Close Menu
    What's Hot

    दीपावली मिलन में महिलाओं ने बल्ले से दिखाया दम, आंवला नवमी पर पूजा-अर्चना के बाद खेला क्रिकेट

    November 24, 2026

    राजपूत समाज की एकता और संगठन मजबूती पर बनी सहमति, हर माह होगी संयुक्त बैठक

    November 24, 2026

    रात के अंधेरे में छोटे व्यापारियों की दुकानें ढहाना अन्यायपूर्ण, 24 घंटे में आजीविका बहाल करे नगर निगम : जितेंद्र मुदलियार

    November 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कसी कमर
    छत्तीसगढ़

    जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कसी कमर

    timesofcgBy timesofcgOctober 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। “शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। योजनाएं केवल कागज़ों में नहीं, जमीनी हकीकत में दिखनी चाहिए।”
    यह बात नवपदस्थ कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने मीडिया से अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं और आने वाले दिनों में जिले के विकास को लेकर रूपरेखा भी प्रस्तुत की।

    योजनाओं का होगा प्रभावी क्रियान्वयन
    कलेक्टर यादव ने कहा कि शासन-प्रशासन की मंशा के अनुरूप यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक योजना पारदर्शिता के साथ लागू हो और उसका लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक समय पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिले में चल रही विकास योजनाओं को गति देने के साथ-साथ उनका समय पर क्रियान्वयन भी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

    जल्द चलेगा विशेष अभियान
    श्री यादव ने बताया कि जिले में जल्द ही राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही आय, जाति और निवास प्रमाण-पत्रों के निर्माण हेतु भी वृहद अभियान चलाया जाएगा, जिससे आम नागरिकों को राहत मिल सके।

    शिक्षा और स्वास्थ्य पर रहेगा विशेष फोकस
    शिक्षा के क्षेत्र में बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिले में नीट और जेईई की कोचिंग शुरू की गई है। यह प्रयास किया जाएगा कि इसका लाभ अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचे।
    स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए उन्होंने संपूर्ण जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर कार्य करने की बात कही।

    पूर्व कलेक्टर के कार्यों को मिलेगा विस्तार
    नवपदस्थ कलेक्टर ने निवृत्तमान कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अल्प अवधि में जिले में कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। अब इन कार्यों को एक टीम भावना के साथ आगे बढ़ाया जाएगा, जिससे जिले का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके।

    पंचायतों की आय बढ़ाने की दिशा में काम
    श्री यादव ने कहा कि रायगढ़ में जिला पंचायत सीईओ रहते हुए उन्होंने पीएम आवास योजना को धरातल पर उतारा और पंचायतों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि की। अब उसी अनुभव का उपयोग कर राजनांदगांव में पंचायतों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

    किसानों को नहीं जाना पड़ेगा जिला मुख्यालय
    किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने कहा कि अब उनकी शिकायतों और जरूरतों का समाधान तहसील स्तर पर ही किया जाएगा, जिससे उन्हें जिला मुख्यालय नहीं आना पड़े।

    जल संरक्षण पर बनेगी विशेष कार्य योजना
    जल संकट की संभावनाओं को देखते हुए श्री यादव ने बताया कि जिले में जल परीक्षण और जल स्रोतों के संरक्षण के लिए विशेष कार्य योजना तैयार की जाएगी।

    संस्कारधानी को मिलेगा नया स्वरूप
    कलेक्टर ने कहा कि राजनांदगांव एक संस्कारधानी जिला है, जिसे स्वस्थ, स्वच्छ और सुंदर शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएंगे।

    मीडिया और जनता को बताया विकास का भागीदार
    श्री यादव ने कहा कि राजनांदगांव की मीडिया जागरूक और जिम्मेदार है। उन्होंने स्थानीय नागरिकों की भी प्रशंसा की और कहा कि विकास की गति को तेज करने के लिए जनसहयोग और मीडिया की भूमिका अहम है।
    उन्होंने यह भी जोड़ा कि चिकित्सा और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा की खैरागढ़ इकाई गठित, पुरुष और महिला पदाधिकारियों ने ली शपथ

    November 23, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 2026

    प्रभारी सीईओ को वित्तीय अधिकार देने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, शासन सहित नौ प्रतिवादियों को नोटिस

    November 20, 2026

    ईस्टजोन अंतर विश्वविद्यालयीन हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए कमला कॉलेज की पांच छात्राओं का चयन

    November 20, 2026

    दुर्गम वनांचल के ग्राम सुडियाल तक पहुंचेगी बिजली, 44.40 लाख से हो रहा लाइन विस्तार

    November 19, 2026
    Top Posts

    दीपावली मिलन में महिलाओं ने बल्ले से दिखाया दम, आंवला नवमी पर पूजा-अर्चना के बाद खेला क्रिकेट

    November 24, 2026

    राजपूत समाज की एकता और संगठन मजबूती पर बनी सहमति, हर माह होगी संयुक्त बैठक

    November 24, 2026

    रात के अंधेरे में छोटे व्यापारियों की दुकानें ढहाना अन्यायपूर्ण, 24 घंटे में आजीविका बहाल करे नगर निगम : जितेंद्र मुदलियार

    November 24, 2026

    रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाकर विवाद करने वाले दो भाइयों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    November 23, 2026

    एंबुलेंस चालक से मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    राजनांदगांव में 7 दिन में 29820 मीट्रिक टन धान खरीदी, अवैध भंडारण पर 31 प्रकरणों में 2855 क्विंटल जब्त

    November 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.