Close Menu
    What's Hot

    ई-ऑफिस व एआई के इस्तेमाल से शासकीय कामकाज में आएगी तेजी : कलेक्टर

    November 21, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    संस्कारधानी को सौगात : 7.36 करोड़ से शहर के 4 वार्डों में मिलेगा 24 घंटे पानी, अमृत मिशन 2.0 के तहत मिली मंजूरी

    November 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » मानपुर–मोहला में मतदाता पुनरीक्षण का औचक निरीक्षण
    मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी

    मानपुर–मोहला में मतदाता पुनरीक्षण का औचक निरीक्षण

    timesofcgBy timesofcgNovember 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    मोहला। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर जिले में प्रशासन सख्त हो गया है। कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देश पर शनिवार व रविवार को भी अधिकारी फील्ड में सक्रिय रहे। विकासखंड मोहला और मानपुर में राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न पोलिंग स्टेशनों पर अचानक पहुंचकर व्यवस्था की जांच की।

    निरीक्षण दल में अपर कलेक्टर जी.आर. मरकाम, एसडीएम मोहला हेमेंद्र भूआर्य, एसडीएम मानपुर अमित नाथ योगी सहित संबंधित तहसीलदार शामिल रहे। टीम ने औंधी, मानपुर, कांदाड़ी, सीतागांव, खड़गांव, डुमरटोला, पददाटोला, मरारटोला, धोबेदंड और मोहभट्ठा गांव का दौरा किया।

    औंधी क्षेत्र में बड़ी लापरवाही
    निरीक्षण के दौरान औंधी क्षेत्र में गंभीर अनियमितता उजागर हुई। यहां करीब 350 ऑफलाइन प्रपत्र (Form-6 आदि) प्राप्त हुए थे, पर केवल 26 आवेदन ही ऑनलाइन दर्ज मिल पाए। शेष प्रपत्रों की ऑनलाइन प्रविष्टि में भारी देरी पाई गई, जो निर्वाचन आयोग के निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है।
    अधिकारियों ने संबंधित बीएलओ से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए और सभी लंबित प्रपत्रों को तुरंत ऑनलाइन दर्ज करने को कहा।

    प्रगति रिपोर्ट अब रोजानी देनी होगी
    अधिकारियों ने अन्य त्रुटियों पर भी बीएलओ को मार्गदर्शन देते हुए स्पष्ट किया कि अब प्रत्येक बीएलओ को प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट निरीक्षण दल व नियंत्रण कक्ष में भेजना अनिवार्य होगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी लापरवाही या विलंब दोहराए जाने पर नियम अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी और प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ समय पर पूरा करना ही बीएलओ की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    दुर्गम वनांचल के ग्राम सुडियाल तक पहुंचेगी बिजली, 44.40 लाख से हो रहा लाइन विस्तार

    November 19, 2026

    प्रोजेक्ट सम्बल : कहेगांव में 15 दिव्यांगजनों ने सीखा साबुन, हैंडवॉश और फिनाइल निर्माण का हुनर

    October 14, 2026

    सियान मितान सप्ताह में 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने लिया प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ

    October 4, 2026

    सियान मितान सप्ताह का शुभारंभ, 100 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

    October 2, 2026

    जनता के बीच सक्रिय जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह, जिलेभर में दौरे और विकास कार्यों की समीक्षा

    May 2, 2026

    मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में पुलिस को बड़ी कामयाबी, माओवादियों का हथियार जखीरा बरामद

    March 30, 2026
    Top Posts

    ई-ऑफिस व एआई के इस्तेमाल से शासकीय कामकाज में आएगी तेजी : कलेक्टर

    November 21, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    संस्कारधानी को सौगात : 7.36 करोड़ से शहर के 4 वार्डों में मिलेगा 24 घंटे पानी, अमृत मिशन 2.0 के तहत मिली मंजूरी

    November 21, 2026

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 2026

    ‘समन्वय 2026-27’ में विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडल से दिखाई नवाचार की प्रतिभा

    November 21, 2026

    भाजपाईयों ने किया देवी-देवताओं का अपमान : कुलबीर छाबड़ा

    November 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.