Close Menu
    What's Hot

    रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाकर विवाद करने वाले दो भाइयों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    November 23, 2026

    एंबुलेंस चालक से मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    राजनांदगांव में 7 दिन में 29820 मीट्रिक टन धान खरीदी, अवैध भंडारण पर 31 प्रकरणों में 2855 क्विंटल जब्त

    November 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण पर रखें विशेष नजर : तुलिका प्रजापति
    छत्तीसगढ़

    उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण पर रखें विशेष नजर : तुलिका प्रजापति

    timesofcgBy timesofcgSeptember 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    मोहला। जिले में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और जनहित से जुड़ी सेवाओं की समीक्षा को लेकर आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।

    कलेक्टर ने खाद्य विभाग को निर्देशित किया कि बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न भंडारण और वितरण की सतत मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि राशन वितरण में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए नियमित बैठक लेकर वितरण व्यवस्था पर नजर रखें।

    बैठक में कलेक्टर ने जाति प्रमाण पत्र निर्माण की समीक्षा करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी में आने वाले बच्चों का भी स्कूली बच्चों की तरह अभियान चलाकर प्रमाण पत्र बनाया जाए। महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देशित किया गया कि 5 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों का दस्तावेज संकलन कर प्राथमिकता के साथ प्रमाण पत्र बनाए जाएं।

    बैठक में आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं उनके प्रभावित परिवारों के पुर्नवास की दिशा में कार्ययोजना तैयार कर लाभान्वित करने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि ऐसे परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

    साथ ही, जिले में चल रहे सिकल सेल स्क्रीनिंग अभियान की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि 100 प्रतिशत स्क्रीनिंग सुनिश्चित की जाए।

    दिव्यांगजनों के हित में भी कलेक्टर ने विशेष निर्देश जारी करते हुए समाज कल्याण और स्वास्थ्य विभाग को जिले के सभी दिव्यांगों का चिन्हांकन कर आवश्यक योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए।

    श्रीमती प्रजापति ने ई-केवाईसी कार्य में भी तेजी लाने को कहा। साथ ही जिले में स्वच्छता माह के सफल आयोजन के लिए जरूरी दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए।

    बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भारती चन्द्राकर, अपर कलेक्टर श्री जीआर मरकाम, एसडीएम मोहला श्री हेमेन्द्र भुआर्य, एसडीएम मानपुर श्री अमित नाथ योगी, डिप्टी कलेक्टर डीआर ध्रुव सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा की खैरागढ़ इकाई गठित, पुरुष और महिला पदाधिकारियों ने ली शपथ

    November 23, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 2026

    प्रभारी सीईओ को वित्तीय अधिकार देने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, शासन सहित नौ प्रतिवादियों को नोटिस

    November 20, 2026

    ईस्टजोन अंतर विश्वविद्यालयीन हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए कमला कॉलेज की पांच छात्राओं का चयन

    November 20, 2026

    दुर्गम वनांचल के ग्राम सुडियाल तक पहुंचेगी बिजली, 44.40 लाख से हो रहा लाइन विस्तार

    November 19, 2026
    Top Posts

    रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाकर विवाद करने वाले दो भाइयों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    November 23, 2026

    एंबुलेंस चालक से मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    राजनांदगांव में 7 दिन में 29820 मीट्रिक टन धान खरीदी, अवैध भंडारण पर 31 प्रकरणों में 2855 क्विंटल जब्त

    November 23, 2026

    फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी व नाबालिग गिरफ्तार

    November 23, 2026

    ऑनलाइन गेमिंग का 10 लाख का कर्ज चुकाने रची चोरी की साजिश, दो आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    बहन की सहेली के घर से 2.20 लाख के जेवरात चुराने वाली युवती गिरफ्तार

    November 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.