Close Menu
    What's Hot

    दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 6 नाबालिग महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार

    November 18, 2026

    आजाद चौक मुख्य गौशाला में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी पर्व

    November 18, 2026

    अवैध मुरूम उत्खनन के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और हाईवा वाहन जब्त

    November 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » निवर्तमान कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे को दी गई भावभीनी विदाई, नवपदस्थ कलेक्टर जितेन्द्र यादव का किया गया हार्दिक स्वागत
    छत्तीसगढ़

    निवर्तमान कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे को दी गई भावभीनी विदाई, नवपदस्थ कलेक्टर जितेन्द्र यादव का किया गया हार्दिक स्वागत

    timesofcgBy timesofcgOctober 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। निवर्तमान कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे को केन्द्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर ज्वाइंट कमिश्रर टेक्सटाईल्स के पद पर नियुक्त होने पर आज उन्हें कलेक्टोरेट सभाकक्ष में भावभीनी विदाई दी गई तथा नवपदस्थ कलेक्टर जितेन्द्र यादव का हार्दिक स्वागत किया गया।
    निवर्तमान कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि लगभग पांच माह की अल्प अवधि में अनुशासन एवं टीम भावना के साथ सभी ने कार्य किया। उन्होंने कहा कि संस्कारधानी में सभी से स्नेह एवं सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अच्छा कार्य किया गया। राजनांदगांव जिले की प्रशासनिक टीम बहुत अच्छी है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की मंशा के अनुरूप लोकहित से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किए गए। नवनियुक्त कलेक्टर जितेन्द्र यादव कार्य के प्रति मेहनती एवं समर्पित है। ऐसे कार्य जो प्रारंभ हो गए है, उन्हें परिणाम तक ले जाने का दायित्व उन पर रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने तत्परता एवं निष्ठा के साथ कार्य किया तथा इस छोटे से कार्यकाल को यादगार बनाया। उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया तथा वृहद अभियान चलाकर नागरिकों को जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र बनाया गया। राजनांदगांव जिले को माँ बम्लेश्वरी का आशीर्वाद प्राप्त है। डोंगरगढ़ में परिक्रमा पथ का शुभारंभ हो गया है। शिक्षा विभाग के सहयोग से नीट, जेईई के लिए कोचिंग प्रारंभ की गई है। एजुकेशन हब में प्रयास हास्टल प्रारंभ हो गया है। सिंचाई विभाग, खेल विभाग, शिक्षा विभाग, गृह निर्माण मंडल, कौशल विकास, दिग्विजय स्टेडियम में निर्माण कार्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्य को दिशा देने तथा निर्धारित लक्ष्य तक ले जाने के लिए कोशिश की गई।
    नवपदस्थ कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने निवर्तमान कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे को केन्द्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर ज्वाइंट कमिश्रर टेक्सटाईल्स के पद पर पदस्थ होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि निवर्तमान कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कम अवधि में राजनांदगांव जिले में बहुत अच्छा कार्य किया है और आगे भी उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा। उन्होंने सभी से कहा कि शासन की योजनाओं के बेहतरीन क्रियान्वयन के लिए टीम अच्छा कार्य करें। उन्होंने कहा कि लोकहित के लिए टीम भावना के साथ सभी अच्छा कार्य करेंगे।
    एसडीएम डोंगरगांव आईएएस एम भार्गव ने कार्यक्रम को संबोधित किया। अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने निवर्तमान कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के कार्यकाल में जल शक्ति अभियान, वृहद सेवा स्वास्थ्य शिविर व आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र शिविर एवं उनके योगदान के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अल्प अवधि में उनके द्वारा अविस्मरणीय कार्य किया गया है। जिसमें ई-ऑफिस का शुभारंभ, नीट-जेईई की ऑनलाईन कोचिंग तथा सुशासन तिहार में विभिन्न आयामों में कार्य किया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ एम भार्गव, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल, एसडीएम राजनांदगांव गौतम चंद पाटिल, एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोराम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    शिक्षिका चन्द्रिका टोडर को मिला नवदीप गुरु गौरव सम्मान

    November 17, 2026

    कोलिहा स्कूल में सजा आनंद बाल मेला, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ नाटक ने मोहा मन

    November 14, 2026

    लाभ पाचम पर भगतों ने अन्नकूट का लिया लाभ

    November 14, 2026

    सीखने की ललक और सेवा भावना के साथ आगे बढ़ रहीं शिक्षिका चित्रा साहू

    November 5, 2026

    ऋषि राजपूत ने समस्त राज्य कर्मचारियों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार से मांगा 2 माह का पैरैंट्स केयर लिव, वृद्धजन सेवा अवकाश

    November 5, 2026

    एनएचएम कर्मचारियों की सात प्रमुख मांगों पर बनी सहमति, जल्द जारी होंगे आदेश

    November 3, 2026
    Top Posts

    दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 6 नाबालिग महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार

    November 18, 2026

    आजाद चौक मुख्य गौशाला में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी पर्व

    November 18, 2026

    अवैध मुरूम उत्खनन के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और हाईवा वाहन जब्त

    November 18, 2026

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बुचाटोला को मिली 108 संजीवनी एक्सप्रेस एंबुलेंस की सौगात, महापौर ने दिखाई हरी झंडी

    November 18, 2026

    चार दिन में 15,442 मीट्रिक टन धान खरीदा, अवैध धान के 18 प्रकरणों में 3915 कट्टा जब्त

    November 18, 2026

    समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से अन्नदाताओं में खुशी की लहर, रेंगाकठेरा के किसान भेनलाल साहू ने बेचे 50 क्विंटल धान

    November 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.