Close Menu
    What's Hot

    रेवाडीह शराब भट्ठी के पास पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

    November 11, 2026

    गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान पुरानी रंजिश पर बढ़ा विवाद, शांति भंग करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

    November 11, 2026

    वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान : जन चौपाल में कांग्रेस ने उठाई मताधिकार की रक्षा की आवाज

    November 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » कांट्रेक्टर्स एसोसिएशन को बड़ी राहत, राज्य सरकार ने गठित की उच्च स्तरीय कमेटी
    छत्तीसगढ़

    कांट्रेक्टर्स एसोसिएशन को बड़ी राहत, राज्य सरकार ने गठित की उच्च स्तरीय कमेटी

    timesofcgBy timesofcgOctober 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। निर्माण कार्यों से जुड़े ठेकेदारों के लिए राहत की खबर है। लंबे समय से लंबित समस्याओं और विभागीय जटिलताओं से जूझ रहे छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर्स एसोसिएशन के प्रयासों को अब सफलता मिलती दिखाई दे रही है। राज्य सरकार ने एसोसिएशन की प्रमुख मांगों को गंभीरता से लेते हुए एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया है।
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर गठित यह कमेटी 3 नवंबर 2025 तक निर्माण विभागों में जीएसटी और खनिज रॉयल्टी की विसंगतियों को दूर कर एक समान प्रक्रिया लागू करने की रिपोर्ट राज्य शासन को सौंपेगी।
    एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बीरेश शुक्ला ने बताया कि संगठन ने हाल ही में पीडब्ल्यूडी विभाग में 18 प्रतिशत जीएसटी सहित बिल भुगतान, खनिज रॉयल्टी में विसंगतियों और अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात कर समस्याओं का त्वरित समाधान मांगा, जिस पर उपमुख्यमंत्री ने शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।
    शुक्ला ने कहा कि ठेकेदार प्रदेश के विकास और निर्माण कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी समस्याओं का समाधान विकास की गति को और तेज करेगा। एसोसिएशन ने उम्मीद जताई है कि कमेटी अपने तय समय में रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
    इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजय सिंघी, जिला सचिव आलोक बिंदल, सुरेंद्र पांडे, कैलाश अहिरवार, गौरव खंडेलवाल, नरेंद्र यादव, निखिल दास, संजय सोनी, नोहर लाल सिंह, प्रदीप सिंघल, प्रवीण चक्रधारी, विनय सिंह, विनोद जैन, हिमांशु सोनवाने, विनय बिंदल, नितेश श्रीवास्तव, उत्तम यादव और अमन कोटडिया सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया और इस कदम को ठेकेदारों के लिए राहत भरा बताया।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    सीखने की ललक और सेवा भावना के साथ आगे बढ़ रहीं शिक्षिका चित्रा साहू

    November 5, 2026

    ऋषि राजपूत ने समस्त राज्य कर्मचारियों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार से मांगा 2 माह का पैरैंट्स केयर लिव, वृद्धजन सेवा अवकाश

    November 5, 2026

    एनएचएम कर्मचारियों की सात प्रमुख मांगों पर बनी सहमति, जल्द जारी होंगे आदेश

    November 3, 2026

    मैनपाट टाइटंस ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 4-2 से हराकर जीती छत्तीसगढ़ हॉकी लीग

    November 2, 2026

    दीपावली से पहले 33 दिन की हड़ताल का वेतन देने की मांग, एनएचएम संघ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

    November 1, 2026

    संस्कारधानी स्ट्राइकर्स और मैनपाट टाइटन्स के बीच छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का महामुकाबला

    November 1, 2026
    Top Posts

    रेवाडीह शराब भट्ठी के पास पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

    November 11, 2026

    गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान पुरानी रंजिश पर बढ़ा विवाद, शांति भंग करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

    November 11, 2026

    वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान : जन चौपाल में कांग्रेस ने उठाई मताधिकार की रक्षा की आवाज

    November 11, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पाती पाकर भावुक हुईं लखपति दीदी रुखमणी साहू

    November 11, 2026

    दीपावली पर राजनांदगांव पुलिस ने बाल आश्रय और वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, बच्चों व बुजुर्गों के साथ साझा किए पर्व के पल

    November 11, 2026

    पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, डोंगरगढ़ से दबोचा गया

    November 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.