Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » युवाओं के संघर्षशील नेतृत्व को मिला सम्मान, चिंटू सोनकर बने भाजयुमो जिला अध्यक्ष
    छत्तीसगढ़

    युवाओं के संघर्षशील नेतृत्व को मिला सम्मान, चिंटू सोनकर बने भाजयुमो जिला अध्यक्ष

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailJanuary 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। इसी क्रम में राजनांदगांव जिले से जुझारू, कर्मठ एवं लंबे समय से संगठन के लिए समर्पित युवा नेता चिंटू सोनकर को भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

    चिंटू सोनकर का राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन छात्र राजनीति से प्रारंभ हुआ, जहां उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के माध्यम से विद्यार्थियों के हक एवं अधिकारों के लिए अनेक बड़े आंदोलन एवं संघर्षों का नेतृत्व किया। छात्रहित, शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा युवाओं की आवाज को बुलंद करने में उनकी सक्रिय भूमिका सदैव उल्लेखनीय रही है।

    संगठन में उनकी निष्ठा और कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें ABVP में प्रदेश सह मंत्री, विभाग संयोजक एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जैसे महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए, जिन्हें उन्होंने पूरी जिम्मेदारी एवं सफलता के साथ निभाया। उनके नेतृत्व में कई कार्यक्रमों एवं आंदोलनों को मजबूती मिली, जिससे युवाओं के बीच संगठन का व्यापक विस्तार हुआ।
    इसके साथ ही भारतीय जनता युवा मोर्चा में भी वे पूर्व में जिला मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। साथ ही मोहड़–सिंगड़ाई शक्ति केंद्र क्रमांक 13 के संयोजक के रूप में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया। उनके संयोजक कार्यकाल में भाजपा को विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में भारी मतों से बढ़त प्राप्त हुई, जो उनकी संगठन क्षमता एवं जमीनी पकड़ को दर्शाता है।
    वहीं संगठन को और सुदृढ़ बनाने हेतु नोमेश वर्मा (पूर्व अध्यक्ष, सरपंच संघ) एवं आशुतोष को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
    नियुक्ति की घोषणा के पश्चात जिले भर के युवाओं एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। चौक-चौराहों पर आतिशबाजी, मिठाई वितरण एवं बधाई संदेशों के माध्यम से खुशी का इजहार किया गया।

    इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडे, बीस सूत्रीय क्रिवयन समिति के पूर्व उपाध्यक्ष खूबचंद परख,जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, महापौर मधुसूदन यादव, पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा, श्रमिक कर्मकार मंडल के अध्यक्ष योगेशदत्त मिश्रा, पूर्व भाजपा अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल, केंद्रीय बैंक के उपाध्यक्ष भरत वर्मा, पूर्व भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल भाजयुमो प्रदेश मंत्री मोनू बहादुर सहित जिले के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भाजयुमो राजनांदगांव नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगा।

    नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष चिंटू सोनकर ने प्रदेश नेतृत्व एवं वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे युवाओं को साथ लेकर संगठन विस्तार, राष्ट्रहित, समाजसेवा एवं भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 20261 Views

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 20261 Views

    बस्तर के होनहार अविनाश तिवारी से टोक्यो में मिले मुख्यमंत्री : छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापना को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा

    August 24, 20251 Views

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 20260 Views

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 20260 Views

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.