
Author: news_sync
राजनांदगांव। जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौकी चिखली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक आदतन अपराधी को करीब 20 हजार रुपये मूल्य के अवैध गांजे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी पूर्व में हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट और आर्म्स एक्ट जैसे संगीन अपराधों में संलिप्त रहा है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, एएसपी कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में असामाजिक तत्वों, अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री और गुंडा-बदमाशों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही…
बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश : 7 मोटरसाइकिलें बरामद, फर्जी RC और नंबर प्लेट के साथ चोर व खरीदार गिरफ्तार
राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस को वाहन चोर गिरोह के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। साइबर सेल और थाना बसंतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अंतरजिले में बाइक चोरी करने वाले शातिर चोर और चोरी की बाइक खरीदने वाले एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 7 चोरी की मोटरसाइकिलें, 2 फर्जी आरसी और 1 फर्जी नंबर प्लेट बरामद की गई हैं। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, एएसपी कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा सीएसपी वैशाली जैन व डीएसपी क्राइम सत्यप्रकाश तिवारी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने इस पूरी…
ढाबे की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, पुलिस की रेड में 17 लीटर शराब व बीयर जप्त, संचालक जेल
राजनांदगांव। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का कड़ा अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ की टीम ने नेशनल हाईवे स्थित ‘न्यू बिहार पटना ढाबा’ में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध शराब और बीयर जप्त की है। पुलिस ने ढाबा संचालक को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, एएसपी कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में अवैध नशे के विरुद्ध पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है। 2 अक्टूबर की रात्रि पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़…
91.85 लाख की अंतर्राज्यीय साइबर ठगी में म्यूल अकाउंट धारक दो और आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
राजनांदगांव। साइबर ठगी की अवैध कमाई को ठिकाने लगाने के लिए म्यूल (भाड़े के) बैंक खातों का इस्तेमाल करने वाले गिरोह पर राजनांदगांव पुलिस ने शिकंजा कसा है। थाना सिटी कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने 6 राज्यों में करीब 91 लाख 85 हजार रुपये की ठगी में प्रयुक्त म्यूल अकाउंट धारक दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। प्रकरण में एक आरोपी को पुलिस एक दिन पहले ही जेल भेज चुकी है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, एएसपी कीर्तन राठौर व सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में साइबर अपराधों…
महापौर एवं आयुक्त ने किया राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के पदक विजेताओं का सम्मान
राजनांदगांव। पटरी पार क्षेत्र के चिखली स्कूल मैदान में रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित निःशुल्क हॉकी प्रशिक्षण केंद्र के तीन प्रतिभावान खिलाड़ियों जान्हवी मेश्राम, भावेश निषाद एवं वशिष्ठ साहू ने 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में दुर्ग संभाग एवं बिलासपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण एवं रजत पदक हासिल किए। पदक विजेता खिलाड़ियों का जिले के प्रथम नागरिक एवं महापौर मधुसूदन यादव ने चीखली स्कूल मे आयोजित सेवा संकल्प अभियान क़े अवसर पर इन प्रतिभाओ का सम्मान किया। खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता में टीम के वरिष्ठ एन आई एस हॉकी कोच अनुराज श्रीवास्तव, जावेद खान, योगेश…
राजनांदगांव। शंकरपुर वार्ड क्रमांक 10 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 में सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड के चारों आंगनबाड़ी केंद्रों का संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के लिए खेलकूद और विभिन्न गतिविधियां कराई गईं। साथ ही महिलाओं एवं हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्षद शिव वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा की जिला मंत्री आभा श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। आभा श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं से बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिलाओं और…
मोहला। सियान मितान सप्ताह-2026 के तहत वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य और कल्याण को लेकर आयोजित प्राकृतिक चिकित्सा शिविर में जिले के 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने स्वास्थ्य जांच और विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों का लाभ लिया। जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित सात दिवसीय अभियान 1 से 7 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। शिविर में धमतरी स्थित श्री गायत्री आरोग्यम (आयुष) पॉली क्लिनिक के मुख्य चिकित्सक डॉ. दिनेश कुमार नाग एवं विशेषज्ञ टीम ने वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। माइग्रेन, उच्च रक्तचाप, शुगर, कमर और घुटनों के दर्द सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लिए…
राजनांदगांव। स्टेट स्कूल हैंडबॉल ग्राउंड में आयोजित तृतीय सीनियर स्टेट स्पीड हैंडबॉल प्रतियोगिता में मेजबान राजनांदगांव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष और महिला दोनों वर्गों का खिताब जीत लिया। पुरुष वर्ग में राजनांदगांव ने फाइनल में बिलासपुर को मात दी, जबकि महिला वर्ग के निर्णायक मुकाबले में भी बिलासपुर को हराकर चैंपियन बना। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 12 और महिला वर्ग की छह जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ महापौर मधुसूदन यादव ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान करते हुए कहा कि खेल जीत-हार से आगे अनुशासन,…
श्री कृष्ण गौशाला में नई कार्यकारिणी ने संभाली कमान, गौसेवा और परिसर विकास के लिए बनी वृहद कार्ययोजना
डोंगरगढ़। श्री कृष्ण गौशाला पिंजरापोल डोंगरगढ़ में आयोजित आवश्यक बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन कर सदस्यों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए। गौशाला के सुचारू संचालन, गौवंश की बेहतर देखभाल और व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर बैठक में व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई। दीपावली से पूर्व गौशाला परिसर को व्यवस्थित एवं सुसज्जित करने के साथ ही गौ आहार के पर्याप्त भंडारण, स्वच्छता, पार्किंग और गौसेवा को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष श्री गोविंदलाल चोपड़ा ने जिम्मेदारियां सौंपते हुए कहा कि यह पद नहीं, बल्कि गौसेवा के प्रति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जिसे सभी सदस्यों को विश्वास, निष्ठा और जवाबदेही…
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ पुलिस ने रेलवे स्टेशन व अन्य इलाकों से लगातार दुपहिया वाहन चोरी करने वाले एक शातिर चोर और चोरी की गाड़ियां खरीदने वाले तीन खरीदारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 चोरी की मोटरसाइकिलें व स्कूटी बरामद की हैं। चोरी का सामान खरीदने और छिपाने के आरोप में खरीदारों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन व एसडीओपी केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में डोंगरगढ़ पुलिस ने यह कार्रवाई की है। स्टेशन पार्किंग से गायब हुई थी एक्टिवा पुलिस…