Close Menu
    What's Hot

    भाई पर बेसबाल और चाकू से प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

    November 1, 2026

    लालबाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई : रिपोर्ट दर्ज होने के 2 घंटे के भीतर नाबालिग अपहृता दस्तयाब, छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

    November 1, 2026

    ताला तोड़कर घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी पार करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 14 दिन में किया खुलासा

    November 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » ताला तोड़कर घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी पार करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 14 दिन में किया खुलासा
    राजनांदगांव

    ताला तोड़कर घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी पार करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 14 दिन में किया खुलासा

    news_syncBy news_syncNovember 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। जिला राजनांदगांव की पुलिस और सायबर सेल ने थाना घुमका क्षेत्र में हुई चोरी की एक बड़ी वारदात का महज 14 दिनों के भीतर ही खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, नगदी और मोबाइल फोन समेत कुल 1,35,000 रुपए का मशरूका बरामद किया गया है।

    यह था पूरा मामला
    प्रार्थी देवशरण साहू, निवासी छोटे टेमरी ने थाना घुमका में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17 अक्टूबर 2026 की दरमियानी रात उनका पूरा परिवार गांव में एक कार्यक्रम देखने गया हुआ था। जब वे वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि घर के कमरे और अंदर रखी अलमारी का ताला टूटा हुआ है। अज्ञात चोर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी रकम चोरी कर ले गए थे।

    प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना घुमका में अपराध क्रमांक 137/2026 के तहत धारा 303(2), 331(4) बीएनएस के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई थी।

    विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों से पकड़ा
    घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के निर्देशन, डोंगरगांव एएसपी श्रीमती मंजूलता बाज व क्राईम डीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी घुमका निरीक्षक अब्दुल समीर और सायबर सेल राजनांदगांव की संयुक्त टीम का गठन किया गया।

    टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला। इसी दौरान कुछ स्थानीय संदेहियों से पूछताछ की गई, जिन्होंने मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

    आपसी हिस्से-बंटवारे के बाद धराए आरोपी
    पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी प्रकाश कुमार, तामेश्‍वर पटेल और लोकेशवर साहू ने आर्थिक लाभ के लिए मिलकर चोरी की थी। इसके बाद चोरी के माल के संबंध में उन्होंने अपने एक अन्य साथी इमरान खान से संपर्क किया और माल का आपस में हिस्सा-बंटवारा कर लिया था।

    पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को दिनांक 01 नवंबर 2026 को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों का जुर्म अजमानीय होने के चलते उन्हें माननीय न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष रिमांड पर पेश किया गया है। पुलिस मामले में अन्य सहयोगियों और शेष बरामदगी को लेकर आगे की पूछताछ कर रही है।

    गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
    प्रकाश कुमार (24 वर्ष), पिता रजऊ राम यादव, निवासी छोटे टेमरी

    तामेश्वर पटेल (32 वर्ष), पिता कुंभलाल पटेल, निवासी छोटे टेमरी

    लोकेश्वर साहू (30 वर्ष), पिता ठाकुर राम साहू, निवासी छोटे टेमरी

    इमरान खान (39 वर्ष), पिता बजीद खान, निवासी गोपालपुर (सभी थाना घुमका, जिला राजनांदगांव)

    बरामद मशरूका:
    सोने व चांदी के आभूषण (कीमत करीब 50,000 रुपए)

    नगदी रकम (25,000 रुपए)

    घटना में प्रयुक्त 04 नग मोबाइल फोन (कीमत करीब 60,000 रुपए)

    कुल मशरूका मूल्य: 1,35,000 रुपए

    इनकी रही सराहनीय भूमिका
    इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने में थाना घुमका से थाना प्रभारी निरीक्षक अब्दुल समीर, उपनिरीक्षक सतउराम नेताम, प्रधान आरक्षक चन्देश सिन्हा, हेमु चंद्रवंशी, विजय सिंह, महिला प्रधान आरक्षक किरण इंदौरिया, आरक्षक हिरेन्द्र देशमुख, चंद्रप्रकाश साहू तथा सायबर सेल से निरीक्षक विनय पम्मार व सायबर टीम के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    भाई पर बेसबाल और चाकू से प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

    November 1, 2026

    लालबाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई : रिपोर्ट दर्ज होने के 2 घंटे के भीतर नाबालिग अपहृता दस्तयाब, छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

    November 1, 2026

    राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन और थाना-चौकियों में देखा गया परेड का लाइव प्रसारण

    November 1, 2026

    जिला स्तरीय राज्योत्सव में सजेगी छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की सुरमयी महफिल

    November 1, 2026

    लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ भाजपा ने निकाली पदयात्रा

    November 1, 2026

    भाजपा लोकतंत्र और महतारी को हटाकर अराजकता को बचाने पर तुली : कांग्रेस

    November 1, 2026
    Top Posts

    भाई पर बेसबाल और चाकू से प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

    November 1, 2026

    लालबाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई : रिपोर्ट दर्ज होने के 2 घंटे के भीतर नाबालिग अपहृता दस्तयाब, छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

    November 1, 2026

    ताला तोड़कर घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी पार करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 14 दिन में किया खुलासा

    November 1, 2026

    राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन और थाना-चौकियों में देखा गया परेड का लाइव प्रसारण

    November 1, 2026

    जिला स्तरीय राज्योत्सव में सजेगी छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की सुरमयी महफिल

    November 1, 2026

    लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ भाजपा ने निकाली पदयात्रा

    November 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.