Close Menu
    What's Hot

    भाई पर बेसबाल और चाकू से प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

    November 1, 2026

    लालबाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई : रिपोर्ट दर्ज होने के 2 घंटे के भीतर नाबालिग अपहृता दस्तयाब, छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

    November 1, 2026

    ताला तोड़कर घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी पार करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 14 दिन में किया खुलासा

    November 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » भाजपा लोकतंत्र और महतारी को हटाकर अराजकता को बचाने पर तुली : कांग्रेस
    राजनांदगांव

    भाजपा लोकतंत्र और महतारी को हटाकर अराजकता को बचाने पर तुली : कांग्रेस

    news_syncBy news_syncNovember 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने भाजपा के लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रूपी नौटंकी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाएं की प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है, जिस प्रकार से निर्वाचन आयोग की कार्य प्रणाली एक व्यक्ति विशेष के अधिनायक वाद के चलते कलंकित हुई है, वास्तविक वोटरों के नाम कटने से अराजकता निर्मित हो गई है, उसे हटाने के लिए कांग्रेस सहित समूचा विपक्ष एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए वोट बचाओ देश बचाओ के उद्देश्य से रामलीला मैदान पर विशाल जनसमूह के साथ एकत्रित होकर आवाज बुलंद की है, उससे भयभीत भाजपा असफल नौटंकी कर रही है।
    प्रवक्ता दुबे ने कहा कि एक व्यक्ति को बचाने के लिए केंद्र सरकार को जिस प्रकार से पापड़ बेलने पड़ रहे हैं, वह केंद्र सरकार का अपराधबोध है, वहीं छग की अराजक भाजपा सरकार राज्योत्सव के अवसर पर छत्तीसगढ़ महतारी के फोटो न लगाकर महतारी की हत्या करने का काम कर दी है, वह अपने आप में अक्षम्य अपराध है, जिससे छगवासियों की भावनाएं आहत हुई है। इसी प्रकार ऑपरेशन सिंदूर के नायक एयर चीफ मार्शल एपी सिंह के विदाई अवसर पर परंपरागत रूप से टीईई फेयरवेल पार्टी जो एयर फोर्स स्पोर्ट्स कांप्लेक्स दिल्ली में आयोजित होती रही है, उस स्थल पर एक दिन पूर्व तालाबंदी करा कर शौर्य का अपमान केंद्र सरकार ने कर दी है। कांग्रेस और विपक्ष के आयोजन से करोड़ों रुपए के व्यापार में हानि होने की बात करने वाली भाजपा और उनके व्यापारिक संगठन को यह स्वयं आत्म चिंतन करना चाहिए कि केंद्र और दिल्ली की सरकार ने दिल्ली में त्योहारी सीजन में बीएस-4 ट्रकों के प्रवेश पर जिस प्रकार से प्रतिबंध लगाया है, जिसके चलते थोक व चिल्हर व्यापारी वर्ग परेशान हैं, क्योंकि मार्केट में सामग्रियां पहुंच नहीं पा रही हैं और अपनी इस साजिश को कांग्रेस के प्रदर्शन बताकर देश की जनता को गुमराह करने का काम कर रही है ये सब भाजपा राज में अराजकता का प्रमाण है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    भाई पर बेसबाल और चाकू से प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

    November 1, 2026

    लालबाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई : रिपोर्ट दर्ज होने के 2 घंटे के भीतर नाबालिग अपहृता दस्तयाब, छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

    November 1, 2026

    ताला तोड़कर घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी पार करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 14 दिन में किया खुलासा

    November 1, 2026

    राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन और थाना-चौकियों में देखा गया परेड का लाइव प्रसारण

    November 1, 2026

    जिला स्तरीय राज्योत्सव में सजेगी छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की सुरमयी महफिल

    November 1, 2026

    लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ भाजपा ने निकाली पदयात्रा

    November 1, 2026
    Top Posts

    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.