Close Menu
    What's Hot

    डॉ. अभिषेक चक्रवर्ती बने नागपुर मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्श समिति के सदस्य

    October 23, 2026

    छुरिया में राजमिस्त्री संघ की विशाल पदयात्रा से गूंजा श्रमिकों के हक का मुद्दा, सात सूत्रीय मांगों पर सरकार का ध्यान आकर्षित

    October 23, 2026

    युवक से बेरहमी से मारपीट पर भड़के ग्रामीण, नर्मदा में 3 घंटे ठप रहा चक्काजाम

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » मांस विक्रय के लिए निर्धारित स्थल की मांग पर सर्वसमाज एकजुट
    राजनांदगांव

    मांस विक्रय के लिए निर्धारित स्थल की मांग पर सर्वसमाज एकजुट

    news_syncBy news_syncOctober 22, 2026No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। संस्कारधानी राजनांदगांव में शहर के विभिन्न बाजारों, चौक-चौराहों एवं आवासीय क्षेत्रों में संचालित मांस , मटन, बिरयानी, अंडे विक्रय की दुकानों को निर्धारित स्थल पर स्थानांतरित करने तथा खुले में मांस काटने और विक्रय पर रोक लगाने की मांग को लेकर गुरुवार को सर्वसमाज के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर जुलूस निकाला और प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा। विभिन्न समाजों और सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता से हुई इस पहल में शहर की स्वच्छता, सार्वजनिक व्यवस्था, धार्मिक भावनाओं और सामाजिक सौहार्द से जुड़े विषयों पर ठोस कार्रवाई की मांग की गई।

    अग्रसेन भवन से निकला जुलूस

    गुरुवार सुबह 10 बजे विभिन्न समाजों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधि अग्रसेन भवन में एकत्रित हुए। यहां से सभी प्रतिनिधि जुलूस के रूप में निकले। जुलूस गंज चौक, भारत माता चौक, आजाद चौक, महाकाल चौक, जयस्तंभ चौक और महावीर चौक होते हुए नगर निगम पहुंचा। यहां महापौर मधुसूदन यादव एवं निगम आयुक्त जी.एस. मरकाम को ज्ञापन सौंपा गया।

    इसके बाद प्रतिनिधिमंडल जिला कार्यालय पहुंचा, जहां कलेक्टर जितेंद्र यादव को ज्ञापन दिया गया। तत्पश्चात जिला पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। सांसद संतोष पांडेय की अनुपस्थिति में उनके घोषित प्रतिनिधि हरीश शर्मा एवं रूपचंद भीमनानी को सांसद कार्यालय में ज्ञापन दिया गया। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के नाम का ज्ञापन उनके प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल को सौंपा गया।

    अलग-अलग लेटरपैड पर भी दिया समर्थन

    इस पहल की विशेषता यह रही कि बैठक में शामिल विभिन्न समाजों एवं संस्थाओं ने अपने-अपने लेटरपैड पर भी ज्ञापन प्रस्तुत कर मांग के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। इन सभी ज्ञापनों को सर्वसमाज के मुख्य ज्ञापन के साथ संलग्न कर एक संयुक्त फाइल के रूप में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को सौंपा गया। इससे इस मांग के प्रति विभिन्न समाजों और संस्थाओं की सामूहिक सहभागिता सामने आई।

    इसमें सकल जैन श्री संघ, अग्रवाल समाज, खंडेलवाल समाज, पटेल समाज, लोहाणा गुजराती समाज, सिन्हा समाज, यादव समाज, उदयाचल संस्था, गायत्री परिवार संस्था, लायंस क्लब, चैंबर ऑफ कॉमर्स, माहेश्वरी समाज, साहू समाज, मारवाड़ी गौण ब्राह्मण समाज, सनातन धर्म महासभा महिला मंडल तथा सनातन धर्म महासभा सेवा परिवार सहित अन्य प्रतिनिधियों की सहभागिता रही।

    शहर में निर्धारित मांस , अंडा विक्रय क्षेत्र विकसित करने की मांग

    ज्ञापन में कहा गया कि संस्कारधानी राजनांदगांव अपनी धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पहचान के लिए विशिष्ट स्थान रखता है। शहर के विभिन्न बाजारों एवं आवासीय क्षेत्रों में मांस , बिरयानी , अंडा विक्रय और मांसाहार परोसने वाली दुकानों , ठेलो के संचालन से नागरिकों को होने वाली असुविधा के संबंध में लंबे समय से चिंता व्यक्त की जाती रही है।

