Close Menu
    What's Hot

    दीपावली मिलन में महिलाओं ने बल्ले से दिखाया दम, आंवला नवमी पर पूजा-अर्चना के बाद खेला क्रिकेट

    November 24, 2026

    राजपूत समाज की एकता और संगठन मजबूती पर बनी सहमति, हर माह होगी संयुक्त बैठक

    November 24, 2026

    रात के अंधेरे में छोटे व्यापारियों की दुकानें ढहाना अन्यायपूर्ण, 24 घंटे में आजीविका बहाल करे नगर निगम : जितेंद्र मुदलियार

    November 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » अमृत भारत योजना से बदली डोंगरगढ़ स्टेशन की तस्वीर, यात्रियों को मिल रही आधुनिक सुविधाएं
    छत्तीसगढ़

    अमृत भारत योजना से बदली डोंगरगढ़ स्टेशन की तस्वीर, यात्रियों को मिल रही आधुनिक सुविधाएं

    timesofcgBy timesofcgOctober 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    डोंगरगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमृत काल की भावना और पंच प्रण के संकल्प को साकार करती हुई केंद्र सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया गया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत स्टेशन परिसर में अमृत संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
    इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता के निर्देशानुसार मंडल के नामित अधिकारियों ने यात्रियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
    कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल की रेलवे सलाहकार समिति सदस्य एवं भाजपा शहर मंडल डोंगरगढ़ की मंत्री अलका जयेश सहारे रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 10 वर्षों में डोंगरगढ़ स्टेशन का सर्वांगीण विकास हुआ है।
    उन्होंने बताया कि अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन पर लिफ्ट, एस्केलेटर, आधुनिक प्रतीक्षालय, सौंदर्यीकरण, दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं और प्लेटफॉर्म का उन्नयन जैसे कई कार्य पूरे हो चुके हैं।
    सहारे ने कार्यक्रम के मंच से कालकापारा रेलवे अंडरब्रिज की मरम्मत, रनिंग रूम से पार्किंग तक फूट अंडर ब्रिज के निर्माण की भी मांग की। उन्होंने आशा जताई कि रेल प्रशासन इन आवश्यकताओं पर भी शीघ्र कार्य करेगा।
    इस अवसर पर स्टेशन मास्टर, रेलवे कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, यात्री और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों की समस्याएं सुनीं और उन्हें यथासंभव समाधान का भरोसा दिलाया।
    कार्यक्रम के दौरान स्टेशन परिसर में स्वच्छता और यात्री सुविधा को लेकर रेलवे की प्रतिबद्धता भी स्पष्ट रूप से झलकी।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा की खैरागढ़ इकाई गठित, पुरुष और महिला पदाधिकारियों ने ली शपथ

    November 23, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 2026

    प्रभारी सीईओ को वित्तीय अधिकार देने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, शासन सहित नौ प्रतिवादियों को नोटिस

    November 20, 2026

    ईस्टजोन अंतर विश्वविद्यालयीन हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए कमला कॉलेज की पांच छात्राओं का चयन

    November 20, 2026

    दुर्गम वनांचल के ग्राम सुडियाल तक पहुंचेगी बिजली, 44.40 लाख से हो रहा लाइन विस्तार

    November 19, 2026
    Top Posts

    दीपावली मिलन में महिलाओं ने बल्ले से दिखाया दम, आंवला नवमी पर पूजा-अर्चना के बाद खेला क्रिकेट

    November 24, 2026

    राजपूत समाज की एकता और संगठन मजबूती पर बनी सहमति, हर माह होगी संयुक्त बैठक

    November 24, 2026

    रात के अंधेरे में छोटे व्यापारियों की दुकानें ढहाना अन्यायपूर्ण, 24 घंटे में आजीविका बहाल करे नगर निगम : जितेंद्र मुदलियार

    November 24, 2026

    रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाकर विवाद करने वाले दो भाइयों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    November 23, 2026

    एंबुलेंस चालक से मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    राजनांदगांव में 7 दिन में 29820 मीट्रिक टन धान खरीदी, अवैध भंडारण पर 31 प्रकरणों में 2855 क्विंटल जब्त

    November 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.