Author: news_sync

मोहला। कलेक्टर महोदया के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, स्वास्थ्य, सहभागिता एवं कल्याण के उद्देश्य से आज सियान मितान सप्ताह-2026 का शुभारंभ किया गया। यह सात दिवसीय विशेष अभियान 01 से 07 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इनमें योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, सेवा कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद गतिविधियां, साइबर अपराध एवं कानूनी जागरूकता कार्यक्रम तथा सम्मान समारोह शामिल हैं। आज के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर महोदया द्वारा 100 वरिष्ठ…

Read More

राजनांदगांव। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव द्वारा कांग्रेस भवन, जय स्तम्भ चौक में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वदेशी और सामाजिक समरसता के विचारों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा…

Read More

राजनांदगांव। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के संयुक्त तत्वावधान में नव निर्मित स्थायी कांग्रेस भवन में जयंती समारोह आयोजित किया गया। नव निर्मित अस्थायी कांग्रेस भवन में आयोजित यह पहला कार्यक्रम था, जिसे कांग्रेसजनों ने अत्यंत हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने स्थायी कांग्रेस भवन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी लोगों के योगदान की सराहना…

Read More

राजनांदगांव। असामाजिक तत्वों और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के चलाए जा रहे अभियान के तहत तुमड़ीबोड़ पुलिस चौकी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लोहे के पट्टे से बना एक धारदार चाकू जब्त कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है। तालाब के पास घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को सूचना मिली थी कि ग्राम टप्पा में तालाब के पास एक युवक हाथ में…

Read More

राजनांदगांव। गाली देने से मना करने की मामूली सी बात पर एक युवक पर पत्थर एवं शराब की टूटी बोतल से जानलेवा हमला करने वाले शातिर आरोपी को सोमनी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पीड़ित के सिर, गर्दन और पेट पर घातक वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। फोन न उठाने की बात पर शुरू हुआ विवाद थाना सोमनी में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को पीड़ित को उसके…

Read More

राजनांदगांव। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर जारी राजनीतिक घमासान के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर निर्वाचन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। आम आदमी पार्टी के राजनांदगांव लोकसभा अध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी भूपेश तिवारी के नेतृत्व में यह ज्ञापन भेजा गया, जिसमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई और एसआईआर प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने पर जोर दिया गया है। ज्ञापन में आम आदमी पार्टी ने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लगभग…

Read More

राजनांदगांव। जिले के पशुधन विकास विभाग में लंबे समय से विवादों में घिरे रहे प्रभारी उप संचालक डॉ. अनूप चटर्जी को अंततः पद से हटाते हुए विकासखंड में पदस्थ कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डॉ. अनूप चटर्जी पर विभागीय जांच भी संधारित है। उनके हटने की खबर से विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों सहित गौ सेवा से जुड़े संगठनों में हर्ष का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. चटर्जी द्वारा पिछले 3 वर्षों से प्रभारी उप संचालक का कार्यभार संभाला जा रहा था। आरोप है कि इस दौरान उनके द्वारा विभागीय कार्यों का समुचित निर्वहन नहीं किया…

Read More

राजनांदगांव। नगर पालिक निगम राजनांदगांव में अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए तीन कर्मचारियों को महापौर मधुसूदन यादव की अध्यक्षता में आयोजित एक गरिमामय समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हुए जल विभाग के लाइनमैन रामेश्वर देवांगन, आयुक्त कार्यालय में भृत्य के पद पर कार्यरत रतन लाल प्रजापति और लोककर्म विभाग की मजदूर राधाबाई को शाल, श्रीफल एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें अवकाश नकदीकरण (लीव इनकैशमेंट) का चेक भी सौंपा गया। समारोह में महापौर मधुसूदन यादव, निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम, वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा और कार्यपालन अभियंता (संविदा) यू.के. रामटेके विशेष…

Read More

राजनांदगांव। ग्राम महाराजपुर स्थित गुरुदेव राइस मिल में रात के समय शराब के नशे में घुसकर गाली-गलौज और विवाद करने वाले तीन युवकों के खिलाफ चिचोला पुलिस चौकी ने त्वरित कार्रवाई की है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था व शांति बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने तीनों अनावेदकों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम महाराजपुर निवासी आवेदक संतोष नायक पिता ईश्वर लाल नायक ने चिचोला पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि बीते 29 सितंबर 2026 की…

Read More

राजनांदगांव। जिले में मवेशी तस्करी और पशु क्रूरता के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तुमड़ीबोड़ पुलिस चौकी को बड़ी सफलता मिली है। आयसर ट्रक में ठूंस-ठूंसकर मवेशियों को कत्लखाने ले जाने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर भिलाई से गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन…

Read More