Close Menu
    What's Hot

    अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए 115 पौवा देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

    October 11, 2026

    नेहरू कॉलेज रोड पर चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा युवक गिरफ्तार

    October 11, 2026

    पुरानी रंजिश को लेकर महिला और बच्चों को चाकू दिखाकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » अपर कलेक्टर ने किया क्वांर नवरात्रि पदयात्री मार्ग और सेवा पंडालों का औचक निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं का लिया जायजा
    राजनांदगांव

    अपर कलेक्टर ने किया क्वांर नवरात्रि पदयात्री मार्ग और सेवा पंडालों का औचक निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं का लिया जायजा

    news_syncBy news_syncOctober 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। कौशल एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार डोंगरगढ़ में आयोजित क्वांर नवरात्रि पर्व के दौरान मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसी कड़ी में अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ने डोंगरगढ़ जाने वाले मुख्य पदयात्री मार्ग और रास्ते में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए सेवा पंडालों का औचक निरीक्षण किया।

    अपर कलेक्टर ने पंडालों में विश्राम कर रहे पदयात्रियों से सीधे चर्चा की और उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मैदानी स्तर पर चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।

    स्वास्थ्य, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं पर जोर
    निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री मारकण्डेय ने सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पदयात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए आवश्यकतानुसार मार्ग में उचित बैरिकेडिंग कराई जाए। इसके साथ ही उन्होंने निम्नलिखित व्यवस्थाओं को पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश दिए:

    स्वास्थ्य सेवाएं: पंडालों में तैनात स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल स्टॉफ की उपस्थिति और वहां उपलब्ध जीवन रक्षक दवाइयों व फर्स्ट-एड्स की जानकारी ली।

    पेयजल और साफ-सफाई: पदयात्रियों के लिए शुद्ध पेयजल, निरंतर साफ-सफाई और अस्थायी शौचालयों की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश।

    विश्राम और भोजन व्यवस्था: पदयात्रियों के लिए की गई विश्राम व्यवस्था, चाय-नाश्ता और भोजन वितरण कार्यों का अवलोकन किया।

    दूर-दराज से पहुंच रहे हैं श्रद्धालु
    क्वार नवरात्रि के इस पावन अवसर पर अंजोरा से लेकर डोंगरगढ़ तक पदयात्री मार्ग में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा सेवा पंडाल स्थापित किए गए हैं, जहां श्रद्धालुओं को लगातार सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए छत्तीसगढ़ सहित देश के दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु डोंगरगढ़ पहुंच रहे हैं।

    इस निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर के साथ डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक तिवारी, जनपद पंचायत राजनांदगांव के सीईओ श्री मनीष साहू तथा स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी असुविधा की स्थिति में प्रशासनिक सहायता केंद्रों से संपर्क करें।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए 115 पौवा देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

    October 11, 2026

    नेहरू कॉलेज रोड पर चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा युवक गिरफ्तार

    October 11, 2026

    पुरानी रंजिश को लेकर महिला और बच्चों को चाकू दिखाकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 11, 2026

    91 मनोकामना ज्योति कलशों की रोशनी से जगमगाया शक्तिधाम, महाकाली मंदिर में शुरू हुआ क्वांर नवरात्र का भव्य पर्व

    October 11, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विशेष व्याख्यान, रैली और नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को किया जागरूक

    October 11, 2026

    खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के शुद्धिकरण हेतु विशेष अभियान जारी, बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण

    October 11, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.