Close Menu
    What's Hot

    ई-ऑफिस व एआई के इस्तेमाल से शासकीय कामकाज में आएगी तेजी : कलेक्टर

    November 21, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    संस्कारधानी को सौगात : 7.36 करोड़ से शहर के 4 वार्डों में मिलेगा 24 घंटे पानी, अमृत मिशन 2.0 के तहत मिली मंजूरी

    November 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर मोहला में भव्य यूनिटी मार्च, उमड़ा जनसैलाब
    मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी

    सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर मोहला में भव्य यूनिटी मार्च, उमड़ा जनसैलाब

    timesofcgBy timesofcgNovember 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    मोहला। राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार और भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर मोहला में आज भव्य यूनिटी मार्च आयोजित किया गया। यह पदयात्रा छुरिया माता मंदिर मोहला से धोबेदंड तक निकाली गई, जिसमें नागरिकों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

    लोकसभा सांसद राजनांदगांव श्री संतोष पांडे ने कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी और सरदार पटेल के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना के साथ किया और रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा में सभी ने तिरंगा थामे, “भारत माता की जय” और “सरदार पटेल अमर रहें” के नारों के साथ देशभक्ति गीत गाकर मार्च किया।

    सभा को संबोधित करते हुए सांसद श्री पांडे ने कहा कि सरदार पटेल ने 565 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत की नींव रखी। उन्होंने कहा कि उनका जीवन त्याग, समर्पण और राष्ट्रनिष्ठा का प्रतीक रहा। उन्होंने नागरिकों से स्वदेशी अपनाने, भारत में निर्मित वस्तुओं के उपयोग और नशामुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई। इसी दौरान उन्होंने धोबेदंड स्कूल प्रांगण में ‘मां के नाम’ एक पौधा भी रोपा।

    जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह ने कहा कि सरदार पटेल की दूरदृष्टि और दृढ़ इच्छाशक्ति की वजह से ही आज भारत एक सशक्त और अखंड राष्ट्र के रूप में खड़ा है। बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे देश के भविष्य हैं और देशभक्ति की मशाल को आगे बढ़ाएं।

    युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार आयोजित इस यूनिटी मार्च में भारत माता और सरदार पटेल की जीवंत झांकी प्रमुख आकर्षण रही। स्कूली बच्चों ने तख्तियों के माध्यम से “एक भारत, श्रेष्ठ भारत, अखंड भारत” का संदेश दिया। पदयात्रा में एनएसएस, एनसीसी, माय भारत वालंटियर्स, सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों और शैक्षणिक संस्थानों के सदस्य भी शामिल हुए।

    समापन सभा में सांसद श्री पांडे ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया और सभी से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एकता और देशभक्ति का संदेश प्रस्तुत किया।

    कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भोजेश शाह मंडावी, जिला पंचायत सदस्य श्री लखन लाल कलामें, श्रीमती सविता सोरी, श्री नरसिंग भंडारी, सरपंच श्री गजेन्द्र पुरामें, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, एसपी श्री यशपाल सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भारती चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    दुर्गम वनांचल के ग्राम सुडियाल तक पहुंचेगी बिजली, 44.40 लाख से हो रहा लाइन विस्तार

    November 19, 2026

    प्रोजेक्ट सम्बल : कहेगांव में 15 दिव्यांगजनों ने सीखा साबुन, हैंडवॉश और फिनाइल निर्माण का हुनर

    October 14, 2026

    सियान मितान सप्ताह में 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने लिया प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ

    October 4, 2026

    सियान मितान सप्ताह का शुभारंभ, 100 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

    October 2, 2026

    जनता के बीच सक्रिय जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह, जिलेभर में दौरे और विकास कार्यों की समीक्षा

    May 2, 2026

    मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में पुलिस को बड़ी कामयाबी, माओवादियों का हथियार जखीरा बरामद

    March 30, 2026
    Top Posts

    ई-ऑफिस व एआई के इस्तेमाल से शासकीय कामकाज में आएगी तेजी : कलेक्टर

    November 21, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    संस्कारधानी को सौगात : 7.36 करोड़ से शहर के 4 वार्डों में मिलेगा 24 घंटे पानी, अमृत मिशन 2.0 के तहत मिली मंजूरी

    November 21, 2026

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 2026

    ‘समन्वय 2026-27’ में विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडल से दिखाई नवाचार की प्रतिभा

    November 21, 2026

    भाजपाईयों ने किया देवी-देवताओं का अपमान : कुलबीर छाबड़ा

    November 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.