Close Menu
    What's Hot

    रेवाडीह शराब भट्ठी के पास पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

    November 11, 2026

    गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान पुरानी रंजिश पर बढ़ा विवाद, शांति भंग करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

    November 11, 2026

    वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान : जन चौपाल में कांग्रेस ने उठाई मताधिकार की रक्षा की आवाज

    November 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » कौरिनभाठा में ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान के तहत चला स्वच्छता श्रमदान
    छत्तीसगढ़

    कौरिनभाठा में ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान के तहत चला स्वच्छता श्रमदान

    timesofcgBy timesofcgSeptember 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के अंतर्गत नगर निगम राजनांदगांव द्वारा आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा और रजत जयंती महोत्सव के तहत कौरिनभाठा में ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान के अंतर्गत स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महापौर मधुसूदन यादव सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
    कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण से की गई। इसके बाद परिसर और सड़क के आसपास सफाई की गई। सभी ने झाड़ू लगाकर झिल्ली, पॉलिथीन और कचरा हटाया। इस दौरान नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश भी दिया गया।
    महापौर मधुसूदन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता सिर्फ अभियान नहीं, आदत बननी चाहिए। उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय समाज को एकात्म मानववाद की विचारधारा दी, जिसमें स्वच्छता भी एक महत्वपूर्ण पहलू है। महापौर ने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जाने वाला स्वच्छता पखवाड़ा तभी सफल होगा जब हर नागरिक स्वच्छता के लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदारी ले।
    उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी लोग प्रतिदिन थोड़ा समय निकालकर अपने घर, गली और मोहल्ले में सफाई करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। तभी हमारा शहर वास्तव में स्वच्छ और सुंदर बन पाएगा।
    अभियान में महापौर के साथ जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष संचित बघेल, पूर्व कृषि मंडी उपाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, शिक्षा विभाग के प्रभारी सदस्य आलोक श्रोती, पार्षद शिव वर्मा, दुरेन्द्र साहू, हेमंत शेखर यादव, पूर्व पार्षद विजय राय, नामांकित पार्षद हकीम खान, पार्षद प्रतिनिधि राजेश यादव, समाजसेवी सुमित भाटिया, रघुवीर सिंह वाधवा सहित निगम अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
    स्वच्छता अभियान के तहत नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में जनभागीदारी से सफाई कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसमें सामाजिक संस्थाएं, महिला समूहए स्कूलों के विद्यार्थी और आमजन शामिल होकर स्वच्छता को जन आंदोलन का रूप दे रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    सीखने की ललक और सेवा भावना के साथ आगे बढ़ रहीं शिक्षिका चित्रा साहू

    November 5, 2026

    ऋषि राजपूत ने समस्त राज्य कर्मचारियों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार से मांगा 2 माह का पैरैंट्स केयर लिव, वृद्धजन सेवा अवकाश

    November 5, 2026

    एनएचएम कर्मचारियों की सात प्रमुख मांगों पर बनी सहमति, जल्द जारी होंगे आदेश

    November 3, 2026

    मैनपाट टाइटंस ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 4-2 से हराकर जीती छत्तीसगढ़ हॉकी लीग

    November 2, 2026

    दीपावली से पहले 33 दिन की हड़ताल का वेतन देने की मांग, एनएचएम संघ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

    November 1, 2026

    संस्कारधानी स्ट्राइकर्स और मैनपाट टाइटन्स के बीच छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का महामुकाबला

    November 1, 2026
    Top Posts

    रेवाडीह शराब भट्ठी के पास पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

    November 11, 2026

    गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान पुरानी रंजिश पर बढ़ा विवाद, शांति भंग करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

    November 11, 2026

    वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान : जन चौपाल में कांग्रेस ने उठाई मताधिकार की रक्षा की आवाज

    November 11, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पाती पाकर भावुक हुईं लखपति दीदी रुखमणी साहू

    November 11, 2026

    दीपावली पर राजनांदगांव पुलिस ने बाल आश्रय और वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, बच्चों व बुजुर्गों के साथ साझा किए पर्व के पल

    November 11, 2026

    पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, डोंगरगढ़ से दबोचा गया

    November 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.