Close Menu
    What's Hot

    रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाकर विवाद करने वाले दो भाइयों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    November 23, 2026

    एंबुलेंस चालक से मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    राजनांदगांव में 7 दिन में 29820 मीट्रिक टन धान खरीदी, अवैध भंडारण पर 31 प्रकरणों में 2855 क्विंटल जब्त

    November 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » शहर को साफ-सुथरा रखने में स्वच्छता दीदीयों की महत्वपूर्ण भूमिका : डॉ. रमन सिंह
    छत्तीसगढ़

    शहर को साफ-सुथरा रखने में स्वच्छता दीदीयों की महत्वपूर्ण भूमिका : डॉ. रमन सिंह

    timesofcgBy timesofcgOctober 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर आडिटोरियम राजनांदगांव में स्वच्छता दीदी सम्मान समारोह में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित पालन घर के लिए कार्यकर्ता एवं सहायिका को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने नगर से सभी स्वच्छता दीदीयों का सम्मान किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि शहर को साफ-सुथरा रखने में स्वच्छता दीदीयों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। राजनांदगांव शहर को स्वच्छ बनाने में सुबह से लेकर शाम तक कार्य करती है ऐसी स्वच्छता दीदीयों का सम्मान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि माता लक्ष्मी वहीं आती है जहां स्वच्छता का वास होता है। उन्होंने कहा कि नगर की सपन्नता को आगे बढ़ाने के लिए स्वच्छता दीदी कार्य करती है। स्वस्थ राजनांदगांव और संपन्न राजनांदगांव को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि आज स्पीकर हाउस में दिव्यांगजनों को 500 से अधिक सहायक उपकरण का वितरण किया गया। शासन की योजना के अनुसार छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली बच्चों के लिए प्रयास आवासीय विद्यालय शुरू किया गया।
    महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन अभियान शुरू किया। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 450 दीदीयां कार्य कर रही है और उन्हें रोजगार का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने स्वच्छता दीदीयों के मानदेय में एक हजार रूपए की वृद्धि की है। उन्होंने कहा कि 4 माह के प्रयास से स्वच्छता के क्षेत्र में जिले को देश में 14वां स्थान मिला है। इसके लिए सभी स्वच्छता दीदीयों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने संकल्प लेते हुए कहा कि आने वाले वर्ष में टॉप 5 में लाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष सचिन बघेल, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, पूर्व विधायक रामजी भारती, कोमल सिंह राजपूत, रमेश पटेल, दिनेश गांधी, संतोष अग्रवाल, खूबचंद पारख, भावेश बैद, श्रीमती रेखा मेश्राम, सुमीत उपाध्याय, कलेक्टर जितेन्द्र यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी, बड़ी संख्या में स्वच्छता दीदी उपस्थित थी।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा की खैरागढ़ इकाई गठित, पुरुष और महिला पदाधिकारियों ने ली शपथ

    November 23, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 2026

    प्रभारी सीईओ को वित्तीय अधिकार देने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, शासन सहित नौ प्रतिवादियों को नोटिस

    November 20, 2026

    ईस्टजोन अंतर विश्वविद्यालयीन हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए कमला कॉलेज की पांच छात्राओं का चयन

    November 20, 2026

    दुर्गम वनांचल के ग्राम सुडियाल तक पहुंचेगी बिजली, 44.40 लाख से हो रहा लाइन विस्तार

    November 19, 2026
    Top Posts

    रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाकर विवाद करने वाले दो भाइयों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    November 23, 2026

    एंबुलेंस चालक से मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    राजनांदगांव में 7 दिन में 29820 मीट्रिक टन धान खरीदी, अवैध भंडारण पर 31 प्रकरणों में 2855 क्विंटल जब्त

    November 23, 2026

    फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी व नाबालिग गिरफ्तार

    November 23, 2026

    ऑनलाइन गेमिंग का 10 लाख का कर्ज चुकाने रची चोरी की साजिश, दो आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    बहन की सहेली के घर से 2.20 लाख के जेवरात चुराने वाली युवती गिरफ्तार

    November 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.