Close Menu
    What's Hot

    सुरक्षित बचपन अभियान शुरू, विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट और साइबर अपराधों की दी जानकारी

    October 26, 2026

    सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शुरुआत, निगम आयुक्त ने दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ

    October 26, 2026

    आचार्य विद्यासागर और समयसागर महाराज का जन्मोत्सव मनाया, पूजा-अर्चना के बाद बांटी मंगल प्रसादी

    October 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » पालक-शिक्षक बैठक में परीक्षा परिणाम पर हुई चर्चा, कमजोर छात्राओं के लिए लगेंगी उपचारात्मक कक्षाएं
    राजनांदगांव

    पालक-शिक्षक बैठक में परीक्षा परिणाम पर हुई चर्चा, कमजोर छात्राओं के लिए लगेंगी उपचारात्मक कक्षाएं

    news_syncBy news_syncOctober 24, 2026No Comments1 Min Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, राजनांदगांव में शनिवार, 24 अक्टूबर को पालक-शिक्षक बैठक आयोजित की गई। बैठक में छात्राओं के त्रैमासिक परीक्षा परिणाम की जानकारी पालकों को दी गई। साथ ही अनुत्तीर्ण एवं कमजोर छात्राओं के शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए उपचारात्मक कक्षाएं शुरू करने की जानकारी दी गई।

    प्राचार्य श्रीमती पूणिमा शुक्ला की उपस्थिति में आयोजित बैठक में परीक्षा प्रभारी डॉ. खिलेश्वरी साव, श्री आकाश देवांगन सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहे। शिक्षकों ने पालकों से घर पर छात्राओं की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने और नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।

    पालकों ने रखीं छात्राओं की समस्याएं

    बैठक में पालकों ने छात्राओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्राचार्य एवं शिक्षकों के समक्ष रखा। पालकों की ओर से दिए गए सुझावों का शिक्षकों ने स्वागत किया। साथ ही छात्राओं के बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए भविष्य में भी पालकों से सहयोग की अपेक्षा की गई।

    बैठक में मोक्षकुमार, देशमुख, ज्ञानचंद साहू, रामकुमार यादव, राजकुमार बंजारे, ललित चतुर्वेदी, विजय जंघेल, उच्चवल राजपूत, शकुन्तला सिन्हा, ममता साहू, किरण चतुर्वेदी, श्रणव साहू, प्रदीप चन्द्रकार, अश्वन निषाद, जमुना बाई सोनकर, लिलिमा तथा अदिति जंघेल सहित अन्य पालक उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    सुरक्षित बचपन अभियान शुरू, विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट और साइबर अपराधों की दी जानकारी

    October 26, 2026

    सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शुरुआत, निगम आयुक्त ने दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ

    October 26, 2026

    आचार्य विद्यासागर और समयसागर महाराज का जन्मोत्सव मनाया, पूजा-अर्चना के बाद बांटी मंगल प्रसादी

    October 26, 2026

    निगम और पुलिस की संयुक्त दबिश : आजाद चौक से अवैध बंद ठेला हटाया, पुराना बस स्टैंड पर बिरयानी सेंटर से 3 घरेलू सिलिंडर जब्त

    October 26, 2026

    जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

    October 26, 2026

    कलेक्टोरेट में अधिकारी-कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ

    October 26, 2026
    Top Posts

    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.