Close Menu
    What's Hot

    दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 6 नाबालिग महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार

    November 18, 2026

    आजाद चौक मुख्य गौशाला में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी पर्व

    November 18, 2026

    अवैध मुरूम उत्खनन के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और हाईवा वाहन जब्त

    November 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » नवरात्रि से पहले डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 बदमाशों पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
    छत्तीसगढ़

    नवरात्रि से पहले डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 बदमाशों पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    timesofcgBy timesofcgSeptember 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    डोंगरगढ़। आगामी नवरात्रि पर्व को लेकर जहां शहर में सजावट और भक्ति का माहौल बन रहा है, वहीं दूसरी ओर डोंगरगढ़ पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 7 असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। ये सभी आरोपी सार्वजनिक स्थानों पर झगड़ा, गाली-गलौच और लोगों को डराने-धमकाने जैसी गतिविधियों में शामिल थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170/126, 135 (3) के तहत कार्रवाई कर इन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया।
    इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के निर्देशन में अंजाम दिया गया। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गश्त और पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भरत खुटी (22), मोचीपारा डोंगरगढ़, शेंडे लॉज के पास गांजा पीने की बात को लेकर झगड़ा कर रहा था। जब स्थानीय लोगों ने समझाने की कोशिश की तो और उग्र हो गया।
    संजू थापा (30) मोहल्ले में शराब पीकर लोगों के साथ गाली-गलौच और विवाद कर रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार संजू थापा आदतन अपराधी है, जिस पर पहले से 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी, महिला के साथ छेड़छाड़, आबकारी एक्ट जैसे गंभीर धाराएं शामिल हैं।
    विजय साहू (24) राह चलते लोगों और बच्चों से झगड़ा कर रहा था। आम लोगों ने समझाने की कोशिश की तो हाथापाई पर उतर आया।
    योगेश रायपुरी (28) और हरीश यादव (26) नया बस स्टैंड क्षेत्र में आने-जाने वाले राहगीरों को रोककर विवाद कर रहे थे। समझाने पर दोनों जान से मारने की धमकी देने लगे।
    संदीप चौरे (36) और अनिल हठीले (39), रविदास नगर, मोचीपारा मोहल्ले में गाली-गलौच और मारपीट की धमकी देने की शिकायत मिली। समझाने पर दोनों और आक्रोशित हो गए और झगड़ा करने लगे।
    थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार शाह ने बताया कि नवरात्रि जैसे बड़े पर्व पर किसी भी तरह की शांति भंग या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
    डोंगरगढ़ पुलिस की यह सख्त कार्रवाई आम नागरिकों के बीच सुरक्षा का भरोसा और अपराधियों में भय पैदा कर रही है। त्योहारों को शांति और सौहार्द्र के साथ मनाए जाने के लिए पुलिस हर स्तर पर सक्रिय है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    शिक्षिका चन्द्रिका टोडर को मिला नवदीप गुरु गौरव सम्मान

    November 17, 2026

    कोलिहा स्कूल में सजा आनंद बाल मेला, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ नाटक ने मोहा मन

    November 14, 2026

    लाभ पाचम पर भगतों ने अन्नकूट का लिया लाभ

    November 14, 2026

    सीखने की ललक और सेवा भावना के साथ आगे बढ़ रहीं शिक्षिका चित्रा साहू

    November 5, 2026

    ऋषि राजपूत ने समस्त राज्य कर्मचारियों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार से मांगा 2 माह का पैरैंट्स केयर लिव, वृद्धजन सेवा अवकाश

    November 5, 2026

    एनएचएम कर्मचारियों की सात प्रमुख मांगों पर बनी सहमति, जल्द जारी होंगे आदेश

    November 3, 2026
    Top Posts

    दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 6 नाबालिग महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार

    November 18, 2026

    आजाद चौक मुख्य गौशाला में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी पर्व

    November 18, 2026

    अवैध मुरूम उत्खनन के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और हाईवा वाहन जब्त

    November 18, 2026

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बुचाटोला को मिली 108 संजीवनी एक्सप्रेस एंबुलेंस की सौगात, महापौर ने दिखाई हरी झंडी

    November 18, 2026

    चार दिन में 15,442 मीट्रिक टन धान खरीदा, अवैध धान के 18 प्रकरणों में 3915 कट्टा जब्त

    November 18, 2026

    समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से अन्नदाताओं में खुशी की लहर, रेंगाकठेरा के किसान भेनलाल साहू ने बेचे 50 क्विंटल धान

    November 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.