    ज्ञापन में गोल बाजार, फ्लाईओवर के नीचे, नगर निगम के सामने, कोरिनभाठा रोड के ग्रीन हाइट्स के आसपास , म्युनिसिपल स्कूल के सामने, नए बस स्टैंड एवं उसके आसपास, हाट बाजार तथा गंज चौक से नंदई रोड सहित अन्य क्षेत्रों में संचालित मांस विक्रय की दुकानों और ठेलों का उल्लेख किया गया। मांग की गई कि इन दुकानों को किसी एक निर्धारित एवं उपयुक्त स्थल पर स्थानांतरित करने के लिए नगर निगम आवश्यक आधारभूत सुविधाओं से युक्त पृथक मांस / अंडे विक्रय क्षेत्र विकसित करे।

    साथ ही सार्वजनिक स्थलों, सड़कों और चौक-चौराहों पर खुले में मांस काटने, उसे खुले में लटकाकर बेचने तथा मांस के अवशेषों से गंदगी फैलाने पर नियमानुसार प्रभावी रोक लगाने की मांग की गई। दुकानों का संचालन स्वच्छता मानकों, वैध अनुज्ञप्ति और लागू नियमों के अनुरूप सुनिश्चित करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने का भी अनुरोध किया गया।

    प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

    ज्ञापन सौंपने के दौरान महापौर मधुसूदन यादव, कलेक्टर जितेंद्र यादव, जिला पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा एवं सांसद संतोष पांडेय की ओर से मांग पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। प्रतिनिधियों को बताया गया कि प्रक्रिया में समय लग सकता है, लेकिन मांग के अनुरूप व्यवस्था बनाने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

    इस दौरान गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर केंद्र सरकार को पत्र लिखने का आश्वासन भी दिया गया।

    सर्वसमाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य किसी व्यक्ति अथवा समुदाय का विरोध करना नहीं, बल्कि शहर की स्वच्छता, सार्वजनिक व्यवस्था, धार्मिक भावनाओं और शांतिपूर्ण सामाजिक वातावरण को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित कराना है। प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन इस जनहितकारी मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक कदम उठाएगा।

    ज्ञापन सौंपने वालों में ये रहे प्रमुख

    ज्ञापन सौंपने वालों में खूबचंद पारख, विनय डढ्ढा, अजय सिंगी, अशोक लोहिया, भावेश बैद, कमलेश बैद, योगेश कोटक, विजय शर्मा, राजेश खंडेलवाल, नीरज बाजपेयी, लक्ष्मण लोहिया, संतोष पटाक, जैनम बैद, राजेश जैन रानू, अवतराम तेजवानी, गुरुमुख दास वाधवा, सुशील लड्ढा, राजेंद्र सुराणा, भागचंद जैन, अशोक सिंघल, संजय लोहिया सहित विभिन्न समाजों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    सर्वसमाज की इस संयुक्त पहल के बाद अब शहरवासियों की निगाहें प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डॉ. अभिषेक चक्रवर्ती बने नागपुर मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्श समिति के सदस्य

    October 23, 2026

    छुरिया में राजमिस्त्री संघ की विशाल पदयात्रा से गूंजा श्रमिकों के हक का मुद्दा, सात सूत्रीय मांगों पर सरकार का ध्यान आकर्षित

    October 23, 2026

    भारतीय जनता पार्टी ने किया ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान का आगाज

    October 23, 2026

    निगम की बड़ी कार्रवाई : ग्रामीण क्षेत्र से शहर में लाकर छोड़े जा रहे थे 50 मवेशी, पकड़ाया तो लगा 7700 रुपए जुर्माना

    October 23, 2026

    दीपावली पर बाजार में नहीं लगेगा जाम, 8 जगहों पर बनेगी अस्थायी पार्किंग

    October 23, 2026

    नशामुक्त युवा ही सशक्त और स्वस्थ समाज की आधारशिला : शासकीय शिवनाथ विज्ञान कॉलेज में आयोजित हुई पड़ोस युवा संसद

    October 23, 2026
    Top Posts

    डॉ. अभिषेक चक्रवर्ती बने नागपुर मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्श समिति के सदस्य

    October 23, 2026

    छुरिया में राजमिस्त्री संघ की विशाल पदयात्रा से गूंजा श्रमिकों के हक का मुद्दा, सात सूत्रीय मांगों पर सरकार का ध्यान आकर्षित

    October 23, 2026

    युवक से बेरहमी से मारपीट पर भड़के ग्रामीण, नर्मदा में 3 घंटे ठप रहा चक्काजाम

    October 23, 2026

    भारतीय जनता पार्टी ने किया ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान का आगाज

    October 23, 2026

    निगम की बड़ी कार्रवाई : ग्रामीण क्षेत्र से शहर में लाकर छोड़े जा रहे थे 50 मवेशी, पकड़ाया तो लगा 7700 रुपए जुर्माना

    October 23, 2026

    दीपावली पर बाजार में नहीं लगेगा जाम, 8 जगहों पर बनेगी अस्थायी पार्किंग

    October 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.