Close Menu
    What's Hot

    डॉ. अभिषेक चक्रवर्ती बने नागपुर मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्श समिति के सदस्य

    October 23, 2026

    छुरिया में राजमिस्त्री संघ की विशाल पदयात्रा से गूंजा श्रमिकों के हक का मुद्दा, सात सूत्रीय मांगों पर सरकार का ध्यान आकर्षित

    October 23, 2026

    युवक से बेरहमी से मारपीट पर भड़के ग्रामीण, नर्मदा में 3 घंटे ठप रहा चक्काजाम

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » दिसंबर तक पूरे करें पुराने निर्माण कार्य, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैक-लिस्ट : मुकेश बंसल
    राजनांदगांव

    दिसंबर तक पूरे करें पुराने निर्माण कार्य, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैक-लिस्ट : मुकेश बंसल

    news_syncBy news_syncOctober 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने गुरुवार को न्यू सर्किट हाउस राजनांदगांव में विभाग के तहत संचालित निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिले में स्वीकृत, निर्माणाधीन और लंबित सड़कों, पुल-पुलियों व भवन निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। सचिव ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि बारिश के कारण रुके हुए कार्यों को तत्काल शुरू कराया जाए और पुराने व लंबित निर्माण कार्यों को आगामी दिसंबर माह तक हर हाल में पूरा किया जाए।

    सचिव श्री बंसल ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। कार्य में गुणवत्ताहीनता बरतने या समय पर काम पूरा न करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें ब्लैक-लिस्ट किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    सड़कों का निर्माण प्राथमिकता से हो पूरा
    सड़क निर्माण, चौड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं संधारण कार्यों की समीक्षा करते हुए सचिव ने कहा कि नागरिकों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने निर्माणाधीन सड़कों की तकनीकी व प्रशासकीय बाधाओं को तुरंत दूर करने और अधिकारियों को निर्माण स्थलों का नियमित निरीक्षण कर निर्धारित तकनीकी मापदंडों के अनुसार काम कराने के निर्देश दिए।

    दीपावली से पहले श्रमिकों को मिले मजदूरी
    शासकीय भवनों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की समीक्षा के दौरान श्री बंसल ने एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों को दीपावली त्योहार से पहले अनिवार्य रूप से मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    उन्होंने अंत में कहा कि पीडब्ल्यूडी के कार्य सीधे तौर पर आम जनता की सुविधाओं और क्षेत्र के विकास से जुड़े हैं, इसलिए सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता और समन्वय के साथ कार्यों में तेजी लाएं।

    बैठक में यह प्रमुख अधिकारी रहे उपस्थित:
    समीक्षा बैठक में कलेक्टर जितेन्द्र यादव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) दुर्गा प्रसाद अधिकारी और लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डॉ. अभिषेक चक्रवर्ती बने नागपुर मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्श समिति के सदस्य

    October 23, 2026

    छुरिया में राजमिस्त्री संघ की विशाल पदयात्रा से गूंजा श्रमिकों के हक का मुद्दा, सात सूत्रीय मांगों पर सरकार का ध्यान आकर्षित

    October 23, 2026

    भारतीय जनता पार्टी ने किया ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान का आगाज

    October 23, 2026

    निगम की बड़ी कार्रवाई : ग्रामीण क्षेत्र से शहर में लाकर छोड़े जा रहे थे 50 मवेशी, पकड़ाया तो लगा 7700 रुपए जुर्माना

    October 23, 2026

    दीपावली पर बाजार में नहीं लगेगा जाम, 8 जगहों पर बनेगी अस्थायी पार्किंग

    October 23, 2026

    नशामुक्त युवा ही सशक्त और स्वस्थ समाज की आधारशिला : शासकीय शिवनाथ विज्ञान कॉलेज में आयोजित हुई पड़ोस युवा संसद

    October 23, 2026
    Top Posts

    डॉ. अभिषेक चक्रवर्ती बने नागपुर मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्श समिति के सदस्य

    October 23, 2026

    छुरिया में राजमिस्त्री संघ की विशाल पदयात्रा से गूंजा श्रमिकों के हक का मुद्दा, सात सूत्रीय मांगों पर सरकार का ध्यान आकर्षित

    October 23, 2026

    युवक से बेरहमी से मारपीट पर भड़के ग्रामीण, नर्मदा में 3 घंटे ठप रहा चक्काजाम

    October 23, 2026

    भारतीय जनता पार्टी ने किया ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान का आगाज

    October 23, 2026

    निगम की बड़ी कार्रवाई : ग्रामीण क्षेत्र से शहर में लाकर छोड़े जा रहे थे 50 मवेशी, पकड़ाया तो लगा 7700 रुपए जुर्माना

    October 23, 2026

    दीपावली पर बाजार में नहीं लगेगा जाम, 8 जगहों पर बनेगी अस्थायी पार्किंग

    October 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.