
Author: news_sync
डोंगरगढ़/चिचोला। होटल संचालक को धारदार चाकू दिखाकर अवैध वसूली (रंगदारी) करने और दुकान में तोड़फोड़ मचाने के मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को चिचोला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले में चार आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लालबहादुर नगर निवासी प्रार्थी नीरज कुमार पटेल ने 18 सितंबर 2026 को…
राजनांदगांव। शहर की सिटी कोतवाली पुलिस और सायबर सेल की संयुक्त टीम ने छह राज्यों में हुई 91 लाख 85 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में एक म्यूल (भाड़े के) अकाउंट धारक को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने बैंक खाते का उपयोग ठगी की रकम के लेन-देन के लिए अपराधियों को उपलब्ध कराता था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार शाह और सायबर…
राजनांदगांव। स्कूल शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री गजेन्द्र यादव शनिवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर में आयोजित जिला स्तरीय चित्रकला, निबंध व भाषण प्रतियोगिता ‘मेरे सपनों का भारत’ में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए बसंतपुर स्कूल के ऑडिटोरियम मरम्मत, बालक-बालिकाओं के लिए पृथक शौचालय तथा 5 अतिरिक्त कक्षों के निर्माण की घोषणा की। इसके अलावा पेंड्री, मोहारा और शंकरपुर के स्कूलों में भी विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृति की घोषणा की गई। कार्यक्रम में जिले के सभी विकासखंडों से चयनित विद्यार्थियों द्वारा…
राजनांदगांव। चिखली क्षेत्र में पिस्तौल दिखाकर आम लोगों को डराने-धमकाने और इलाके में अपना दबदबा कायम करने वाले चार आदतन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल और मैगजीन जब्त की गई है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन व उप पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में जिले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान…
डोंगरगढ़। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को डोंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए युवती से संपर्क किया था और उसे झांसे में लेकर अलग-अलग स्थानों पर शारीरिक संबंध बनाए थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाना डोंगरगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2025 में फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान आरोपी युवराज चंद्रवंशी (22 वर्ष), निवासी गोपालपुर (थाना छुरिया) से हुई थी। इसके बाद आरोपी मोबाइल नंबर…
राजनांदगांव। ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026’ के तहत शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर नगर निगम द्वारा शहर के पुराने व नए बस स्टैंड परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। ‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत विकसित भारत’ की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में महापौर मधुसूदन यादव, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आम नागरिकों ने हाथों में झाड़ू थामकर श्रमदान किया तथा लोगों से स्वच्छता से जुड़ने की अपील की। अभियान के दौरान पुराना बस स्टैंड स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के आसपास एवं पूरे बस स्टैंड परिसर में बिखरे झिल्ली-पन्नी व कचरे को साफ किया गया। इसके पश्चात…
राजनांदगांव। नगर निगम परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और गरिमामय माहौल में मनाई गई। महापौर मधुसूदन यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में निगम पदाधिकारियों और अधिकारियों ने बापू और शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में महापौर मधुसूदन यादव, निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा तथा निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। इसके उपरांत निगम पदाधिकारियों ने पुराना बस स्टैंड स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा…
राजनांदगांव। पटरीपार क्षेत्र के हजारों लोगों की लंबे समय से चली आ रही परेशानी को लेकर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने एक बार फिर रेलवे अधिकारियों से मुलाकात कर LHS-460 अंडरब्रिज के अधूरे निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराने की मांग उठाई। गौरतलब है कि रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय की ओर से 12 मई 2026 को आसिफ अली को लिखित पत्र जारी कर LHS-460 के कार्य को अक्टूबर माह में प्रारंभ किए जाने की जानकारी दी गई थी। पत्र में रेलवे ने यह भी उल्लेख किया था कि कार्य प्रारंभ करने संबंधी आवश्यक कार्रवाई विभाग द्वारा की जा…
रायपुर। लता फाउंडेशन, नई दिल्ली की ओर से रविवार 4 अक्टूबर को जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में राष्ट्रीय स्तर का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में पीएचडी की मानद उपाधि अलंकरण और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा। देशभर के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाजसेवियों, शिक्षाविदों और शोधार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में छत्तीसगढ़ के समाजसेवी और शिक्षाविद तथा अल्वा फाउंडेशन, नई दिल्ली के चेयरमैन डॉ. हेमशंकर जेठमल साहू को अंतर्राष्ट्रीय उत्कर्ष सम्मान-2026 प्रदान किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान समाजसेवा, जनकल्याण और मानवता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए दिया…
राजनांदगांव। स्वच्छ शहर और स्वस्थ पर्यावरण केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी से तैयार होता है। इसी संदेश के साथ स्वच्छता ही सेवा-2026 पखवाड़े के तहत नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के राजनांदगांव व्यवसाय कार्यालय में स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान में अधिकारी-कर्मचारी, बीमा अभिकर्ता, व्यवसाय सहयोगी और स्थानीय नागरिकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत एक दिन, एक घंटा, एक साथ के संकल्प के साथ श्रमदान से हुई। कार्यालय परिसर और आसपास के सार्वजनिक क्षेत्रों में सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद एक पेड़ मां के…