Close Menu
    What's Hot

    रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाकर विवाद करने वाले दो भाइयों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    November 23, 2026

    एंबुलेंस चालक से मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    राजनांदगांव में 7 दिन में 29820 मीट्रिक टन धान खरीदी, अवैध भंडारण पर 31 प्रकरणों में 2855 क्विंटल जब्त

    November 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » पुलिस अधीक्षक ने ली क्राइम मीटिंग, लंबित मामलों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश
    छत्तीसगढ़

    पुलिस अधीक्षक ने ली क्राइम मीटिंग, लंबित मामलों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

    timesofcgBy timesofcgAugust 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार में क्राइम मीटिंग ली। बैठक में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारियों की उपस्थिति रही। बैठक में कानून व्यवस्था, लंबित प्रकरणों की समीक्षा एवं आगामी त्यौहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
    पुलिस अधीक्षक गर्ग ने अपराधों पर नियंत्रण एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने पशु तस्करी एवं अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी पर विशेष निगरानी रखने और इस संबंध में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
    बैठक में निर्देशित किया गया कि संदिग्ध लोगों की पहचान कर उनके नाम गुण्डा रजिस्टर में दर्ज किए जाएं। हिस्ट्रीशीटर और निगरानी बदमाशों की सतत निगरानी करते हुए आवश्यकतानुसार जिला बदर की कार्रवाई की जाए। फरार आरोपियों की संपत्ति का ब्यौरा तैयार कर अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को कुर्क करने की प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए।
    आगामी गणेश उत्सव को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक ने सभी थानों एवं चौकियों में फिक्स पिकेट लगाकर वाहनों की नियमित चेकिंग करने को कहा। साथ ही अवैध सामग्री मिलने पर विधिवत कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यकतानुसार बल की तैनाती कर सुरक्षा पुख्ता करने को कहा गया।
    पुलिस अधीक्षक ने विभागीय कार्यों में डिजिटल माध्यम के बेहतर उपयोग पर बल देते हुए विभिन्न पोर्टलों एंट्री, कोर्ट निराकरण आदि की उपयोगिता समझाई। मीटिंग में इन पोर्टलों का लाइव डेमो भी दिखाया गया, ताकि मैदानी अधिकारी और कर्मचारी इसका अधिकतम उपयोग कर सकें।
    मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स मुकेश ठाकुर, सीएसपी श्रीमती वैशाली जैन, सीएसपी पुष्पेन्द्र नायक, एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम, एसडीओपी डोंगरगांव दिलीप सिसादिया, डीएसपी तनुपिया ठाकुर सहित जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा की खैरागढ़ इकाई गठित, पुरुष और महिला पदाधिकारियों ने ली शपथ

    November 23, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 2026

    प्रभारी सीईओ को वित्तीय अधिकार देने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, शासन सहित नौ प्रतिवादियों को नोटिस

    November 20, 2026

    ईस्टजोन अंतर विश्वविद्यालयीन हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए कमला कॉलेज की पांच छात्राओं का चयन

    November 20, 2026

    दुर्गम वनांचल के ग्राम सुडियाल तक पहुंचेगी बिजली, 44.40 लाख से हो रहा लाइन विस्तार

    November 19, 2026
    Top Posts

    रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाकर विवाद करने वाले दो भाइयों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    November 23, 2026

    एंबुलेंस चालक से मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    राजनांदगांव में 7 दिन में 29820 मीट्रिक टन धान खरीदी, अवैध भंडारण पर 31 प्रकरणों में 2855 क्विंटल जब्त

    November 23, 2026

    फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी व नाबालिग गिरफ्तार

    November 23, 2026

    ऑनलाइन गेमिंग का 10 लाख का कर्ज चुकाने रची चोरी की साजिश, दो आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    बहन की सहेली के घर से 2.20 लाख के जेवरात चुराने वाली युवती गिरफ्तार

    November 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.