Close Menu
    What's Hot

    दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 6 नाबालिग महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार

    November 18, 2026

    आजाद चौक मुख्य गौशाला में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी पर्व

    November 18, 2026

    अवैध मुरूम उत्खनन के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और हाईवा वाहन जब्त

    November 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » आदि कर्मयोगी अभियान में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को मिला सर्वश्रेष्ठ जिले का सम्मान
    छत्तीसगढ़

    आदि कर्मयोगी अभियान में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को मिला सर्वश्रेष्ठ जिले का सम्मान

    timesofcgBy timesofcgOctober 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    मोहला। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले ने एक बार फिर प्रदेश का मान बढ़ाया है। आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन और अभिनव प्रयासों के लिए जिले को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा स्क्रीन फैसिलिटेशन के माध्यम से उत्कृष्ट जिला के रूप में सम्मानित किया गया। यह सम्मान नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।
    इस अवसर पर जिले की कलेक्टर तूलिका प्रजापति, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एवं परियोजना प्रशासक संजय कुर्रे, सीईओ जनपद मोहला प्रांजल प्रजापति, सहयोगी अधिकारी संजय देवांगन, कुबेर चोरिया, गोविंद भारद्वाज और योगेश कुमार उपस्थित रहे। यह सम्मान जिले में जनजातीय समुदायों के सशक्तिकरण और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में किए गए उल्लेखनीय कार्यों का प्रतीक है।
    मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में पूरे अभियान को सेवा पर्व के रूप में चलाया गया। इस दौरान लक्ष्य रखा गया कि हर जनजातीय परिवार सरकारी योजनाओं से पूरी तरह जुड़ सके। अभियान के तहत पक्के आवास, स्वास्थ्य सुविधाएं, आयुष्मान भारत बीमा, शिक्षा, रोजगार, स्व-सहायता समूहों के सशक्तिकरण, स्व-रोजगार और सड़क, स्वच्छ पेयजल, विद्युतीकरण जैसी मूलभूत सुविधाओं की 100 प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित की गई।
    अभियान के अंतर्गत आदि सेवा केंद्र स्थापित किए गए, जो जनजातीय समुदायों के लिए वन-स्टॉप सर्विस सेंटर के रूप में कार्य कर रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका और पोषण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुँचाया जा रहा है।
    साथ ही, ट्राइबल विलेज विजन 2030 के तहत ग्राम स्तर पर समुदाय के सपनों और विकास लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए विजन डॉक्यूमेंट तैयार किए गए। इनका संचालन और निगरानी आदि कर्मयोगियों के माध्यम से की जा रही है।
    इस अवसर पर कैबिनेट सचिव (जनजाति कार्य मंत्रालय) विभु नायर ने मोहला ब्लॉक के ग्राम सचिव से सीधे संवाद किया। उन्होंने ग्रामीण विकास योजनाओं की जानकारी ली और जिले में अभियान के क्रियान्वयन की सराहना की। बातचीत के दौरान ग्राम सचिव ने मोहला में मिनी स्टेडियम, ट्रॉमा सेंटर और खेल मैदान जैसी सुविधाओं की आवश्यकता पर भी चर्चा की।
    श्री नायर ने जिले के अधिकारियों और कर्मयोगियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी और कहा कि मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले ने जनजातीय विकास के क्षेत्र में एक नया मॉडल प्रस्तुत किया हैए जिसे अन्य जिलों में भी अपनाया जा सकता है।
    कलेक्टर तूलिका प्रजापति ने कहा कि यह सम्मान जनजातीय समुदायों की भागीदारी और प्रशासन की समर्पित टीमवर्क का परिणाम है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    शिक्षिका चन्द्रिका टोडर को मिला नवदीप गुरु गौरव सम्मान

    November 17, 2026

    कोलिहा स्कूल में सजा आनंद बाल मेला, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ नाटक ने मोहा मन

    November 14, 2026

    लाभ पाचम पर भगतों ने अन्नकूट का लिया लाभ

    November 14, 2026

    सीखने की ललक और सेवा भावना के साथ आगे बढ़ रहीं शिक्षिका चित्रा साहू

    November 5, 2026

    ऋषि राजपूत ने समस्त राज्य कर्मचारियों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार से मांगा 2 माह का पैरैंट्स केयर लिव, वृद्धजन सेवा अवकाश

    November 5, 2026

    एनएचएम कर्मचारियों की सात प्रमुख मांगों पर बनी सहमति, जल्द जारी होंगे आदेश

    November 3, 2026
    Top Posts

    दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 6 नाबालिग महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार

    November 18, 2026

    आजाद चौक मुख्य गौशाला में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी पर्व

    November 18, 2026

    अवैध मुरूम उत्खनन के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और हाईवा वाहन जब्त

    November 18, 2026

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बुचाटोला को मिली 108 संजीवनी एक्सप्रेस एंबुलेंस की सौगात, महापौर ने दिखाई हरी झंडी

    November 18, 2026

    चार दिन में 15,442 मीट्रिक टन धान खरीदा, अवैध धान के 18 प्रकरणों में 3915 कट्टा जब्त

    November 18, 2026

    समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से अन्नदाताओं में खुशी की लहर, रेंगाकठेरा के किसान भेनलाल साहू ने बेचे 50 क्विंटल धान

    November 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.