Close Menu
    What's Hot

    नवीन और शमशुल के नेतृत्व में रायपुर में गूंजा स्वच्छता का मुद्दा, झाड़ू थामकर नगर निगम पर बोला धावा

    October 29, 2026

    जूते-चप्पलों की दुकान की आड़ में बेच रहा था अवैध शराब, 145 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    October 27, 2026

    शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » नवीन और शमशुल के नेतृत्व में रायपुर में गूंजा स्वच्छता का मुद्दा, झाड़ू थामकर नगर निगम पर बोला धावा
    राजनीति

    नवीन और शमशुल के नेतृत्व में रायपुर में गूंजा स्वच्छता का मुद्दा, झाड़ू थामकर नगर निगम पर बोला धावा

    news_syncBy news_syncOctober 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश संयोजक नवीन अग्रवाल के नेतृत्व में आज राजधानी रायपुर की बदहाल सफाई व्यवस्था के विरोध में नगर निगम रायपुर का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में झाड़ू लेकर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया और शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान बरसते पानी में भी कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर डटे रहे।

    प्रदेश संयोजक नवीन अग्रवाल ने कहा कि राजधानी रायपुर के विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। कई इलाकों में कचरे का जमाव, गंदगी और नियमित सफाई के अभाव में आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी जैसे महत्वपूर्ण शहर में सफाई व्यवस्था का इस तरह बदहाल होना नगर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि जब राजधानी ही साफ-सुथरी नहीं रह पा रही है, तो स्वच्छ रायपुर का सपना कैसे साकार होगा?

    नवीन अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसका असर शहर की सड़कों, गलियों और प्रत्येक वार्ड में दिखाई देना चाहिए। नगर निगम प्रशासन को सभी वार्डों में नियमित सफाई, कचरे का समय पर उठाव और सफाई व्यवस्था की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि आम नागरिकों को गंदगी से राहत मिल सके।

    युवा कार्यकारी अध्यक्ष शमशुल आलम ने कहा कि रायपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के नाम पर केवल घोषणाएं करना पर्याप्त नहीं है। जमीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था की स्थिति प्रशासन की वास्तविक कार्यप्रणाली को उजागर करती है। नगर निगम को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय गोलमोल जवाब देने की प्रवृत्ति छोड़कर ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाए तथा नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाए।

    ग्रामीण जिला अध्यक्ष माखन ताम्रकार ने कहा कि राजधानी रायपुर की जनता को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है। शहर में जगह-जगह गंदगी और कचरे का जमाव जनता के स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि बरसते पानी में झाड़ू लेकर प्रदर्शन करने का उद्देश्य नगर निगम प्रशासन को उसकी जिम्मेदारी का एहसास कराना है। प्रशासन को तत्काल सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि रायपुर वास्तव में स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित राजधानी बन सके।

    जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने नगर निगम प्रशासन से मांग की कि शहर के सभी वार्डों में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, कचरा उठाने की व्यवस्था दुरुस्त की जाए, नालियों की सफाई कराई जाए तथा सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी के साथ लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाए।

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे: जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के ग्रामीण जिला अध्यक्ष माखन ताम्रकार, युवा कार्यकारी अध्यक्ष शमशुल आलम, युवा ग्रामीण अध्यक्ष चेतन आडिल, सोशल मीडिया संयोजक नावेद कुरैशी, छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष अंशांश पॉल, प्रदेश सचिव अनिल भारती, अमन चतुर्वेदी, सूरज कुमार, वेद प्रकाश साहू, साहिल साहू, मनमोहन आडिल, हेमंत यादव, राजेश लहरे, ताराचंद बंजारे, भोला राम बंजारे, रिंकू वर्मा, शंकर वर्मा, राजेश आर्यन, हिमांशु, गोलू, मोहित सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने स्पष्ट किया कि राजधानी की सफाई व्यवस्था में सुधार होने तक जनहित के मुद्दों पर उसकी आवाज बुलंद होती रहेगी।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को लेकर भाजपा की बड़ी बैठक आयोजित हुई

    October 27, 2026

    आसिफ अली के संघर्ष का दिखा असर : अंडरब्रिज का अधूरा निर्माण कार्य शुरू, जनता में खुशी की लहर

    October 27, 2026

    एक नवंबर की महारैली में जुटेगी कांग्रेस, मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा : राजेश ठाकुर

    October 26, 2026

    लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को लेकर जिला टोली की बैठक संपन्न

    October 25, 2026

    राष्ट्रहित में बने राष्ट्र रक्षा कानून, देश विरोधी गतिविधियों पर हो कड़ी कार्रवाई : सुनील सेन

    October 25, 2026

    शहर–ग्रामीण जिला कांग्रेस की संयुक्त बैठक लेंगे प्रभारी राजेश ठाकुर

    October 25, 2026
    Top Posts

    नवीन और शमशुल के नेतृत्व में रायपुर में गूंजा स्वच्छता का मुद्दा, झाड़ू थामकर नगर निगम पर बोला धावा

    October 29, 2026

    जूते-चप्पलों की दुकान की आड़ में बेच रहा था अवैध शराब, 145 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    October 27, 2026

    शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 27, 2026

    आईजी ने ली पुलिस अधिकारियों की मैराथन बैठक, विवेचना में लापरवाही बरतने वालों पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

    October 27, 2026

    लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को लेकर भाजपा की बड़ी बैठक आयोजित हुई

    October 27, 2026

    बिरयानी सेंटरों में जांच की कार्रवाई जारी, संयुक्त टीम ने नंदई रोड के बिरयानी सेंटरों की जांच कर 3 सिलेंडर किए जब्त

    October 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.