांव का डबल धमाल, पुरुष-महिला दोनों वर्गों में चैंपियन

    October 4, 2026

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.