Close Menu
    What's Hot

    रेवाडीह शराब भट्ठी के पास पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

    November 11, 2026

    गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान पुरानी रंजिश पर बढ़ा विवाद, शांति भंग करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

    November 11, 2026

    वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान : जन चौपाल में कांग्रेस ने उठाई मताधिकार की रक्षा की आवाज

    November 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » अभद्र टिप्पणी पर भड़का सिंधी समाज, ज्ञापन सौंपकर एफआरआई की मांग की गई
    छत्तीसगढ़

    अभद्र टिप्पणी पर भड़का सिंधी समाज, ज्ञापन सौंपकर एफआरआई की मांग की गई

    timesofcgBy timesofcgOctober 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। सिंधी समाज द्वारा अमित बघेल द्वारा रायपुर में सिंधी समाज पर अमर्यादित एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर एफआईआर करने की मांग को लेकर सिंधी समाज ने पुलिस अधीक्षक के नाम से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
    सिंधी समाज के अर्जुन दास पंजवानी, ब्रह्मानंद बजाज, अर्जुनदास पंजवानी एवं रूपचंद भीमनानी ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि अमित बघेल (अध्यक्ष जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी) द्वारा एक मीडिया बयान में सिंधी समाज के पूज्यनीय इष्टदेव संत झूलेलाल के विरुद्ध आप्पतिजनक शब्दों का उपयोग करते हुए सिंधी पाकिस्तानी शब्दों का उपयोग किया गया, जबकि सिंधी समाज अविभाजित भारत का एक अंग सिंध प्रदेश में निवासरत था। विभाजन की सर्वाधिक पीड़ा हमारे पूर्वजों ने झेली है, आज हमारा समाज भाषा के नाम पर या किसी भी प्रकार की मांग नहीं करता, बल्कि हमारा समाज बढ़ते कदम और विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से मानवता के नाते सर्व समाज की सेवा हेतु तन मन धन से जुटा रहता है।
    अतः अमित बघेल जैसे मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति का बाहर रहना समाज एवं प्रदेश के लिए घातक होगा।
    इस बयान से न केवल सिधी समाज, अग्रवाल समाज की भावनाएं आहत हुई हैं, बल्कि लाखों लोगों के आराध्य झूलेलाल सांई, महाराजा अग्रसेन जी, प्रेरणा स्रोत पं. श्याम प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जी, जिससे सम्पूर्ण समाज में रोष व्याप्त है।
    अतः पुलिस अधीक्षक से निवेदन है कि अमित बघेल के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर विधि अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए।
    सिंधी समाज ने मांग की यदि अमित बघेल के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो संपूर्ण सिंधी समाज द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।
    ज्ञापन देने वालों में विजय गंगवानी, भीमन धनवानी, हरीश मोटलानी, राजकुमार डुलानी, प्रहलाज चेतवानी, राजकुमार लालवानी, अशोक तेजवानी, मुकेश आहुजा, सुनील उभरानी, प्रकाश वाधवानी, कमल, दीपक चंदवानी, तरुण लहरवानी एवं अमर लालवानी सहित बड़ी संख्या मे सामाजिक बंधु उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    सीखने की ललक और सेवा भावना के साथ आगे बढ़ रहीं शिक्षिका चित्रा साहू

    November 5, 2026

    ऋषि राजपूत ने समस्त राज्य कर्मचारियों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार से मांगा 2 माह का पैरैंट्स केयर लिव, वृद्धजन सेवा अवकाश

    November 5, 2026

    एनएचएम कर्मचारियों की सात प्रमुख मांगों पर बनी सहमति, जल्द जारी होंगे आदेश

    November 3, 2026

    मैनपाट टाइटंस ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 4-2 से हराकर जीती छत्तीसगढ़ हॉकी लीग

    November 2, 2026

    दीपावली से पहले 33 दिन की हड़ताल का वेतन देने की मांग, एनएचएम संघ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

    November 1, 2026

    संस्कारधानी स्ट्राइकर्स और मैनपाट टाइटन्स के बीच छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का महामुकाबला

    November 1, 2026
    Top Posts

    रेवाडीह शराब भट्ठी के पास पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

    November 11, 2026

    गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान पुरानी रंजिश पर बढ़ा विवाद, शांति भंग करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

    November 11, 2026

    वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान : जन चौपाल में कांग्रेस ने उठाई मताधिकार की रक्षा की आवाज

    November 11, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पाती पाकर भावुक हुईं लखपति दीदी रुखमणी साहू

    November 11, 2026

    दीपावली पर राजनांदगांव पुलिस ने बाल आश्रय और वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, बच्चों व बुजुर्गों के साथ साझा किए पर्व के पल

    November 11, 2026

    पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, डोंगरगढ़ से दबोचा गया

    November 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.