Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » मारपीट व बलवा के मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
    छत्तीसगढ़

    मारपीट व बलवा के मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailDecember 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मारपीट और बलवा के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक्टीवा मोटरसाइकिल सहित धारदार चाकू, बांस का डंडा और लोहे का रॉड जब्त किया है।
    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 दिसंबर की रात प्रार्थी ने थाना सिटी कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उसका भाई राहुल बैरागी अपने साथी चिंटू रजक के साथ घर के बाहर भोला दुकान के सामने बैठा था। इसी दौरान शाम करीब 7.30 बजे पीयूष बाघमारे एक्टीवा वाहन से वहां पहुंचा और बीयर पीने के बहाने दोनों को अपने साथ राजदूत बार ले गया। बीयर खरीदने के बाद तीनों सनसिटी रोड स्थित हसन कबाड़ी दुकान के पीछे बैठकर बातचीत कर रहे थे, तभी पीयूष बाघमारे ने फोन कर अपने साथी लोकेश, छगन साहू और अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया।
    आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों, बेसबाल, लोहे के रॉड और धारदार हथियार से मारपीट की। मामले में थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 764/25 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया।
    पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की गई। घेराबंदी कर सभी 7 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म स्वीकार किया।
    गिरफ्तार आरोपियों में देवेन्द्र साहू, पीयूष बाघमारे, मनीष मरकाम, लोकेश ढीमर, यशवंत यादव, दीपेश ढीमर और छगन साहू शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से एक्टीवा वाहन क्रमांक सीजी 09-जेपी 6859, एक धारदार चाकू, बांस का डंडा और लोहे का रॉड जब्त किया।
    पुलिस ने सभी आरोपियों को 16 दिसंबर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उन्हें जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, प्रधान आरक्षक शंभूनाथ द्विवेदी सहित थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 20261 Views

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 20261 Views

    बस्तर के होनहार अविनाश तिवारी से टोक्यो में मिले मुख्यमंत्री : छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापना को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा

    August 24, 20251 Views

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 20260 Views

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 20260 Views

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.