Close Menu
    What's Hot

    दीपावली मिलन में महिलाओं ने बल्ले से दिखाया दम, आंवला नवमी पर पूजा-अर्चना के बाद खेला क्रिकेट

    November 24, 2026

    राजपूत समाज की एकता और संगठन मजबूती पर बनी सहमति, हर माह होगी संयुक्त बैठक

    November 24, 2026

    रात के अंधेरे में छोटे व्यापारियों की दुकानें ढहाना अन्यायपूर्ण, 24 घंटे में आजीविका बहाल करे नगर निगम : जितेंद्र मुदलियार

    November 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » मानसिक स्वास्थ्य पर उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन, जिले के 122 स्वास्थ्यकर्मी हुए शामिल
    छत्तीसगढ़

    मानसिक स्वास्थ्य पर उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन, जिले के 122 स्वास्थ्यकर्मी हुए शामिल

    timesofcgBy timesofcgOctober 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    मोहला। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से मानसिक स्वास्थ्य विषय पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला दो चरणों में संपन्न हुई। जिसमें जिले के 62 मितानिन प्रशिक्षक एवं 60 ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक शामिल हुए। कार्यशाला का उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व से अवगत कराना था। जिससे वे समुदाय स्तर पर बेहतर सेवाएँ प्रदान कर सकें।

    कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बताया गया कि मानसिक स्वास्थ्य व्यक्ति के जीवन का अभिन्न हिस्सा है और इसे शारीरिक स्वास्थ्य के समान महत्व देना चाहिए। यह भी स्पष्ट किया गया कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य एक-दूसरे से अलग नहीं हैं और दोनों का आपसी तालमेल आवश्यक है। प्रतिभागियों को मानसिक स्वास्थ्य की बुनियादी समझ, मानसिक रोगों की पहचान के संकेत, टेली-मानस जैसी उपलब्ध सेवाओं की जानकारी, आत्महत्या रोकथाम में स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका तथा किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े पहलुओं पर जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मियों को यह सिखाया गया कि वे किस प्रकार मानसिक समस्याओं को प्रारंभिक स्तर पर पहचान कर समय रहते उचित मार्गदर्शन एवं रेफरल सेवाएँ उपलब्ध करा सकते हैं।

    जिला स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की कार्यशालाओं से स्वास्थ्यकर्मी मानसिक स्वास्थ्य की गंभीरता को और अधिक समझ सकेंगे तथा जरूरतमंद लोगों को समय पर आवश्यक सेवाएँ प्रदान कर समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार कर सकेंगे। कार्यशाला का संचालन सीएमएचओ डॉ.विजय खोबरागड़े के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का संयोजन जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ.राकेश वर्मा, यूनिसेफ प्रतिनिधि डॉ.गजेंद्र सिंह तथा राज्य परामर्शदाता सुश्री निधि दुबे द्वारा किया गया।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा की खैरागढ़ इकाई गठित, पुरुष और महिला पदाधिकारियों ने ली शपथ

    November 23, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 2026

    प्रभारी सीईओ को वित्तीय अधिकार देने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, शासन सहित नौ प्रतिवादियों को नोटिस

    November 20, 2026

    ईस्टजोन अंतर विश्वविद्यालयीन हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए कमला कॉलेज की पांच छात्राओं का चयन

    November 20, 2026

    दुर्गम वनांचल के ग्राम सुडियाल तक पहुंचेगी बिजली, 44.40 लाख से हो रहा लाइन विस्तार

    November 19, 2026
    Top Posts

    दीपावली मिलन में महिलाओं ने बल्ले से दिखाया दम, आंवला नवमी पर पूजा-अर्चना के बाद खेला क्रिकेट

    November 24, 2026

    राजपूत समाज की एकता और संगठन मजबूती पर बनी सहमति, हर माह होगी संयुक्त बैठक

    November 24, 2026

    रात के अंधेरे में छोटे व्यापारियों की दुकानें ढहाना अन्यायपूर्ण, 24 घंटे में आजीविका बहाल करे नगर निगम : जितेंद्र मुदलियार

    November 24, 2026

    रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाकर विवाद करने वाले दो भाइयों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    November 23, 2026

    एंबुलेंस चालक से मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    राजनांदगांव में 7 दिन में 29820 मीट्रिक टन धान खरीदी, अवैध भंडारण पर 31 प्रकरणों में 2855 क्विंटल जब्त

    November 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.