Close Menu
    What's Hot

    रेवाडीह शराब भट्ठी के पास पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

    November 11, 2026

    गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान पुरानी रंजिश पर बढ़ा विवाद, शांति भंग करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

    November 11, 2026

    वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान : जन चौपाल में कांग्रेस ने उठाई मताधिकार की रक्षा की आवाज

    November 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » वनांचल तक पहुंचेगी विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवा, “आदि आरोग्य रथ” सेवा का हुआ शुभारंभ
    छत्तीसगढ़

    वनांचल तक पहुंचेगी विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवा, “आदि आरोग्य रथ” सेवा का हुआ शुभारंभ

    timesofcgBy timesofcgOctober 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    खैरागढ़। जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में अब विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं सीधे पहुंचेंगी। जिला प्रशासन, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से एक नई स्वास्थ्य सेवा “आदि आरोग्य रथ” की शुरुआत की गई है। यह अभिनव पहल दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुलभ, समयबद्ध और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

    कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के मार्गदर्शन में शुरू की गई इस सेवा को शुक्रवार को जिला पंचायत परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका खम्मन ताम्रकार, उपाध्यक्ष श्री विक्रांत सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

    वनांचल में स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत

    मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री प्रेम कुमार पटेल ने बताया कि यह सेवा पीएम-जनमन क्षेत्र के वनवासी समुदायों और जिले के अन्य नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा देने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है। “आदि आरोग्य रथ” के माध्यम से अब जिले के सुदूर अंचलों तक विशेषज्ञ डॉक्टर, परामर्श और जांच सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

    निश्चित दिनों में चलेगी विशेष सेवा

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा ने जानकारी दी कि यह रथ सेवा सप्ताह में तीन दिन — सोमवार, बुधवार और शुक्रवार — को संचालित की जाएगी। इन दिनों रेफर मरीजों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से उठाकर शासकीय मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव, जिला अस्पताल या अन्य शासकीय अस्पतालों तक पहुंचाया जाएगा, जहां उन्हें विशेषज्ञ परामर्श और जांच की सुविधा मिलेगी।

    स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता की दिशा में बड़ा कदम

    “Continuum of Care” यानी स्वास्थ्य सेवा की निरंतरता के लक्ष्य को ध्यान में रखकर तैयार की गई यह योजना मरीजों को एक ही श्रृंखला में प्रारंभिक इलाज से लेकर विशेषज्ञ परामर्श तक की सुविधा प्रदान करेगी। यह पहल न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाएगी, बल्कि समय पर इलाज सुनिश्चित कर मरीजों को गंभीर बीमारियों से भी बचाएगी।

    “हर द्वार तक आरोग्य” का संकल्प

    “आदि आरोग्य रथ” सेवा जिले में “हर द्वार तक आरोग्य” के संकल्प को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। इस पहल से यह संदेश भी जाता है कि शासन और प्रशासन ग्रामीण और वंचित वर्ग के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर और संवेदनशील है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    सीखने की ललक और सेवा भावना के साथ आगे बढ़ रहीं शिक्षिका चित्रा साहू

    November 5, 2026

    ऋषि राजपूत ने समस्त राज्य कर्मचारियों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार से मांगा 2 माह का पैरैंट्स केयर लिव, वृद्धजन सेवा अवकाश

    November 5, 2026

    एनएचएम कर्मचारियों की सात प्रमुख मांगों पर बनी सहमति, जल्द जारी होंगे आदेश

    November 3, 2026

    मैनपाट टाइटंस ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 4-2 से हराकर जीती छत्तीसगढ़ हॉकी लीग

    November 2, 2026

    दीपावली से पहले 33 दिन की हड़ताल का वेतन देने की मांग, एनएचएम संघ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

    November 1, 2026

    संस्कारधानी स्ट्राइकर्स और मैनपाट टाइटन्स के बीच छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का महामुकाबला

    November 1, 2026
    Top Posts

    रेवाडीह शराब भट्ठी के पास पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

    November 11, 2026

    गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान पुरानी रंजिश पर बढ़ा विवाद, शांति भंग करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

    November 11, 2026

    वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान : जन चौपाल में कांग्रेस ने उठाई मताधिकार की रक्षा की आवाज

    November 11, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पाती पाकर भावुक हुईं लखपति दीदी रुखमणी साहू

    November 11, 2026

    दीपावली पर राजनांदगांव पुलिस ने बाल आश्रय और वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, बच्चों व बुजुर्गों के साथ साझा किए पर्व के पल

    November 11, 2026

    पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, डोंगरगढ़ से दबोचा गया

    November 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.