Close Menu
    What's Hot

    महापौर व कलेक्टर ने निर्माणाधीन स्टेशनपारा रेलवे अंडरब्रिज का किया निरीक्षण

    November 26, 2026

    सुरक्षित मातृत्व व शिशु जीवन रक्षा के लिए स्वास्थ्य अमला रहे सजग : कलेक्टर

    November 26, 2026

    नगर निगम में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ

    November 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » सट्टे के कारोबार में संलिप्त दो आरोपी गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    सट्टे के कारोबार में संलिप्त दो आरोपी गिरफ्तार

    timesofcgBy timesofcgJanuary 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने सट्टेबाजों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से सट्टा पट्टी, मोबाईल, लैपटॉप, नगदी सहित कई महत्वपूर्ण सामग्री जब्त की है।

    पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र नायक और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन में जिले में अवैध सट्टा, शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी अभियान के तहत थाना बसंतपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की और दो सटोरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

    पुलिस ने आरोपी बिसेन सोनकर (22) और लोमेन्द्र कुमार निर्मलकर (40) को सट्टा पट्टी लिखते हुए पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 4 एंड्रॉयड मोबाईल, 1 लैपटॉप, 2 कैलकुलेटर, ₹10,100/- नगद, सट्टा पट्टी लिखने के उपकरण जैसे 2 पेन और 1 रजिस्टर जब्त किए गए।

    आरोपी बिसेन सोनकर द्वारा आरोपी लोमेन्द्र कुमार से कमीशन पर सट्टा पट्टी लिखवाने की बात भी सामने आई है। बिसेन सोनकर के खिलाफ थाना बसंतपुर में पहले भी सट्टे के मामले दर्ज हैं।

    पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। आरोपीगणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

    पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश लगातार जारी है। पुलिस टीम आरोपी के जल्द गिरफ्तारी के लिए सभी प्रयास कर रही है।

    इस सफलता में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, उनि. देवादास भारती, आरक्षक रूपेन्द्र वर्मा, राजेश बंदेश्वर, प्रवीण मेश्राम, आशीष मानिकपुरी और कुश बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने इनकी कड़ी मेहनत और समर्पण को सराहा है।

    पुलिस ने इस सफलता के बाद यह स्पष्ट किया कि जिले में सट्टेबाजी, शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा और इस प्रकार के अपराधों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध गतिविधियों के बारे में सूचनाएं पुलिस तक पहुंचाएं और समाज में इस प्रकार के अपराधों के खिलाफ जागरूकता फैलाएं।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    एनएचएम कर्मचारियों की लंबित मांगों पर लगी मुहर, नई एचआर पॉलिसी और स्थानांतरण नीति को मंजूरी

    November 26, 2026

    खैरागढ़ के संरक्षण में छुईखदान में 20.88 लाख की खरीदी पर सवाल, जिला पंचायत सीईओ पर भी गंभीर आरोप

    November 25, 2026

    छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा की खैरागढ़ इकाई गठित, पुरुष और महिला पदाधिकारियों ने ली शपथ

    November 23, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 2026

    प्रभारी सीईओ को वित्तीय अधिकार देने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, शासन सहित नौ प्रतिवादियों को नोटिस

    November 20, 2026
    Top Posts

    महापौर व कलेक्टर ने निर्माणाधीन स्टेशनपारा रेलवे अंडरब्रिज का किया निरीक्षण

    November 26, 2026

    सुरक्षित मातृत्व व शिशु जीवन रक्षा के लिए स्वास्थ्य अमला रहे सजग : कलेक्टर

    November 26, 2026

    नगर निगम में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ

    November 26, 2026

    हाट बाजार में महिला सामुदायिक शौचालय के पास से 6 ठेला-खोमचा हटाए गए

    November 26, 2026

    गांजा तस्करी मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, 1.05 किलो गांजा और स्कूटी जब्त

    November 26, 2026

    धान मंडी गेट के पास शराब बेच रहा था आरोपी, 32 पौवा जब्त

    November 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.