Close Menu
    What's Hot

    दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 6 नाबालिग महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार

    November 18, 2026

    आजाद चौक मुख्य गौशाला में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी पर्व

    November 18, 2026

    अवैध मुरूम उत्खनन के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और हाईवा वाहन जब्त

    November 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » मच्छरों पर कसेगा शिकंजा, डेंगू-मलेरिया रोकथाम हेतु घर-घर पहुंचा निगम का स्वास्थ्य अमला
    छत्तीसगढ़

    मच्छरों पर कसेगा शिकंजा, डेंगू-मलेरिया रोकथाम हेतु घर-घर पहुंचा निगम का स्वास्थ्य अमला

    timesofcgBy timesofcgOctober 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। शहर में डेंगू, मलेरिया और अन्य मौसमी संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए नगर निगम द्वारा युद्धस्तर पर अभियान शुरू कर दिया गया है। महापौर मधुसूदन यादव के निर्देश पर आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने समूचे शहर में डोर-टू-डोर जाकर नागरिकों को जागरूक करने, घर-घर क्लोरीन टैबलेट वितरण करने और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश स्वास्थ्य अमले को दिए हैं।
    नगर निगम आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मौसम में बदलाव के साथ डेंगूए मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ जाती है। इसे रोकने के लिए प्रत्येक वार्ड में सफाई दरोगाए वार्ड प्रभारीए स्वास्थ्य अधिकारी और मिशन क्लीन सिटी प्रभारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
    अभियान के तहत निगम का स्वास्थ्य अमला घर-घर जाकर नागरिकों को इन बीमारियों से बचाव के उपाय समझा रहा है। साथ ही क्लोरीन टैबलेट का वितरण भी किया जा रहा है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने घरों और आस-पास के क्षेत्रों में सफाई रखें, पानी जमा न होने दें, क्लोरीन टैबलेट का उपयोग करें और बीमारी के लक्षण दिखने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।
    नगर निगम द्वारा नालियों की नियमित सफाई, कचरा उठाव, दवा छिड़काव, जलभराव वाले स्थानों की निकासी और लार्वा नष्ट करने की कार्यवाही की जा रही है। कैपास व नुवान दवाओं का छिड़काव कर मच्छरों के प्रजनन को रोका जा रहा है।
    महापौर यादव और आयुक्त विश्वकर्मा ने नागरिकों को सचेत करते हुए कहा है कि डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छर के अंडे कूलर की खस में चिपक जाते हैं और नमी पाते ही सक्रिय हो जाते हैं। अतः कूलर की अच्छी तरह सफाई कर खस को तेज धूप में सुखाना अत्यंत आवश्यक है।
    इसी प्रकार छत और आंगन में रखे खुले पानी की टंकियों को ढंक कर रखना, टूटे-फूटे बर्तन, मटके, टायर-ट्यूब, प्लास्टिक की बोतलें आदि को नष्ट करना, फ्रिज की ट्रे और मंदिर के कलश का पानी नियमित रूप से बदलना जरूरी है।
    निगम ने लोगों से अपील की है कि वे साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें, पानी उबालकर या छानकर पिएं, खाद्य पदार्थ ढक कर रखें, ताजे फल और सब्जियों का सेवन करें तथा बुखार, सर्दी या अन्य लक्षण दिखने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में तुरंत इलाज कराएं।
    महापौर और आयुक्त ने कहा है कि जागरूकता और सतर्कता से ही हम इन बीमारियों से बच सकते हैं। निगम की टीम अपने कर्तव्यों का पालन कर रही है, अब नागरिकों की जिम्मेदारी है कि वे सहयोग करें और स्वस्थ समाज निर्माण में सहभागी बनें।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    शिक्षिका चन्द्रिका टोडर को मिला नवदीप गुरु गौरव सम्मान

    November 17, 2026

    कोलिहा स्कूल में सजा आनंद बाल मेला, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ नाटक ने मोहा मन

    November 14, 2026

    लाभ पाचम पर भगतों ने अन्नकूट का लिया लाभ

    November 14, 2026

    सीखने की ललक और सेवा भावना के साथ आगे बढ़ रहीं शिक्षिका चित्रा साहू

    November 5, 2026

    ऋषि राजपूत ने समस्त राज्य कर्मचारियों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार से मांगा 2 माह का पैरैंट्स केयर लिव, वृद्धजन सेवा अवकाश

    November 5, 2026

    एनएचएम कर्मचारियों की सात प्रमुख मांगों पर बनी सहमति, जल्द जारी होंगे आदेश

    November 3, 2026
    Top Posts

    दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 6 नाबालिग महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार

    November 18, 2026

    आजाद चौक मुख्य गौशाला में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी पर्व

    November 18, 2026

    अवैध मुरूम उत्खनन के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और हाईवा वाहन जब्त

    November 18, 2026

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बुचाटोला को मिली 108 संजीवनी एक्सप्रेस एंबुलेंस की सौगात, महापौर ने दिखाई हरी झंडी

    November 18, 2026

    चार दिन में 15,442 मीट्रिक टन धान खरीदा, अवैध धान के 18 प्रकरणों में 3915 कट्टा जब्त

    November 18, 2026

    समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से अन्नदाताओं में खुशी की लहर, रेंगाकठेरा के किसान भेनलाल साहू ने बेचे 50 क्विंटल धान

    November 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.