Close Menu
    What's Hot

    जिला कांग्रेस का हल्लाबोल : ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ो’ के नारों से गूंजा शहर, पुतला फूंका

    October 8, 2026

    स्वदेशी जागरण मंच की राजनांदगांव इकाई की नई कार्यकारिणी गठित, रितु रायजादा बनीं शहर संयोजक

    October 8, 2026

    संस्कार सिटी कॉलेज में न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अर्पित अग्रवाल ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » भगवान अग्रसेन व झूलेलाल पर टिप्पणी के विरोध में सर्व समाज का धरना
    छत्तीसगढ़

    भगवान अग्रसेन व झूलेलाल पर टिप्पणी के विरोध में सर्व समाज का धरना

    timesofcgBy timesofcgNovember 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। भगवान अग्रसेन जी और भगवान झूलेलाल जी के प्रति एक असामाजिक तत्व द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में सर्व समाज द्वारा रायपुर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में अग्रवाल सभा राजनांदगांव ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और अपनी भावनाओं एवं आस्था के अपमान के खिलाफ आवाज बुलंद की।
    धरना प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों से हजारों की संख्या में अग्रवाल समाज के पुरुष, महिलाएं और युवा शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर असामाजिक तत्व के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
    पूर्व में अग्रवाल सभा राजनांदगांव और पूज्य सिंधी पंचायत ने पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव को ज्ञापन सौंपकर उस व्यक्ति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। हालांकि पुलिस ने यह कहते हुए मना कर दिया था कि मामला अन्य जिले का है, इसलिए एफआईआर वहीं दर्ज होगी।
    समाज का कहना है कि अन्य प्रदेशों में इसी व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज की गई है, ऐसे में राजनांदगांव में भी मामला दर्ज किया जाना चाहिए। अग्रवाल सभा और सिंधी पंचायत ने शीघ्र एफआईआर दर्ज कराने का संकल्प दोहराया है।
    धरना प्रदर्शन में राजनांदगांव से बड़ी संख्या में अग्रबंधु रायपुर पहुंचे, इनमें प्रमुख रूप से शरद अग्रवाल अध्यक्ष, आलोक बिंदल सचिव, अशोक अग्रवाल कोषाध्यक्ष, लोकेश अग्रवाल भवन व्यवस्थापक के साथ संतोष अग्रवाल, हरिनारायण अग्रवाल, विनोद लोहिया, सुशील पसारी, अजय लोहिया, सुरेश अग्रवाल, विकास अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, अमित मित्तल, नवीन अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, परमानंद गोयल, संतोष गोयल, अशोक सिंघल, चंकी अग्रवाल, डॉ. हितेश लोहिया, हितेश अग्रवाल, भावेष अग्रवाल, विनोद जिंदल, बिशन अग्रवाल, शिव अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, प्रदीप सिंघल, विकास गोयल, रमणीक अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, अनुपम अग्रवाल, विनय गोयल, राजेश खोखरिया, राहुल अग्रवाल सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
    अग्रवाल सभा के अध्यक्ष शरद अग्रवाल ने कहा कि देश और प्रदेश में जिस प्रकार का वातावरण निर्मित हो रहा है, वह सभी समाजों और धर्मों के लिए चिंता का विषय है।
    उन्होंने कहा ऐसे समय में सभी समाजों को संगठित होकर इस तरह की ओछी मानसिकता और असामाजिक प्रवृत्तियों के खिलाफ खड़ा होना चाहिए। यह केवल किसी एक समाज का नहीं, बल्कि पूरे समाज की आस्था और सम्मान का प्रश्न है।
    उन्होंने राजनांदगांव के सर्व समाज से अपील की कि वे निर्भय होकर आंदोलन का हिस्सा बनें और एकजुटता के साथ विरोध की आवाज बुलंद करें।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    देशभर के 128 उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित हुईं शिक्षिका चित्रा साहू

    October 5, 2026

    लता फाउंडेशन ने जयपुर में आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान समारोह, छत्तीसगढ़ के डॉ. हेमशंकर साहू हुए सम्मानित

    October 4, 2026

    सियान मितान सप्ताह में 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने लिया प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ

    October 4, 2026

    जयपुर में कल अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह, डॉ. हेमशंकर साहू को मिलेगा उत्कर्ष सम्मान

    October 3, 2026

    सियान मितान सप्ताह का शुभारंभ, 100 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

    October 2, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.