Close Menu
    What's Hot

    रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाकर विवाद करने वाले दो भाइयों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    November 23, 2026

    एंबुलेंस चालक से मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    राजनांदगांव में 7 दिन में 29820 मीट्रिक टन धान खरीदी, अवैध भंडारण पर 31 प्रकरणों में 2855 क्विंटल जब्त

    November 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » डोंगरगढ़ में बुलेट सवार पर चला पुलिस का डंडा, मॉडिफाइड साइलेंसर से फैला रहा था ध्वनि प्रदूषण
    छत्तीसगढ़

    डोंगरगढ़ में बुलेट सवार पर चला पुलिस का डंडा, मॉडिफाइड साइलेंसर से फैला रहा था ध्वनि प्रदूषण

    timesofcgBy timesofcgSeptember 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    डोंगरगढ़। शहर में लगातार बढ़ते ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए डोंगरगढ़ पुलिस सख्त हो गई है। बुधवार रात पुलिस ने एक बुलेट चालक के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए ₹5000 का जुर्माना वसूला। आरोपी ने अपनी बुलेट मोटरसाइकिल का साइलेंसर मॉडिफाई कर शहर में तेज आवाज के साथ गाड़ी दौड़ा रहा था, जिससे स्थानीय नागरिकों को खासी परेशानी हो रही थी।

    पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) डोंगरगढ़ श्री आशीष कुंजाम के दिशा-निर्देश पर, दिनांक 17 सितंबर को रात्रि में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार शाह के नेतृत्व में एमसीपी ड्यूटी लगाई गई थी।

    इसी दौरान पुलिस टीम ने बुलेट वाहन क्रमांक CG 07 AZ 9022 को रोका, जिसे सोमनाथ मंडावी, उम्र 25 वर्ष, निवासी राजकट्टा जिला राजनांदगांव चला रहा था। युवक द्वारा बुलेट के साइलेंसर को अवैध रूप से मॉडिफाई कर शोरगुल किया जा रहा था।

    पुलिस ने मोटर यान अधिनियम की धारा 182(क)(4) के तहत कार्यवाही करते हुए चालक से ₹5000 का समन शुल्क वसूला। इस कार्यवाही के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मॉडिफाइड वाहनों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    डोंगरगढ़ पुलिस ने सभी दोपहिया वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में अनाधिकृत मॉडिफिकेशन न करें। विशेष रूप से तेज ध्वनि उत्पन्न करने वाले साइलेंसर का प्रयोग न करें, अन्यथा नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा की खैरागढ़ इकाई गठित, पुरुष और महिला पदाधिकारियों ने ली शपथ

    November 23, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 2026

    प्रभारी सीईओ को वित्तीय अधिकार देने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, शासन सहित नौ प्रतिवादियों को नोटिस

    November 20, 2026

    ईस्टजोन अंतर विश्वविद्यालयीन हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए कमला कॉलेज की पांच छात्राओं का चयन

    November 20, 2026

    दुर्गम वनांचल के ग्राम सुडियाल तक पहुंचेगी बिजली, 44.40 लाख से हो रहा लाइन विस्तार

    November 19, 2026
    Top Posts

    रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाकर विवाद करने वाले दो भाइयों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    November 23, 2026

    एंबुलेंस चालक से मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    राजनांदगांव में 7 दिन में 29820 मीट्रिक टन धान खरीदी, अवैध भंडारण पर 31 प्रकरणों में 2855 क्विंटल जब्त

    November 23, 2026

    फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी व नाबालिग गिरफ्तार

    November 23, 2026

    ऑनलाइन गेमिंग का 10 लाख का कर्ज चुकाने रची चोरी की साजिश, दो आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    बहन की सहेली के घर से 2.20 लाख के जेवरात चुराने वाली युवती गिरफ्तार

    November 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.