Close Menu
    What's Hot

    दीपावली मिलन में महिलाओं ने बल्ले से दिखाया दम, आंवला नवमी पर पूजा-अर्चना के बाद खेला क्रिकेट

    November 24, 2026

    राजपूत समाज की एकता और संगठन मजबूती पर बनी सहमति, हर माह होगी संयुक्त बैठक

    November 24, 2026

    रात के अंधेरे में छोटे व्यापारियों की दुकानें ढहाना अन्यायपूर्ण, 24 घंटे में आजीविका बहाल करे नगर निगम : जितेंद्र मुदलियार

    November 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » राजनांदगांव में 7 नवंबर को उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा भारतीय हॉकी का शताब्दी वर्ष
    खेल

    राजनांदगांव में 7 नवंबर को उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा भारतीय हॉकी का शताब्दी वर्ष

    timesofcgBy timesofcgNovember 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 7 नवंबर 2025 को पूरे देश में एक साथ 1000 से अधिक हॉकी मैच खेले जाएंगे। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के हॉकी नर्सरी राजनांदगांव में भी यह पर्व उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा।

    इस संबंध में जिला हॉकी संघ की बैठक दिग्विजय स्टेडियम में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता फिरोज अंसारी (छत्तीसगढ़ हॉकी एवं जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष) ने की। बैठक में जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता, नीलम जैन, रमेश डाकलीया, कुतुबुद्दीन सोलंकी, अजय झा, आशा थॉमस, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे, रामावतार जोशी और तीरथ गोस्वामी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

    फिरोज अंसारी ने बताया कि यह आयोजन भारतीय हॉकी के 100 वर्षों का प्रतीक है। 7 नवंबर 1925 को देश में पहली हॉकी प्रशासनिक संस्था का गठन हुआ और 1928 में एम्स्टर्डम ओलंपिक में भारतीय टीम ने पहला स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। भारतीय हॉकी टीम ने अब तक कुल आठ ओलंपिक स्वर्ण पदक, एक रजत और चार कांस्य पदक जीते हैं।

    उन्होंने यह भी कहा कि हॉकी नर्सरी राजनांदगांव ने पिछले 50-60 वर्षों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। स्व. एयरमैन आर. बेस्टीयन (प्रथम ओलंपियन), सुश्री रेणुका यादव (प्रथम महिला ओलंपियन छत्तीसगढ़) और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मृणाल चौबे, रेणुका राजपूत, भूमिशा साहू, अनीशा साहू, आंचल साहू ने देश का प्रतिनिधित्व किया। लगभग 500 सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर हॉकी नर्सरी राजनांदगांव का गौरव बढ़ाया।

    जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता ने बताया कि भारत ने ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में कुल 8 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य पदक, 1975 में विश्व कप, तथा एशियाई खेलों में 4 स्वर्ण, 9 रजत और 3 कांस्य पदक हासिल किए हैं। महिला टीम ने भी एशियाई खेलों में 7 पदक जीते।

    शताब्दी वर्ष के महत्व पर कार्यक्रम संयोजक मृणाल चौबे ने कहा, “भारतीय हॉकी ने विश्व स्तर पर जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वे हमारे खेल विरासत को उजागर करती हैं। 100 वर्ष पूरे होने का यह अवसर गर्व और उत्साह के साथ मनाया जाना चाहिए।”

    राजनांदगांव में 7 नवंबर को पुरुष और महिला टीम के बीच मैच आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा 3 से 7 नवंबर तक शहर के स्कूलों में सामान्य ज्ञान और कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जाएगा। पूरे भारत के लगभग 650 जिलों में एक साथ मैच खेले जाएंगे, जिन्हें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया जाएगा।

    बैठक में यह भी बताया गया कि महंत राजा सर्वेश्वर दास हॉकी प्रतियोगिता पिछले 80 वर्षों से आयोजित हो रही है, जिसमें भारत के लगभग सभी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और हॉकी इंडिया के 25 निर्णायक शामिल हो चुके हैं।

    बैठक में धा के सह-सचिव महेंद्र सिंह ठाकुर, रामावतार जोशी, कुमार स्वामी, शकील अहमद, योगेश द्विवेदी, राजेश निर्मलकर, तौफीक अहमद, अभिनव मिश्रा, अनीश रज़ा, सचिन खोबरागड़े, किशोर धीवर, अब्दुल कादिर, राजू रंगारी, मोहम्मद जावेद, कृष्णा यादव, रुपेश जायसवाल समेत कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा की खैरागढ़ इकाई गठित, पुरुष और महिला पदाधिकारियों ने ली शपथ

    November 23, 2026

    6 से 13 दिसंबर तक होगी स्व. ओमप्रकाश श्रीवास्तव स्मृति हॉकी प्रतियोगिता

    November 23, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 2026

    महिला हैंडबॉल में राजनांदगांव की टीम ने जीता स्वर्ण, फाइनल में बिलासपुर को 15-1 से दी शिकस्त

    November 21, 2026

    प्रभारी सीईओ को वित्तीय अधिकार देने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, शासन सहित नौ प्रतिवादियों को नोटिस

    November 20, 2026
    Top Posts

    दीपावली मिलन में महिलाओं ने बल्ले से दिखाया दम, आंवला नवमी पर पूजा-अर्चना के बाद खेला क्रिकेट

    November 24, 2026

    राजपूत समाज की एकता और संगठन मजबूती पर बनी सहमति, हर माह होगी संयुक्त बैठक

    November 24, 2026

    रात के अंधेरे में छोटे व्यापारियों की दुकानें ढहाना अन्यायपूर्ण, 24 घंटे में आजीविका बहाल करे नगर निगम : जितेंद्र मुदलियार

    November 24, 2026

    रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाकर विवाद करने वाले दो भाइयों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    November 23, 2026

    एंबुलेंस चालक से मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    राजनांदगांव में 7 दिन में 29820 मीट्रिक टन धान खरीदी, अवैध भंडारण पर 31 प्रकरणों में 2855 क्विंटल जब्त

    November 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.