Close Menu
    What's Hot

    दीपावली मिलन में महिलाओं ने बल्ले से दिखाया दम, आंवला नवमी पर पूजा-अर्चना के बाद खेला क्रिकेट

    November 24, 2026

    राजपूत समाज की एकता और संगठन मजबूती पर बनी सहमति, हर माह होगी संयुक्त बैठक

    November 24, 2026

    रात के अंधेरे में छोटे व्यापारियों की दुकानें ढहाना अन्यायपूर्ण, 24 घंटे में आजीविका बहाल करे नगर निगम : जितेंद्र मुदलियार

    November 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर भी करता था हथियार का प्रदर्शन
    छत्तीसगढ़

    चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर भी करता था हथियार का प्रदर्शन

    timesofcgBy timesofcgOctober 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। शहर के बीएनसी मील चालए राम मंदिर के पास एक युवक द्वारा हाथ में चाकू लेकर राहगीरों को डराने-धमकाने की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान कृष्णा बंसोड़ पिता स्व. ईश्वर बंसोड़ (उम्र 18 वर्ष 09 माह), निवासी बख्तावर चाल, गली नंबर 01, तुलसीपुर, थाना- कोतवाली, राजनांदगांव के रूप में हुई है।
    पुलिस के अनुसार आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी चाकू लहराते हुए अपनी फोटो पोस्ट कर रखी थी, जिससे आम लोगों में भय का माहौल बन गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाकर आरोपी को पकड़ा गया।
    दिनांक 05 अक्टूबर 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि कृष्णा बंसोड़ नामक युवक राम मंदिर के पास चबूतरे पर हाथ में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वालों को धमका रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा और उसके कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद किया।
    आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 600/25 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। दिनांक 06 अक्टूबर को न्यायिक रिमांड पर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गयाए जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
    राजनांदगांव पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर धारदार हथियारों का प्रदर्शन करना, भय या दहशत फैलाने वाली सामग्री पोस्ट करना एक दंडनीय अपराध है। ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, सउनि इसराफिल खान, प्रधान आरक्षक जी. सिरिल, आरक्षक राजाराम बारले, साइबर सेल से उनि नरेश बंजारे, आरक्षक मनोज खूंटे, अविनाश झा एवं प्रख्यात जैन की सराहनीय भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा की खैरागढ़ इकाई गठित, पुरुष और महिला पदाधिकारियों ने ली शपथ

    November 23, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 2026

    प्रभारी सीईओ को वित्तीय अधिकार देने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, शासन सहित नौ प्रतिवादियों को नोटिस

    November 20, 2026

    ईस्टजोन अंतर विश्वविद्यालयीन हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए कमला कॉलेज की पांच छात्राओं का चयन

    November 20, 2026

    दुर्गम वनांचल के ग्राम सुडियाल तक पहुंचेगी बिजली, 44.40 लाख से हो रहा लाइन विस्तार

    November 19, 2026
    Top Posts

    दीपावली मिलन में महिलाओं ने बल्ले से दिखाया दम, आंवला नवमी पर पूजा-अर्चना के बाद खेला क्रिकेट

    November 24, 2026

    राजपूत समाज की एकता और संगठन मजबूती पर बनी सहमति, हर माह होगी संयुक्त बैठक

    November 24, 2026

    रात के अंधेरे में छोटे व्यापारियों की दुकानें ढहाना अन्यायपूर्ण, 24 घंटे में आजीविका बहाल करे नगर निगम : जितेंद्र मुदलियार

    November 24, 2026

    रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाकर विवाद करने वाले दो भाइयों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    November 23, 2026

    एंबुलेंस चालक से मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    राजनांदगांव में 7 दिन में 29820 मीट्रिक टन धान खरीदी, अवैध भंडारण पर 31 प्रकरणों में 2855 क्विंटल जब्त

    November 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.