Close Menu
    What's Hot

    रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाकर विवाद करने वाले दो भाइयों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    November 23, 2026

    एंबुलेंस चालक से मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    राजनांदगांव में 7 दिन में 29820 मीट्रिक टन धान खरीदी, अवैध भंडारण पर 31 प्रकरणों में 2855 क्विंटल जब्त

    November 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » ग्रामीण ताईक्वांडो खिलाड़ियों की उपमुख्यमंत्री अरुण साव से सौजन्य मुलाकात
    खेल

    ग्रामीण ताईक्वांडो खिलाड़ियों की उपमुख्यमंत्री अरुण साव से सौजन्य मुलाकात

    timesofcgBy timesofcgAugust 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    डोंगरगढ़। ग्रामीण अंचल के प्रतिभाशाली ताईक्वांडो खिलाड़ियों ने भाजपा नेता विवेक मोनू भंडारी के नेतृत्व में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और खेल मंत्री अरुण साव से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान खिलाड़ियों ने अपनी खेल उपलब्धियों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में खेल सुविधाओं के अभाव से संबंधित समस्याओं को मंत्री अरुण साव के समक्ष रखा।
    खिलाड़ियों ने बताया कि कैसे उन्हें उचित प्रशिक्षण सुविधाएं और संसाधन नहीं मिल पा रहे हैं, जिसके चलते उनकी क्षमता पूरी तरह से निखर नहीं पा रही। इस अवसर पर ताईक्वांडो खिलाड़ियों में हिना उजवाने, राधिका यादव, रागिनी कंवर, संजना निषाद, राजेंद्र कंवर, डी. होमेश राव, अंश उजवाने जैसे युवा खिलाड़ी उपस्थित थे। खिलाड़ियों के कोच गौतम लीलहारे और कराटे नेशनल चैम्पियन विकास सहारे भी मुलाकात में शामिल हुए।
    उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके संघर्ष और जज़्बे की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को पूरी पहचान और सुविधाएं दी जाएंगी। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को भोजन भी कराया।
    खिलाड़ियों ने यह भी बताया कि एक दिन पहले ही उन्होंने भाजपा नेता विवेक मोनू भंडारी से अपनी समस्याएं साझा की थीं और अगले ही दिन मंत्री से मुलाकात का अवसर मिला। इस पर उन्होंने विवेक मोनू भंडारी का आभार व्यक्त किया।
    भाजपा नेता विवेक मोनू भंडारी ने इस मौके पर कहा कि यदि ग्रामीण क्षेत्रों में खिलाड़ियों को सही मार्गदर्शन और संसाधन मिलें, तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने उपमुख्यमंत्री अरुण साव को खेल मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार मिलने पर राजनांदगांव जिला संघ की ओर से स्वागत भी किया।
    उपमुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल अवसंरचना और संसाधनों के विकास के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा की खैरागढ़ इकाई गठित, पुरुष और महिला पदाधिकारियों ने ली शपथ

    November 23, 2026

    6 से 13 दिसंबर तक होगी स्व. ओमप्रकाश श्रीवास्तव स्मृति हॉकी प्रतियोगिता

    November 23, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 2026

    महिला हैंडबॉल में राजनांदगांव की टीम ने जीता स्वर्ण, फाइनल में बिलासपुर को 15-1 से दी शिकस्त

    November 21, 2026

    प्रभारी सीईओ को वित्तीय अधिकार देने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, शासन सहित नौ प्रतिवादियों को नोटिस

    November 20, 2026
    Top Posts

    रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाकर विवाद करने वाले दो भाइयों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    November 23, 2026

    एंबुलेंस चालक से मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    राजनांदगांव में 7 दिन में 29820 मीट्रिक टन धान खरीदी, अवैध भंडारण पर 31 प्रकरणों में 2855 क्विंटल जब्त

    November 23, 2026

    फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी व नाबालिग गिरफ्तार

    November 23, 2026

    ऑनलाइन गेमिंग का 10 लाख का कर्ज चुकाने रची चोरी की साजिश, दो आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    बहन की सहेली के घर से 2.20 लाख के जेवरात चुराने वाली युवती गिरफ्तार

    November 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.