Author: news_sync

राजनांदगांव। जिला कांग्रेस कमेटी, राजनांदगांव द्वारा इंदिरा गांधी जयंती के अवसर पर कांग्रेस भवन में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रमों की संपूर्ण तैयारियां एवं व्यवस्थाएं जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश डाकलिया के समन्वय एवं देखरेख में की गईं। कार्यक्रम की शुरुआत देश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता और ऐतिहासिक योगदान को…

Read More

राजनांदगांव। संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव ‘समन्वय 2026-27’ के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और खेल प्रतियोगिताओं का उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने अपनी कला, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और खेल कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों की सराहना हासिल की। दिनभर विद्यालय परिसर में उत्सव और प्रतिस्पर्धा का माहौल बना रहा। महोत्सव के दूसरे दिन फैंसी ड्रेस, फैशन शो, सीनियर एवं जूनियर वर्ग की नृत्य प्रतियोगिताओं के साथ बालक-बालिका वर्ग की वॉलीबॉल और खो-खो स्पर्धाएं प्रमुख आकर्षण रहीं। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आकर्षक वेशभूषा और…

Read More

राजनांदगांव। युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उन्हें कला, संस्कृति, नवाचार एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति का मंच प्रदान करने के उद्देश्य से खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 26 नवंबर 2026 को जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम, गौरव पथ में आयोजित होने वाला यह उत्सव इस वर्ष ओपन कैटेगरी में होगा। इसमें जिले के युवा विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। युवा उत्सव में लोकगीत, लोकनृत्य, चित्रकला, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक, क्रिएटिव यूथ रील चैलेंज और पारंपरिक वेशभूषा सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन विधाओं के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी…

Read More

छुईखदान। जनपद पंचायत छुईखदान, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) को वित्तीय एवं आहरण-संवितरण संबंधी अधिकार दिए जाने का मामला छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय पहुंच गया है। इस मामले में न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए शासन सहित सभी नौ प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। संबंधित प्रभारी सीईओ को भी नोटिस जारी किया गया है। जनपद पंचायत के निर्वाचित सदस्यों की ओर से दायर याचिका पर 16 नवंबर 2026 को माननीय न्यायमूर्ति ए.के. प्रसाद की पीठ के समक्ष सुनवाई हुई। याचिका में प्रभारी सीईओ के रूप में कार्यरत श्रीमती केश्वरी देवांगन को…

Read More

डोंगरगांव। युवाओं को नशे से दूर रखकर स्वस्थ व अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से ‘मेरा युवा भारत, राजनांदगांव’ के तत्वावधान में डोंगरगांव विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। नशामुक्ति के 100 सप्ताह के विशेष अभियान के तहत आयोजित इस स्पर्धा में लगभग 70 युवाओं ने उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा व दमखम दिखाया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की इस पहल के तहत 15 से 29 आयु वर्ग के युवाओं को खेल व सकारात्मक गतिविधियों से जोड़कर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। युवाओं को अपनी ऊर्जा नशे के…

Read More

राजनांदगांव। जिले में पशुधन विकास विभाग की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। एक तरफ शासन पशुपालकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ जमीनी हकीकत यह है कि विभाग खुद डॉक्टर और स्टाफ की भारी कमी से जूझ रहा है। नए उपसंचालक के पदभार ग्रहण करते ही अव्यवस्था और बढ़ गई है। कलेक्टर दर के चालकों को बिना कारण हटाया, योजनाएं ठप प्राप्त जानकारी के अनुसार उपसंचालक डॉ. अरविंद कुमार त्रिपाठी के द्वारा ज्वाइन करते ही कलेक्टर दर पर वर्षों से कार्यरत वाहन चालक अविनाश और कार्तिक को बिना किसी गलती…

Read More

राजनांदगांव। शासकीय कमला देवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गृह विज्ञान विभाग एवं मिनीमाता शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के सीडीएम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 18 एवं 19 नवंबर को ‘सतही अलंकरण’ (सरफेस ऑर्नामेंटेशन) विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। दोनों संस्थानों के बीच हुए एमओयू के अंतर्गत आयोजित इस कार्यशाला में छात्राओं को पेंटिंग, प्रिंटिंग, कढ़ाई और आधुनिक मशीनों की तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं में कौशल विकास के साथ स्वरोजगार और उद्यमशीलता की संभावनाओं को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यशाला के प्रथम दिन 18 नवंबर को सहायक प्राध्यापक डॉ. रेणु त्रिपाठी ने कार्यक्रम की…

Read More

राजनांदगांव। कमला कॉलेज की पांच छात्राओं का चयन दिसंबर में बिहार में आयोजित होने वाली ईस्टजोन अंतर विश्वविद्यालयीन हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। छात्राएं हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह उपलब्धि राजनांदगांव जिले की महिला हैंडबॉल टीम के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता बनने के बाद हासिल हुई है। पंडित हरिशंकर शिक्षा महाविद्यालय, जांजगीर में 17 से 18 नवंबर 2026 तक आयोजित राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में राजनांदगांव जिले की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने शुरुआती पूल मैचों में बलौदाबाजार और कांकेर जिले को एकतरफा मुकाबलों में पराजित किया। इसके बाद सेमीफाइनल में रायपुर जिले…

Read More

राजनांदगांव। विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर गुरुवार को नगर निगम सीमा क्षेत्र के सार्वजनिक शौचालयों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। निगम के स्वास्थ्य अमले ने शहर के शौचालयों की साफ-सफाई की और केयर टेकरों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस दौरान शौचालय उपयोग करने वालों और आसपास के नागरिकों को खुले में शौच न करने तथा स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम ने पेण्ड्री स्थित मेडिकल कॉलेज के पास निर्मित आकांक्षी शौचालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए केयर टेकर को नियमित साफ-सफाई…

Read More

राजनांदगांव। स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार लाने और कचरा पृथककरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम ने एसएलआरएम सेंटर प्रभारियों की बैठक ली। बैठक में विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर 19 से 27 नवंबर तक चलाए जाने वाले विशेष अभियान को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और सोर्स सेग्रीगेशन सुनिश्चित करने को कहा गया। आयुक्त ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष 19 नवंबर को विश्व शौचालय दिवस मनाया जाता है। इसी कड़ी में महापौर के निर्देश पर नगर निगम द्वारा 27 नवंबर तक विशेष अभियान चलाया…

Read More