Close Menu
    What's Hot

    रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाकर विवाद करने वाले दो भाइयों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    November 23, 2026

    एंबुलेंस चालक से मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    राजनांदगांव में 7 दिन में 29820 मीट्रिक टन धान खरीदी, अवैध भंडारण पर 31 प्रकरणों में 2855 क्विंटल जब्त

    November 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » साइबर जागरूकता, नशा मुक्ति और यातायात सुरक्षा पर विद्यार्थियों को किया गया जागरूक
    छत्तीसगढ़

    साइबर जागरूकता, नशा मुक्ति और यातायात सुरक्षा पर विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

    timesofcgBy timesofcgSeptember 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य के रजत महोत्सव के उपलक्ष्य में राजनांदगांव पुलिस द्वारा जन-जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। गुरुवार को रेंगाकठेरा हाई स्कूल में पुलिस विभाग एवं भारतीय रिजर्व बैंक के वित्तीय साक्षरता केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में साइबर ठगी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
    कार्यक्रम में साइबर सेल प्रभारी विनय पम्मार ने उपस्थित 250 से अधिक छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग करते समय अत्यंत सतर्कता बरतनी चाहिए। फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि प्लेटफार्मों पर अनजान फ्रेंड रिम्ेस्ट स्वीकार न करें और किसी भी अज्ञात लिंक, ईमेल या मैसेज पर क्लिक करने से बचें।
    श्री पम्मार ने बताया कि कोई भी अपना पासवर्ड, ओटीपी या बैंक संबंधी जानकारी किसी से साझा न करें। यदि कोई साइबर अपराध हो जाता है, तो बिना डरे 1930 टोल फ्री नंबर पर तुरंत संपर्क करें या नजदीकी थाना में शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने सायबर बुलिंग, फर्जी अकाउंट, फोटो के दुरुपयोग आदि विषयों पर भी बच्चों को जागरूक किया।
    कार्यक्रम में नशा मुक्ति और यातायात नियमों पर भी जानकारी दी गई। सायबर प्रभारी ने बताया कि नशा एक सामाजिक बुराई है, जो व्यक्ति के शारीरिकए मानसिक और आर्थिक जीवन को बुरी तरह प्रभावित करती है। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी अपने माता-पिता या शिक्षकों से अवश्य साझा करें।
    वित्तीय साक्षरता केंद्र से तेजस्वी वर्मा ने डिजिटल युग में सतर्कता की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल सुविधा के साथ यदि जागरूकता नहीं होगी तो बैंक खातों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। सही जानकारी और सतर्कता ही साइबर ठगी से बचाव का एकमात्र उपाय है।
    कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर में आंवला पौधे का वृक्षारोपण किया गया, जो पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देता है।
    इस अवसर पर प्राचार्य आरएस नरवासे, व्याख्याता सेवक राम साहू, पी. वर्मा, एनएसएस प्रभारी युवराज साहू, साइबर सेल से आरक्षक जोगेश राठौर सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं 250 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा की खैरागढ़ इकाई गठित, पुरुष और महिला पदाधिकारियों ने ली शपथ

    November 23, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 2026

    प्रभारी सीईओ को वित्तीय अधिकार देने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, शासन सहित नौ प्रतिवादियों को नोटिस

    November 20, 2026

    ईस्टजोन अंतर विश्वविद्यालयीन हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए कमला कॉलेज की पांच छात्राओं का चयन

    November 20, 2026

    दुर्गम वनांचल के ग्राम सुडियाल तक पहुंचेगी बिजली, 44.40 लाख से हो रहा लाइन विस्तार

    November 19, 2026
    Top Posts

    रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाकर विवाद करने वाले दो भाइयों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    November 23, 2026

    एंबुलेंस चालक से मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    राजनांदगांव में 7 दिन में 29820 मीट्रिक टन धान खरीदी, अवैध भंडारण पर 31 प्रकरणों में 2855 क्विंटल जब्त

    November 23, 2026

    फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी व नाबालिग गिरफ्तार

    November 23, 2026

    ऑनलाइन गेमिंग का 10 लाख का कर्ज चुकाने रची चोरी की साजिश, दो आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    बहन की सहेली के घर से 2.20 लाख के जेवरात चुराने वाली युवती गिरफ्तार

    November 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.