Close Menu
    What's Hot

    चिखली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : सत्यजीत देशमुख हत्याकांड के फरार मुख्य आरोपी जीजा-साला रायपुर से गिरफ्तार

    October 31, 2026

    राजनांदगांव में आज निकलेगी भाजपा की विशाल जनजागरण पदयात्रा, विपक्ष के दुष्प्रचार का करेगी पर्दाफाश

    October 31, 2026

    बक्शी स्कूल में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम में पहुंचे महापौर मधुसूदन यादव

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » विद्यार्थियों को बताए कानूनी अधिकार, पॉक्सो एक्ट और मुफ्त कानूनी सहायता की दी जानकारी
    राजनांदगांव

    विद्यार्थियों को बताए कानूनी अधिकार, पॉक्सो एक्ट और मुफ्त कानूनी सहायता की दी जानकारी

    news_syncBy news_syncOctober 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सोमनी में अंतरराष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों, निशुल्क विधिक सहायता, बाल संरक्षण कानून और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रीति नागवंशी ने विद्यार्थियों से संवाद कर पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों को समझाया।

    न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रीति नागवंशी ने कहा कि न्याय पाने का अधिकार समाज के प्रत्येक व्यक्ति को है। आर्थिक स्थिति या कानूनी जानकारी की कमी किसी के न्याय प्राप्त करने में बाधा नहीं बननी चाहिए। उन्होंने विधिक सेवा दिवस के उद्देश्य और महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण जरूरतमंद लोगों तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए कार्य करता है।

    उन्होंने बच्चों को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) के बारे में बताया। विद्यार्थियों से सवाल पूछकर उनकी समझ परखी और व्यक्तिगत सुरक्षा तथा अनुचित व्यवहार के प्रति सतर्क रहने की सीख दी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के शोषण, परेशानी या अनुचित व्यवहार की स्थिति में चुप रहने के बजाय विश्वसनीय अभिभावक, शिक्षक या संबंधित अधिकारी को जानकारी दें।

    जन कल्याण सामाजिक संस्थान के अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि न्याय प्राप्त करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आर्थिक रूप से कमजोर और अन्य पात्र जरूरतमंद लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराता है। इसके तहत पात्र व्यक्तियों को निशुल्क अधिवक्ता, कानूनी सलाह और न्यायिक प्रक्रिया में सहायता प्रदान की जाती है।

    उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि कानून की जानकारी केवल अधिवक्ताओं और न्यायालयों तक सीमित नहीं है। प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों की भी जानकारी होनी चाहिए। जागरूक विद्यार्थी आगे चलकर समाज में कानूनी जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

    वरिष्ठ समाजसेवी राकेश ठाकुर ने व्यावहारिक उदाहरणों और संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों को कानून तथा सामाजिक जिम्मेदारियों का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि जागरूक नागरिक अपने अधिकारों की रक्षा करने के साथ दूसरों के अधिकारों का भी सम्मान करता है। विद्यार्थियों को अनुशासन, जिम्मेदारी और कानून के प्रति सम्मान की भावना विकसित करनी चाहिए।

    वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी अमलेंदु हाजरा ने प्रश्नोत्तर के माध्यम से विद्यार्थियों की कानूनी विषयों से जुड़ी जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने सरल उदाहरणों से विभिन्न कानूनी प्रावधानों और विधिक सहायता के बारे में बताया। विद्यार्थियों ने भी सवाल पूछकर अपनी शंकाएं दूर कीं।

    कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि कम उम्र से ही बच्चों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों और बाल संरक्षण संबंधी कानूनों की जानकारी देना जरूरी है। इससे वे जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बन सकेंगे।

    इस अवसर पर शाला की प्राचार्य सविता अवस्थी, व्याख्याता जीडी गुरु, सुनील भागवत सहित विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    चिखली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : सत्यजीत देशमुख हत्याकांड के फरार मुख्य आरोपी जीजा-साला रायपुर से गिरफ्तार

    October 31, 2026

    राजनांदगांव में आज निकलेगी भाजपा की विशाल जनजागरण पदयात्रा, विपक्ष के दुष्प्रचार का करेगी पर्दाफाश

    October 31, 2026

    बक्शी स्कूल में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम में पहुंचे महापौर मधुसूदन यादव

    October 31, 2026

    भाजपा कार्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई

    October 31, 2026

    म्युनिसिपल स्कूल मैदान में लगेंगी फटाके की दुकानें, लॉटरी से हुए 92 अस्थायी भूखंड आवंटित

    October 31, 2026

    नगर निगम के तीन कर्मचारी राजस्व उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत

    October 31, 2026
    Top Posts

    चिखली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : सत्यजीत देशमुख हत्याकांड के फरार मुख्य आरोपी जीजा-साला रायपुर से गिरफ्तार

    October 31, 2026

    राजनांदगांव में आज निकलेगी भाजपा की विशाल जनजागरण पदयात्रा, विपक्ष के दुष्प्रचार का करेगी पर्दाफाश

    October 31, 2026

    बक्शी स्कूल में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम में पहुंचे महापौर मधुसूदन यादव

    October 31, 2026

    भाजपा कार्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई

    October 31, 2026

    म्युनिसिपल स्कूल मैदान में लगेंगी फटाके की दुकानें, लॉटरी से हुए 92 अस्थायी भूखंड आवंटित

    October 31, 2026

    नगर निगम के तीन कर्मचारी राजस्व उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत

    October 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.