Close Menu
    What's Hot

    बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, घर-घर पहुंचकर जुटाया जनसमर्थन

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    आईटीबीपी जवानों और पूर्व छात्रों के सहयोग से पीएम श्री नवोदय विद्यालय में रोपे गए 180 नारियल के पौधे

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » संत निरंकारी मंडल ने निभाई स्वच्छता की जिम्मेदारी, त्रिवेणी परिसर व झुलेलाल घाट पर किया श्रमदान
    छत्तीसगढ़

    संत निरंकारी मंडल ने निभाई स्वच्छता की जिम्मेदारी, त्रिवेणी परिसर व झुलेलाल घाट पर किया श्रमदान

    timesofcgBy timesofcgSeptember 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत चल रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 में शहर की सामाजिक संस्थाएं बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रही हैं। इसी क्रम में संत निरंकारी मंडल के सदस्य शुक्रवार को स्वेच्छा से आगे आए और नगर निगम के अधिकारियों के साथ त्रिवेणी परिसर व झुलेलाल घाट क्षेत्र में श्रमदान कर सफाई अभियान में योगदान दिया।

    अभियान के दौरान मंडल के संयोजक श्री रूपलाल राजवानी, सेवादल संचालक श्री बलीराम साहू सहित अन्य सदस्यों ने नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी श्री शैकी बग्गा, राजस्व प्रभारी श्री राजा माखीजा, वरिष्ठ पार्षद श्री शिव वर्मा, पार्षद श्री कमलेश बंधे, श्री रवि सिन्हा, श्री सतीश साहू, पूर्व पार्षद श्री शरद सिन्हा, श्री विजय राय, प्रतिनिधि श्री नादान सेन व अन्य गणमान्यजनों के साथ श्रमदान किया।

    इस दौरान इलाके में फैली झाड़ियों की सफाई, झिल्ली, पन्नी व अन्य कचरे को एकत्र कर निस्तारण किया गया। साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प लिया गया।

    नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने कहा कि संत निरंकारी मंडल द्वारा स्वच्छता अभियान में दिया गया योगदान सराहनीय है। यह संस्था वर्षों से समाजसेवा के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रही है और स्वच्छता जैसे अहम विषय पर उनकी भूमिका प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को केवल अभियान नहीं, बल्कि आदत बनाना होगा, तभी स्वच्छ भारत का सपना साकार हो सकेगा।

    इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी व कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खांडे, स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा, निगम का स्वास्थ्य अमला व अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

    नगर निगम द्वारा 17 सितंबर से चलाया जा रहा यह अभियान अब जनआंदोलन का रूप ले चुका है। प्रतिदिन अलग-अलग स्थानों पर जनसहयोग से सफाई कार्य और वृक्षारोपण किए जा रहे हैं। नागरिक, विद्यार्थी व सामाजिक संगठन इस मुहिम में आत्मीयता से जुड़कर स्वच्छ, सुंदर व हरित राजनांदगांव के निर्माण में योगदान दे रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    देशभर के 128 उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित हुईं शिक्षिका चित्रा साहू

    October 5, 2026

    लता फाउंडेशन ने जयपुर में आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान समारोह, छत्तीसगढ़ के डॉ. हेमशंकर साहू हुए सम्मानित

    October 4, 2026

    सियान मितान सप्ताह में 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने लिया प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ

    October 4, 2026

    जयपुर में कल अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह, डॉ. हेमशंकर साहू को मिलेगा उत्कर्ष सम्मान

    October 3, 2026

    सियान मितान सप्ताह का शुभारंभ, 100 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

    October 2, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.